Bill Goldberg Biography: जब हम ऐज की बात करते हैं, तो रायनो, रोमन रेगिस और बिग शो के नाम सभी के दिमाग आते हैं, क्योंकि इन तीनों ने स्पेयर का उपयोग काफी शानदार तरीके से किया है। WWE में स्पेयर मूव काफी खतरनाक होता है और इससे बचना किसी के लिए आसान काम नहीं होता है, लेकिन इस स्पेयर मूव का किंग प्रोफेशनल रेसलिंग में यदि कोई रहा है तो वह सिर्फ विलियम स्कॉट गोल्डबर्ग जिन्हें सभी रेसलिंग की दुनियां में गोल्डबर्ग के नाम से जानते हैं।
विलियम स्कॉट गोल्डबर्ग एक प्रोफेशनल रेसलर, एक्टर, पूर्व फुटबॉल के खिलाड़ी और पूर्व मिक्स मार्शल आर्टिस्ट कलर कॉमेंटेटर रहे हैं। गोल्डबर्ग बिना किसी संदेह के रेसलिंग के फार्मेट में जैसे कि WWE और WCE के ऑल टाइम दिग्गज़ रेसलर रहे हैं। एक एक्टर के तौर पर गोल्डबर्ग ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें से प्रमुख तौर पर साल 1999 में दी रिटर्न रही हैं।
गोल्डबर्ग का करियर काफी शानदार रहा है, प्रोफेशनल रेसलिंग में जिसमें WCW में उनके दबदबे को साफ तौर पर देखा गया। साल 1997 से 1998 तक इसमें गोल्डबर्ग को कोई भी दूसरा रेसलर नहीं हरा सका। गोल्डबर्ग एकबार WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहने के अलावा 2 बार WCW यूनाइटेड स्टेट्स हैवीवेट चैंपियन रहे हैं, इसके अलावा एकबार WCW वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन भी रहे जिसमें उनके साथी ब्रेट हार्ट थे। हार्ट के साथ गोल्डबर्ग WCW ट्रिपल क्राउन विनर में 5 वें स्थान पर रहें थे। गोल्डबर्ग ने अपने रेसलिंग करियर में ऑल जापान प्रो रेसलिंग में साल 2002 और 2003 में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह 2003 और 2004 में WWE का हिस्सा थे, जिसमें एकबार वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे।
साल 2016 में गोल्डबर्ग ने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट मार्कड में वापसी की जिसमें उन्होंने आते ही दी बीस्ट ब्रॉक लैसनर के खिलाफ सिर्फ 1 मिनट 26 सेकेंड में अपना मैच जीत लिया। बाद में गोल्डबर्ग ने ओएंस को हराकर यूनीवर्सल चैंपियन बने। रेसलमीनिया 33 में गोल्डबर्ग को ब्रॉ लैसनर से हार मिलने के बाद अपने खिताब से हाथ धोना पड़ा था। साल 2018 में गोल्डबर्ग को WWE के हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया था।
बिल गोल्डबर्ग शुरूआती जीवन | Bill Goldberg Early Life
यदि गोल्डबर्ग के शुरूआती जीवन को लेकर बात करी जाए तो उनका जन्म 27 दिसम्बर 1966 को ओकलाहोम के टुसला में हुआ था। खेलों के प्रति शुरू से दिलचस्पी होने की वजह से गोल्डबर्ग को यूनीवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया की फुटबॉल टीम से खेलने के लिए स्कॉलरशिप भी मिली थी, जिसमें वह अपनी टीम के लिए एक डिफेंसिव टैकल के तौर पर खेलते थे। इसके अलावा गोल्डबर्ग ने साल 1990 में लॉस एंजल्स रैम्स के लिए एनएफएल का सीज़न भी खेला लेकिन बाद में गोल्डबर्ग सीएफएल स्क्रामेंटो गोल्ड माइनर्स और अटलांटा फैलकांस का भी हिस्सा रहे हैं।
गोल्डबर्ग ने 16 साल की उम्र में एक बाउंसर के तौर पर भी काम किया है। अपने शुरूआती जीवन में ही गोल्डबर्ग ने पॉवरलिफ्टिंग और मिक्स मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। फुटबॉल के करियर के अलावा गोल्ड बर्ग ने वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग की भी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। जिसमें साल 1997 से 1998 तक उन्हें कोई दूसरा रेसलर हरा नहीं सका।
बिल गोल्डबर्ग पर्सनल जीवन | Bill Goldberg Personal Life
Bill Goldberg Biography: निजी जीवन पर गौर किया जाए तो गोल्डबर्ग अपनी पत्नी वांडा फेराटन के साथ कैलीफोर्निया के बोनसाल में रहते हैं। वांडा एक स्टंट परफार्मर हैं और दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम गागे है। 10 अप्रैल 2015 में दोनों ने शादी की ती। रेसलिंग में शानदार करियर होने की वजह से गोल्डबर्ग ने एक्सट्रीम पॉवर जिम खोली। गोल्डबर्ग की मां एथेल एक क्लासिकल गायिका हैं वहीं पिता जेड हावर्ड यूनिवर्सिटी एक गायनोकोलॉजिस्ट हैं।
गोल्डबर्ग को कारों का काफी शौक हैं खासकरके विंटेज कारे और उनके पास लगभग 25 विंटेज कारे है, जिसमें प्लेमाउथ हेमी क्यूडा कनवर्टिबेल, शेलबी कोबरा 427 और मसटैंग बॉस 429 शामिल हैं। गोल्डबर्ग ने WCW को उस समय छोड़ने का फैसला लिया जब उन्हें अपने इंजरी को ठीक कराने के लिए आराम लेना पड़ा।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म की तरफ देखा जाए तो गोल्डबर्ग को जानवरो से भी काफी प्यार हैं और वह एनिमल वेलफेयर एडोवोकेट के एक प्रवक्ता को तौर पर भी काम करते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए गोल्डबर्ग ने इस मुद्दे को उठाया भी था।
बिल गोल्डबर्ग प्रोफेशनल जीवन | Bill Goldberg Professional Life
अपने शुरूआती जीवन में गोल्डबर्ग ने फुटबॉल खेली जिसमें यूनिवर्सिटी ऑफ जार्जिया से खेलने के लिए स्कॉलरशिप भी मिली हुई थी और वह टीम में एक डेफेंसिव टेकल की भूमिका को अदा करते थे। इसके अलावा साल 1990 में गोल्डबर्ग ने एनएफएल का सीज़न भी एंजल्स के लिए खेला, बाद में वह 1992 में सारामंटो गोल्ड माइनर्स और 1994 में अटलांटा फैलकानो टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
साल 1995 में गोल्डबर्ग को कारोलिना पैंथर्स टीम में शामिल किया गया लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका जिस कारण गोल्डबर्ग को अपने फुटबॉल करियर को खत्म करने पर विवश होना पड़ा। जिसके बाद गोल्डबर्ग ने रेसलिंग की दुनियां की तरफ अपने कदम बढ़ाये और पॉवरलिफ्टिंग एवं मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू कर दी। गोल्डबर्ग में अपनी ट्रेनिंग WCW पॉवर प्लांट में शुरू कि इसके बाद रिंग में अपना डेब्यू निट्रो के साथ किया जिसमें उन्होंने ह्यूज मोरस को हराया। प्रो रेसलिंग में पहली जीत के बाद गोल्डबर्ग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और WCW में बाकी के रेसलरों को वह रिंग में 1 से 2 मिनट में हरा देते थे।
बिली गोल्डबर्ग ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसके बाद उन्हें फेमस होने में अधिक समय नहीं लगा और WCW में एक के बाद एक लगातार जीत प्रसारित होने के साथ वह आगे ही बढ़ते जा रहे थे। गोल्डबर्ग ने अपना पे पर व्यू डेब्यू स्टारकेडा में किया जिसमें उन्होंने स्टीव मैक्माइकल के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
यूनाइटेड स्टेट्स हैवीवेट चैंपियनशिप को जीतने के बाद गोल्डबर्ग ने अपने खिताब का बचाव भी सफल तरीके से किया। गोल्डबर्ग ने इसके बाद न्यू वर्ल्ड ऑडर लीडर हल्क होगन के खिलाफ WCW वर्ल्ड हैविवेट चैंपियनशिप मैच खेला। बाद में गोल्डबर्ग ने होगन को हराकर WCW वर्ल्ड हैविवेट चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया। हॉलोवीन हॉवोक में गोल्डबर्ग और पेज के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें जीत हासिल करके गोल्डबर्ग ने अपने खिताब का बचाव किया था और एक रिपोर्ट के अनुसार गोल्डबर्ग ने अपने करियर का इसे सबसे शानदार मैच कहा था। साल 1997 से 1998 के बीच गोल्डबर्ग के जीत के रिकॉर्ड की पूरी तरह से पुष्टी तो साफ नहीं हैं, लेकिन कहा जाता है, कि वह 173-0 था।
अपने लम्बे रेसलिंग करियर के दौरान गोल्डबर्ग ने कई बड़े नामों के खिलाफ खेला जिसमें ब्रेट हार्ट, केविन नेश, न्यू वर्ल्ड ऑडर ग्रुप जिसमें हल्क होगन, नैश और हॉल शामिल थे, WCW चैंपियनशिप के मैचो के लिए।
साल 2002 में गोल्डबर्ग ने कलर कॉमेंटेटर के तौर पर मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रमोशन प्राइड फाइटिंग चैंपियनशिप के साथ भी जुडे थे। एमएमए के ट्रेनिंग सेशन का भी गोल्डबर्ग हिस्सा रहे थे।
मार्च 2001 में जब WCW को WWF को बेच दिया गया तो उसके बाद गोल्डबर्ग ने साल 2003 में पहली बार WWE की रिंग में अपना डेब्यू किया। अपना पहला मैच बैकलैश में पे पर व्यू के तौर पर गोल्डबर्ग ने दी रॉक के खिलाफ खेला। इसके बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप में गोल्डबर्ग का सामना ट्रिपल एच के साथ हुआ जिसमें एलिमिनेश चैम्बर मैच में उनके साथ रेंडी ओर्टन, शॉन माइकलऔर जेरिचो थे, जिसके बाद ट्रिपल एच ने गोल्डबर्ग को हराकर अपने खिताब को रिटेन किया। इसके बाद गोल्डबर्ग ने ट्रिपल एच को अनफर्गिवन में हराकर WWE में पहली बार वर्ल्ड हैविवेट का खिताब जीता।
इसके बाद दोनों का अगला मुकाबला सरवाइवर सीरीज़ में हुआ और ट्रिपल एच को इसमें हार का सामना करना पड़ा। इसके 84 दिनों के बाद गोल्डबर्ग को अपने इस खिताब को गवाना पड़ा जब केन और ट्रिपल एच ने उन्हें मात दी।
WWE के अपने करियर के दौरान गोल्डबर्ग ने कई दिग्गज़ खिलाड़ियों से मैच खेले जिसमें एक ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हुआ उनका मैच रेसलमीनिया 20 जिसमें ऑस्टिन ने स्पेशल गेस्ट रैफरी का रोल निभाया था, इस मैच में जैकहेमर से लैसनर को मारकर गोल्डबर्ग ने जीत हासिल की थी।
12 साल के लम्बे ब्रेक के बाद साल 2016 में गोल्डबर्ग ने फिर से WWE में वापसी करते हुए अपना चैलेंज मैच सरवाइवर सीरीज़ में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ खेला। गोल्डबर्ग ने लैसनर को 1 मिनट 26 सेकेंड में ही हरा दिया था जिससे सभी हैरान हो गए थे। जिसके बाद वह यूनिवर्सल चैंपियन भी बने इतनी तेज़ी के साथ जीतने की वजह से लेकिन इसके बाद रेसलमीनिया 33 में गोल्डबर्ग को लैसनर से हार का सामना करना पड़ा था।
WWE में शानदार योगदान के लिए साल 2018 में गोल्डबर्ग को WWE हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया था।
साल 2019 में गोल्डबर्ग ने एकबार फिर से वापसी की लेकिन उन्हें अंडरटेकर से हार का सामना करना पड़ा लेकिन सुपरस्लैम में गोल्डबर्ग ने सिंगल मैच कॉंपेटिशन में जिगलर के खिलाफ जीत दर्ज की।
WCW के लिए साल 1999 में जुड़ने के बावजूद गोल्डबर्ग फिल्मों में भी काम करते रहे। गोल्डबर्ग में काफी सारी फिल्मों में काम किया जिसमें यूनीवर्सल सोल्जर, दी रिटर्न, हैप्पी मैडिसन, हॉफ पास्ट डेड 2 और इसके अलावा डोनाल्ड ट्रम्प के रियलिटी शो के 9 वें सीज़न का भी गोल्डबर्ग हिस्सा रहे हैं।
हिस्ट्री चैनल के शो नाइफ और डेथ जो एक्शन पर आधारित शो हैं उसमें में भी गोल्डबर्ग शामिल हो चुके हैं।
सम्मान
बिल गोल्डबर्ग उपलब्धियां | Bill Goldberg Achievements
फिजिकल मापदंड
लम्बाई – 193 सेंटीमीटर
वजन – 129 किलोग्राम
आंखो का रंग – ब्लू
बालों का रंग – ब्लैक
बिल गोल्डबर्ग निजी जानकारी | Bill Goldberg Personal Info
पूरा नाम – विलियम स्कॉट गोल्डबर्ग
उम्र – 52 साल
जन्मदिन – 27 दिसम्बर 1966
होमटाउन – कैलीफोर्निया के बोनसाल, यूएस
राशी – कैप्रीकोर्न
रिलीजन – अमेरिकन
एजुकेशन
उच्च शिक्षा – ग्रेजुएट
स्कूल – टुलसा एडिशन हाई स्कूल
पसंदीदा सेलेब्रिटी
पसंदीदा रेसलर – हल्क होगन
पसंदीदा एक्टर – रिकी मार्टिन
पसंदीदा अभिनेत्री – एंजलीना जोली
हॉबी
फुटबॉल और वीडियो गेम खेलना
पसंदीदा खाना – प्रोटीन शेक, ओटमील, स्ट्राबैरीस।
ड्रीम हॉलीडे डेसटीनेशन – ऑस्ट्रेलिया
पसंदीदा कलर – ब्लैक
बिल गोल्डबर्ग नेटवर्थ | Bill Goldberg Net Worth
यदि गोल्डबर्ग की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह 14 मिलियन डॉलर के आसपास हैं।
विवाद
अपने करियर के दौरान गोल्डबर्ग का विवादों से कोई नाता नहीं रहा है।
बिल गोल्डबर्ग सोशल मीडिया प्रोफाइल
फेसबुक – https://www.facebook.com/Bill-Goldberg-631659776893485/
ट्विटर – https://twitter.com/Goldberg
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/goldberg95/?hl=en
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…