इसी को ध्यान में रखते हुए आज बात करते हैं विश्व कप के 10 ऐसे गेंदबाज़ों की जो कि विश्व कप इतिहास के सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए हैं।
#1 सर एंडी रॉबर्ट्स
वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज़ एंडी रॉबर्ट्स का नाम विश्व कप इतिहास में सबसे किफायती गेंदबाज़ी करने वालो की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 1975 से 1983 तक विश्व कप में भाग लिया।
इस दौरान इन्होंने 16 मैच में 171.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज़ 3.24 की इकोनॉमी से रन खर्चे थे। इस दौरान इन्होंने 16 मैचों में 26 विकेट भी अपने नाम किए थे। इनके नाम कुल 29 मेडन भी दर्ज है।
#2 इयान बॉथम
Best Economical Bowlers in World Cup:- इंग्लैंड के इयन बॉथम की भी गिनती विश्व के बेहतरीन गेंदबाजो में कई जाती है। इंग्लैंड के लिए 1979 से 1992 तक विश्व कप खेलने वाले बॉथम ने इस दैरान इंग्लैंड के लिए कुल 22 विश्व कप के मैच खेले। इस दौरान इन्होंने 222 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें इनके नाम कुल 30 विकेट दर्ज हुआ। खास बात यह रही कि इस दौरान बॉथम ने केवल 3.43 के ही इकोनॉमी से रन दिए थे। इन्होंने कुल 33 मेडन ओवर भी फेंके थे।
#3 गैविन लार्सन
न्यूज़ीलैंड के लिए 1992 से 1999 तक विश्व कप में भाग लेने वाले गैविन लार्सन ने कुल 19 विश्व कप के मैच खेले। इस दैरान प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। 19 मैच में इनके नाम 12 मेडन के साथ 18 विकेट दर्ज है। कुल 170 ओवर डालते हुए इन्होंने केवल 3.52 रन प्रति ओवर की दर से ही रन खर्च किए है। इनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 16 रन दे कर 3 विकेट दर्ज है।
#4 जॉन ट्राइकोस
Best Economical Bowlers in World Cup:- जॉन ट्राइकोस उन चुनिंदा क्रिकेटर में शामिल हैं, जो कि 2 देश के लिए अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए भी खेला है। हालांकि बाद में यह नियमित रूप से जिम्बाब्वे के लिए खेलने लगे। इनका भी नाम विश्व कप में किफायती गेंदबाज़ी करने वालो की फहरिस्त शामिल है। जिम्बाब्वे के लिए 1983 से 1992 तक कुल 20 विश्व कप में 188 ओवर की गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 3.57 की औसत से रन दिए।
#5 शॉन पोलाक
दक्षिण अफ्रीका ले दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ पोलाक भी वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्तर पर भी काफी कामयाब साबित होते थे। कुल 31 विश्व कप मैच खेलते हुए इनके नाम 269 ओवर में 37 मेडन ओवर दर्ज है। इस दौरान इन्होंने 31 विकेट चटकाए। इन्होंने रन सिर्फ 3.60 की दर से दिया था।
#6 कपिल देव
Best Economical Bowlers in World Cup:- विश्व के दिग्गज ऑलराउंडर माने जाने वाले और भारत को 1983 का विश्व कप जिताने वाले कपिल देव बल्ले और गेंद, दोनो से ही काफी प्रभावी साबित होते थे। विश्व कप में इन्होंने 1979 से 1992 तक विश्व कप के कुल 26 मैच खेले। इसमें कुल 28 विकेट इन्होंने अपने नाम किये। इनके रन देने की बात करें तो इन्होंने केवल 3.76 की दर से रन खर्चे।
#7 इमरान खान
Best Economical Bowlers in World Cup:- पाकिस्तान को अपनी कप्तानी में अब तक ल एकमात्र विश्व कप जिताने वाले इमरान खान की भी गिनती बेहतरीन ऑलराउंडर में की जाती थी। 1975 से 1992 के बीच पाकिस्तान के लिए कुल 28 मैच खेले। इनमें इनके नाम 34 विकेट दर्ज है। इसमें खास बात यह है कि इन्होंने रन केवल 3.86 रन प्रति ओवर ही दिए थे।
#8 मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपनी टीम के लिए 1996 से 2011 के बीच 40 विश्व कप मैच की 343.3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए केवल 3.88 की इकॉनमी से ही रन खर्च किए थे। इमरान खान के नाम विश्व कप में कुल 34 विकेट दर्ज है।
#9 फिल डीफ्राइट्स
इंग्लैंड ने भले ही अब तक एक भी बार विश्व कप न जीता हो, लेकिन इस टीम के खिलाड़ीयों का प्रदर्शन हमेशा आला दर्जे का देखने को मिलता रहा है। 1987 से 1996 के बीच इंग्लैंड के लिए 22 विश्व कप खेलने वाले फिल डीफ्राइट्स ने वर्ल्ड कप में केवल 3.95 के औसत से रन दिए थे।
#10 ग्लेन मैग्राह
विश्व कप इतिहास में सब से अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के शानदार गेंदबाज ग्लेन मैग्राह सबसे किफायती गेंदबाज़ों की लिस्ट में 10वें नंबर पर मौजूद है। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1996 से 2007 तक विश्व कप में कुल 31 मैच खेले। इन मैचों में इनके नाम सबसे अधिक, 71 विकेट भी दर्ज है। इनल गेंदबाज़ी औसत 3.96 रन प्रति ओवर रहा है।
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…