भारतीय क्रिकेट में मैच फिक्सिंग का इतिहास बेहद बुरा रहा है और देश को इस कारण से पहले कई बार खराब स्थिती का भी सामना करना पड़ा है। हम सभी को पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दी और अजय जडेजा का मैच फिक्सिंग स्कैंडल में फसने के पूरे वाक्ये के बारे में अच्छे से पता है, जिससे भारतीय क्रिकेट टीम की काफी बदनामी हुई थी।
वहीं साल 2013 के आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे तीन खिलाड़ी एस. श्रीसांत, अजीत चंडीला और अंकीत चौवान को स्पॉट फिक्सिंग की वजह से बैन कर दिया गया था। इस में श्रीसांत जो टी20 विश्वकप और वनडे विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे, उन्हें आजीवन प्रतिबंध कर दिया गया लेकिन इस साल की शुरुआत में उनके इस बैन को कम कर दिया गया, जिसके बाद अगले साल से श्रीसांत फिर से खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इसके अलावा कुछ समय पहले हुई कर्नाटका प्रीमियर लीग और तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी मैच फिक्सिंग को लेकर लगातार खबरे आ रही थी। जिसमें टीएनपीएल के कुछ खिलाड़ियों को तमिलनाडु पुलिस ने मैच फिक्सिंग के शक में उनसे पूछताछ भी की। इसके कुछ दिन बाद ही केपीएल में भी इसी को लेकर जांच की जाने लगी जो अभी चल रही है।
इनमें पुलिस ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को भी हिरासत में लिया जिसमें सीएम. गौतम पर भ्रष्टाचार में लिप्त आरोप का सामना करना पड़ रहा है, इसके अलावा अभिमन्यु मिथुन को लेकर भी पुलिस अपनी जांच कर रही है, जिसके बाद उनको लेकर भी पूरी तरह से तस्वीर साफ हो सकेगी।
सयैद मुश्ताक अली में मंडराया फिक्सिंग का डर
कर्नाटका प्रीमियर लीग और तमिलनाडु प्रीमियर लीग को लेकर लगातार इस बात की जांच की जा रही है, कि फिक्सिंग करने वाले सभी लोगों ने खिलाड़ियों से किस तरह से संपर्क किया था। वहीं बीसीसीआई के वर्तमान प्रेसीडेंट सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टी करी है, कि सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में एक सट्टेबाज़ ने टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उससे संपर्क किया है। इस जानकारी को लेकर बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट ने अपनी रिपोर्ट दी है।
सौरव गांगुली ने बीसीसीआई की वार्षिक जरनल मीटिंग के खत्म होने के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, यहां तक की सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में मुझसे बताया गया है, कि किसी खिलाड़ी से सट्टेबाज़ ने संपर्क किया है, लेकिन अभी मुझे उस खिलाड़ी का नाम याद नहीं है। लेकिन उससे संपर्क किया गया है, जिसकी उसने खबर दी है।
गांगुली ने इसके अलावा आगे कहा कि, बुकी का खिलाड़ी से संपर्क करना कोई नयी बात नहीं है, जिसमें उन्होंने कहा, कि, बुकी का खिलाड़ी से बात करना कोई बड़ी समस्या नहीं है, बल्कि समस्या यह है, कि उसके बाद आगे क्या होता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…