Categories: WWE Player

WWE के दिग्गज़ रेसलर डेव बतिस्ता (Dave Bautista) के बारे में जानिए पूरी जानकारी

Dave Bautista Biography: डेव माइकल बतिस्ता जूनियर जिनको रिंग में बतिस्ता के नाम से जानते हैं, वह एक अमेरिकन रेसलर हैं। बतिस्ता ने अपने करियर का करियर 1999 से लेकर 2019 तक का था और उन्होंने अपने करियर का अंत मेंटर ट्रिपल एच के खिलाफ रेसलमीनिया 35 में की थी। बतिस्ता एक सबसे शानदार ऑलटाइम सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। अपने करियर में बतिस्ता ने 6 बार WWE का खिताब जीता। बतिस्ता के नाम अभी भी सबसे अधिक 282 दिन तक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का खिताब बचाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।

बतिस्ता ने WWE में काफी सारी चैंपियनशिप खिताब को अपने नाम पर किया है, जिसमें 3 बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप शामिल है। इसके अलावा साल 2005 में बतिस्ता ने रॉयल रम्बल भी जीता और उसके बाद रेसलमीनिया 21 में उन्होंने ट्रिपल एच को हराकर पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का खिताब भी जीता।

साल 2009 में पहली बार बतिस्ता ने पहली बार WWE चैंपियनशिप को जीता और उसके बाद 2010 में उन्होंने 4 का लिए ब्रेक लेते हुए साल 2014 में फिर से रिंग में वापसी की। उसी साल बतिस्ता ने रॉयल रम्बल जीता लेकिन रेसलमीनिया 30 में उन्हें डेनियल ब्रायन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। साल 2018 अक्टूबर में बतिस्ता ने दूसरी वापसी की जिसमें उन्हें रेसलमीनिया 35 में ट्रिपल एच का सामना अप्रैल 2019 में करना था और उसके बाद बतिस्ता ने रेसलिंग से संन्यास ले लिया।

इसके अलावा बतिस्ता ने अपने एक्टिंग का करियर साल 2012 में दी मैन विद दी आयरन फिस्ट से की उसके बाद 2013 में उन्होंने रिडिक में काम किया। 2015 में बतिस्ता ने जेम्स बॉंड की फिल्म स्पेक्ट्रा में एक्टिंग की और 2017 में उन्होंने ब्लेड रनन 2049 के अलावा साल 2014 में गार्जियन ऑफ दी गैलेक्सी और 2017 में गार्जियन ऑफ दी गैलेक्सी वाल्यूम 2 में काम करने के अलावा साल 2018 में एवेंजर्स एनफिनीटी वॉर और 2019 में एवेंजर्स एंडगेम में काम किया।

शुरूआती जीवन | Dave Bautista Early Life

यदि डेविड माइकल बतिस्ता के शुरूआती जीवन को लेकर बात की जाए जो उनका जन्म यूएस के वर्जीनिया में 18 जनवरी 1969 में हुआ था। गरीब परिवार में जन्म लेने की वजह से बतिस्ता ने 13 साल की उम्र में ही कारों को चुराना शुरू कर दिया था। बतिस्ता की एजुकेशन की बात करे तो उन्होंने वेकफील्ड हाईस्कूल से पढ़ाई की है, लेकिन वह अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर सके रेसलिंग में दिलचस्पी होने के कारण।

17 साल की उम्र में बतिस्ता ने अपने माता-पिता का साथ छोड़ते हुए अकेले रहने का फैसला किया। बतिस्ता के पिता एक हेयरड्रेसर थे और उनकी माता डोना राये एक ग्रीक वंश से थी। अपने शुरूआती जीवन में बतिस्ता ने लाइफगार्ड के तौर पर भी काम किया है।

डेव बतिस्ता पर्सनल जीवन | Dave Bautista Personal Life

Dave Bautista Biography: निज़ी जीवन को लेकर बात करे तो वह काफी सारे उतार-चढाव शामिल हैं। बतिस्ता ने साल 1990 में शादी की जिसमें उनकी पहली पत्नी का नाम ग्लेंडा था और इसके बाद उन्हे 2 लड़कियां हुई जिसमें केलानी का जन्म साल 1990 में और एथेना का जन्म 1992 में हुआ था, लेकिन साल 1998 में डेव ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया, इसके बाद 40 साल की उम्र में बतिस्ता ग्रांडफादर बन गए जिसमें केलेनी के 2 बेटे हुए थे।

1998 में ही बतिस्ता ने एंजी से दूसरी शादी की और उसके बाद तीसरी शादी पोल डॉंसर साराह जेड से की लेकिन यह शादी भी 2019 में टूट गयी। साल 2007 में बतिस्ता के जीवन से जुड़ी एक ऑटोबायोग्राफी भी रिलीज़ हुई थी।

डेव बतिस्ता प्रोफेशनल जीवन | Dave Bautista WWE Career

प्रोफेशनल जीवन को लेकर यदि बात की जाए तो बतिस्ता ने अपने करियर की शुरूआत साल 1999 में ओहियो वैली रेलसिंग से की थी, जो WWE का डेवलपमेंट सेंटर भी है। ओहियो में बतिस्ता ने अपना डेब्यब निकनेम लेवियाथान से किया और उसके बाद डग बेसम को हराने के बाद वह ओहियो वैली रेसलिंग चैंपियन भी बने।

WWE में बतिस्ता ने अनुबंध साइन करने के बाद उन्हें ट्रिपल एच, रिक फ्लेयर और रेडी ओर्टन के साथ एवोलुशन में जुडना पड़ा। बतिस्ता ने अपनी टीम के साथ आधे से अधिक टैग टीम चैंपियनशिप खिताब को जीता। Raw में ट्रिपल एच ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और इंटरकोंटिनेंटल चैंपियनशिप में रेंडी ओर्टन के साथ जीता।

इसके बाद साल 2005 बतिस्ता के रेसलिंग करियर के लिए काफी शानदार रहा और उन्होंने उस साल रेसलमीनिया 21 में रॉयल रम्बल जीतकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा, जिसमें उन्होंने ट्रिपल एच को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप में हराकर पहली बार इस खिताब को जीता।

2005 से 2008 के बीच में डेव बतिस्ता ने WWE में ऑकइन सुपरस्टार्स जेबीएल, अंडरटेकर, किंग बूकर, केन और दी ग्रेट खली के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के मैच खेले।

इसके बाद साल 2009 में बतिस्ता ने पहली बार WWE चैंपियनशिक को जीता जिसमें स्टील केग मैच में रेंडी ओर्टन को हराकर इसे अपने नाम पर किया। इसके बाद साल 2010 में बतिस्ता ने दूसरी बार जॉन सीना के खिलाफ मैच खेलते हुए इस खिताब को अपने नाम पर किया।

वहीं साल 2010 मे बतिस्ता ने WWE से ब्रेक लेते हुए 2014 में फिर से अचानक रिंग में वापसी की जिसमें उन्होंने रॉयल रम्बल के मैच खेले लेकिन रेसलमीनिया में उन्हें ट्रिपल एच के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

ट्रिपल एच और रेंडि ओर्टन के साथ जुड़ने के बाद बतिस्ता ने एरा ऑफ एवोल्यूशन के मैच खेले जिसके बाग बतिस्ता ने WWE को छोड़ने का फैसला लिया जब ट्रिपल एच ने उन्हें WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप शॉट खेलने से मना कर दिया था।

2018 में बतिस्ता ने फिर से एकबार WWE में वापसी की और स्मैकडाउन के 1000 वें एपिसोड का हिस्सा बने। बतिस्ता ने ट्रिपल एच के खिलाफ मैच जिसमें ट्रिपल एच ने कभी सिंगल मैच में बतिस्ता को इससे पहले नहीं हराया था, उन्होंने रेसमीनिया 35 में बतिस्ता को हराया। इस मैच के बाद बतिस्ता ने अपने संन्यास का ऐलान किया।

सम्मान

  • साल 2005 में सबसे अधिक सुधार करने वाले खिलाड़ी।
  • साल 2005 में रेसलर ऑफ दी इयर
  • पीडब्लूआई की साल 2005 की टॉप 500 सिंगल रेसलर रैकिंग में नंबर 1 पर।
  • साल 2013 में WXW के हॉल ऑफ फेम।
  • साल 2005 में ट्रिपल एच के खिलाफ मैच उस साल सबसे शानदार मैच
  • दी अंडरटेकर के खिलाफ साल 2007 में खेले गए मैच को सबसे शानदार मैच का खिताब
  • 2006 में मोस्ट ओवररेटेड रेसलर

डेव बतिस्ता उपलब्धियां | Dave Bautista Achievements

  • बतिस्ता एकबार OVW हैवीवेट चैंपियन रहे हैं।
  • बतिस्ता 4 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे हैं।
  • बतिस्ता 2 बार WWE चैंपियन रहें हैं।
  • बतिस्ता एकबार रे मिस्टेरियो के साथ WWE टैग टीम चैंपियन रहे हैं।
  • साल 2005 और 2014 में बतिस्ता ने रॉयल रम्बल जीता है।

डेव बतिस्ता फिजिकल मापदंड

लम्बाई – 198 सेंटीमीटर
वजन – 132 किलोग्रमा
आंखो का रंग – डॉर्क ब्राउन
बालों का रंग – ब्लैक

डेव बतिस्ता निजी जानकारियां | Dave Bautista Personal Information

पूरा नाम – डेविड माइकल बतिस्ता
उम्र – 50 साल
जन्मदिन – 18 जनवरी 1969
होमटाउन – वाशिंगटन डी.सी
राशी –
रिलीजन – अमेरिकन

एजुकेशन

उच्चतम शिक्षा – ग्रेजुएशन नहीं किया
स्कूल – वेकफील्ड हाई स्कूल

पसंदीदा सेलेब्रिटी

पसंदीदा रेसलर – दी वारलोर्ड
पसंदीदा एक्टर – टॉम क्रूज
पसंदीदा अभिनेत्री – एंजिलीना जोली
हॉबी – जिमिंग, एक्टिंग, विंटेज स्टील के लंचबॉक्स को इकट्ठा करना
पसंदीदा खाना – स्टीक
ड्रीम हॉलीडे डेस्टीनेशन – पता नहीं
पसंदीदा कलर – ब्लैक

डेव बतिस्ता नेटवर्थ | Dave Bautista Net Worth

लगभग 13 मिलियन डॉलर

डेव बतिस्ता विवाद

Dave Bautista Biography: काफी कम रेसलर ऐसे होंगे जिन्हें अपने पूरे करियर के दौरान विवादों का सामना ना करना पड़ा हो लेकिन बतिस्ता के साथ विवादो का पुराना नाता रहा है। साल 2007 में बतिस्ता को अनिकारिक ड्रग लेने का का आरोप लगा था।

WWE की आलोचना करते हुए बतिस्ता ने इसके बाद उसे छोड़ने का मन बना लिया औऱ इसके अलावा उन्होंने जॉन सीना पर भी इसको लेकर आरोप लगाए थे। बतिस्ता ने एकबार WWE स्मैकडाउन के ब्रॉडकास्ट पर भी हमला किया था, जिसको लेकर उन्होंने कहा था, कि मैने उनकी टेप देखी हैं और इसको लेकर मुझे काफी आपत्ती हैं। क्योंकि उसमें काफी कमियां मिली और उनके इस बयान के बाद उन्हें काफी आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

फेसबुक – https://www.facebook.com/batista/
ट्विटर – https://twitter.com/DaveBautista
इंस्टाग्राम – @davebautista

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago