विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज़

विश्वकप के सफल गेंदबाज़:- किसी भी टीम के लिए जितना महत्वपूर्ण एक बल्लेबाज़ होता है, उतना ही महत्व एक गेंदबाज भी रखता है। कई बार ऐसा देखने को मिला है कि जब टीम की बल्लेबाजी सस्ते में नियत गयी हो, फिर भी टीम ने उस मुकाबले में गेंदबाज़ों के कातिलाना प्रदर्शन के दम पर विरोधियों को मात दिया है।

विश्व कप में जब टीमें काफी दबाव में होती है, तब भी इन गेंदबाज़ों का प्रदर्शन हार जीत के बीच काफी बड़ा अंतर बन कर उभड़ता है।विश्व कप के सभी दबाव से इतर, विश्व के ऐसे कई ऐसे गेंदबाज़ हुए हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए विश्व कप में बेहद ही शानदार गेंदबाजी की है। आज ऐसे ही 10 गेंदबाज़ों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम विश्व कप में सबसे अधिक विकेट दर्ज हैं।

विश्वकप के सफल गेंदबाज़ | जिन्होंने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं|

#1. ग्लेन मैग्राह

विश्वकप के सफल गेंदबाज़:- विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ों में गिने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैग्राह का बोलबाला हर जगह रहा। जैसे यह आम दिनों में बल्लेबाज़ों के लिए सिरदर्द साबित होते थे, वैसे ही विश्व कप में भी प्रदर्शन करते थे। इनका योगदान ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने में काफी अधिक रहा है।

image source

1996 से 2007 के बीच मैग्राह ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 39 मैच खेले। इन मैचों में इनके नाम रिकॉर्ड 71 विकेट दर्ज है। इनकी गेंदबाजी की खास बात यह है कि इनके सामने बल्लेबाज़ों को रन भी बनाने में काफी समस्या होती थी। इन्होंने केवल 3.96 रन प्रति ओवर खर्चे हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में 15 रन दे कर 7 विकेट है।

#2. मुथैया मुरलीधरन

स्पिन के जादूगर और गेंदों को अपने इशारों पर नचाने वाले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन विश्व के सफलतम गेंदबाज़ होने के साथ साथ विश्व कप में भी सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

image source

मुरलीधरन के नाम 1996 से 2011 के बीच 40 मैच की 39 पारियों में गेंदबाज़ी करते हुए कुल 68 विकेट दर्ज है। इन्होंने रन भी केवल 3.88 की इकोनॉमी से दिए हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन दे कर 4 विकेट है।

#3. वसीम अकरम

विश्वकप के सफल गेंदबाज़:-स्विंग के बादशाह कहे जाने वाले पाकिस्तान के वसीम अकरम ने टीम को एक मात्र कप जीतने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। इनकी गेंदों का भी बल्लेबाज़ों के पास कोई अधिक जवाब नही होता था।

image source

इसी का नतीजा रहा कि इनके नाम भी विश्व कप में 38 मैच की 36 पारियों में 55 विकेट दर्ज है। वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए 1987 से 2003 तक विश्व कप में। भाग लिया था।

#4. चमिंडा वाश

श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिंडा वाश की भी गिनती विश्व के खतरनाक गेंदबाज़ों में की जाती थी। उन्होंने अपने नाप को विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भी बखूबी साबित किया है। इन्होंने श्रीलंका के लिए 1996 से 2007 के बीच विश्व कप के 31 मैच में कुल 44 विकेट झटके हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 है।

image source

#5. ज़हिर खान

विश्वकप के सफल गेंदबाज़:- भारत को 2011 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान इससे पहले भी विश्व कप में भारत के लिए काफी उपयोगी साबित होते थे। ज़हीर खान ने भारत के लिए 2003 से 2011 विश्व कप तक भाग लिया। इस दौरान इन्होंने 23 मैच खेलते हुए कुल 44 विकेट अपने नाम किए। इनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन एक मैच में 4/42 है।

image source

#6. जवागल श्रीनाथ

1992 से 2003 तक भारत के लिए विश्व कप के 31 मैच खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ श्रीनाथ के नाम कुल 44 विकेट दर्ज हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 4/30 है। इन्होंने भी किफ़सयती8 गेंदबाज़ी कड़ते हुए केवल 4.32 के ही इकोनॉमी से रन दिए थे।

image source

#7. लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के लिए 2019 विश्व कप में भी खेलने जा रहे यॉर्कर गेंद डालने के मास्टर लसिथ मलिंगा एक बार फिर श्रीलंका कद लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

image source

मलिंगा 2007 से विश्व कप में भाग ले रहे हैं। इस दौरान इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। इनके नाम अब तक 22 मैच की 21 पारियों में 43 विकेट दर्ज है। 2019 विश्व कप में ये और विकेट ले कर निश्चित ही लिस्ट में और ऊपर आ सकते हैं।

#8. एलन डोनाल्ड

दक्षिन अफ्रीका के एलन डोनाल्ड का भी नाम विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल है। इनके नाम 1992 से 2003 के बीच 25 मैच में कुल 38 विकेट दर्ज है। इनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 17 रन दे कर 4 विकेट है।

image source

#9. जैकब ओरम

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब ओरम विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में 9वें नंबर पर हैं। इन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 2003 से 2011 तक विश्व कप में भाग लेते हुए कुल 23 मैच खेले। इनमें इनके नाम कुल 36 विकेट है। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 रन है।

image source

#10. डेनियल विटोरी

डेनियल विटोरी विश्व कप इतिहास के फिलहाल 10वें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। जिनके नाम कुल 31 पारी में 36 विकेट दर्ज हैं। विटोरी ने 2003 से 2015 तक न्यूज़ीलैंड के लिए विश्व कप में भाग लिया था। 2019 विश्व कप के बाद संभव है कि विटोरी का स्थान कुछ नीचे जा सकता हसि क्यों कि न्यूज़ीलैंड के ही टीम साउथी, 33 विकेट  से इन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। आइल अलावा 29 विकेट ले कर दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर भी लाइन में खड़े हैं।

image source

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago