Best Bowling Figures in World Cup :- किसी खिलाड़ी का दिन हो तो वह ऐसा प्रदर्शन कर गुजरता है, जिससे कि उसका नाम इतिहास के पन्नो में हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है। क्रिकेट में गेंदबाजो के लिए 5 या इससे अधिक विकेट लेना ही कुछ हद तक ऐसा ही मौका होता है। किसी भी गेंदबाज़ के लिए 5 या इससे अधिक विकेट लेना उतना ही कठिन होता है, जितना कि एक बल्लेबाज के लिए शतक लगाना।
जब बात विश्व कप की हो तो यह और भी बड़ी बात नज़र आती है। इस दैरान मैच में विश्व भर के बेहतरीन बल्लेबाज खेल रहे होते हैं। ऐसे में गेंदबाज़ी करना बड़ी चुनौती होती है। लेकिन कुछ ऐसे भी गेंदबाज़ हैं, जो की इन सब से इतर विश्व कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल हुए हैं। आज ऐसे ही 10 गेंदबाज़ों के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके नाम विश्व कप के एक मैच में बेहतरीन गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड दर्ज है।
#1 ग्लेन मैग्राह
विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैग्राह के ही नाम विश्व कप के एक मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी कस रिकॉर्ड दर्ज हैं। 27 फरवरी 2003 को विश्व कप के एक मैच में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नामीबिया से था। यहां मैग्राह ने 302 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही नामीबिया को केवल 45 रन पर समेत दिया। इस मुकाबले में मैग्राह ने विश्व कप इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 4 मेडन रखते हुए 7 विकेट झटके थे।
#2 एंडी बिचल
ऑस्ट्रेलिया के लिए 19 टेस्ट और 67 वनडे मैच खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ एंडी बिचल ने 2 मार्च 2003 को इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए थे और 7 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रन का लक्ष्य था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने 2 गेंद और 2 विकेट बाकी रहते 208 रन बना कर हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खो कर 204 रन ही बनाए थे।
#3 टीम साउथी
2015 के विश्व कप में न्यूजीलैंड को फाइनल तक ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज़ गेंदबाज़ टीम साउथी ने 20 फरवरी 2015 को विश्व कप के 9वें मैच में तबाही मचाते हुए इंग्लैंड को सिर्फ 123 रन पर समेट दिया था। इस मुकाबले में साउथी ने 9 ओवर में 33 रन देते हुए रिकॉर्ड 7 विकेट हासिल कर लिए थे। इस लक्ष्य को न्यूज़ीलैंड ने 2 विकेट खो कर पा लिया था।
#4 विंस्टन डेविस
वेस्टइंडीज के लिए 1983 विश्व कप में खेलते हुए विंस्टन डेविस ने ऑस्ट्रेलिया के लीड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 10.3 ओवर में 51 रन दे कर 7 विकेट लिए थे। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 253 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 151 पर सिमट गई थी। मैच 101 रन से वेस्टइंडीज के नाम रहा था। बता दें कि तब वनडे मैच 60 ओवर का होता था।
#5 गैरी गिलमोर
18 जून 1975 को विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड टीम को केवल 93 रन पर समेट दिया था। इसमें अहम भूमिका गैरी गिलमोर ने निभाई थी। इन्होंने 12 ओवर में 6 मेडन रखते हुए सिर्फ 14 रन दिए थे और 6 विकेट झटके थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट से अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
#6 आशीष नेहरा
26 फरवरी 2003 को इंग्लैंड के खिलाफ आशीष नेहरा के इस प्रदर्शन को आज भी दुनिया याद करती है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन 9 विकेट खो कर बनाए थे। जवाब में खेलने आई इंग्लैंड की टीम नेहरा के तूफान के आगे बिल्कुल नही टिक पाए। इंग्लैंड की पूरी टीम 168 पर ही ऑल आउट हो गयी। नेहरा ने इस मैच में 10 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 23 रन दे कर 6 विकेट हासिल किए थे।
#7 शेन बॉन्ड
न्यूज़ीलैंड के तूफानी गेंदबाज़ शेन बॉन्ड ने 2003 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 2 मेडन रखते हुए इन्होंने ने भी 6 विकेट लिए थे। इस गेंदबाज़ी के कारण ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट खो कर केवल 208 रन बना पाई। जवाब में न्यूजीलैंड की हालत और भी पतली हो गयी और वे केवल 112 पर सिमट गई थी।
#8 चमिंडा वाश
श्रीलंका के बेहतरीन गेंदबाज़ों में से एक चमिंडा वाश ने 2003 के ही विश्व कप में एक और जानदार प्रदर्शन करते हुए 9.1 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 25 रन दे कर बंग्लादेश के 6 विकेट उखाड़ दिए थे। इस कारण बंग्लादेश 124 पर सिमट गई थी। इसे श्रीलंका ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया था।
#9 केमार रोच
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने 2011 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ 8.3 ओवर में 27 रन दे कर 6 विकेट लेते हुए 330 के जवाब में उसे 115 पर समेट दिया था।
#10 मिचेल स्टार्क
2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी उम्मीद तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क 2015 विश्व कप में भी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए थे। एक मुकाबले में इन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 9 ओवर में 28 रन दे कर 6 विकेट लिए थे। हालांकि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया भी केवल 151 पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड बड़ी मुश्किल से 1 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…