Categories: WWE Player

WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी (Jeff Hardy) के बारे में जानिए हरएक जानकारी

Jeff Hardy Biography: जैफ हार्डी का नाम जैसे ही सभी के सामने आता है, तो उसके बाद सभी को WWE के रिंग में हवा में जम्प लगाते हुए विपक्षी रेसलर के उपर कूदना याद आ जाता है। पिछले 2 दशको में जैफ हार्डी WWE सुपरस्टार्स में प्रसिद्ध रेसलरों में से एक रहे हैं, जिन्हें काफी सारे फैन लगातार फालो करते हैं। मौजूदा समय में जैफ हार्डी WWE के दूसरे ब्रांड स्मैकडाउन के साथ अनुबंध में हैं और वह इस समय अपने पैर की चौट से उबर रहे हैं।

जैफ हार्डी पर्सनल जीवन | Jeff Hardy Personal Life

जैफरी नीरो हार्डी जिन्हें रिंग में सभी जैफ हार्डी के नाम से जानते हैं, उनका जन्म 31 अगस्त 1977 को हुआ था। सिंगल प्रतियोगिता में शानदार रेसलर होने के अलावा टैग टीम में उनके साथ के तौर भाई मैट हार्डी थे, जिस कारण इनकी टैग टीम का नाम हार्डी बॉयज था। सिर्फ WWE में ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग इवेंट रिंग ऑफ हॉनर, टीएनए और बाकी दूसरी रेसलिंग प्रतियोंगिताओं में जैफ ने काफी शानदार खेल दिखाया है। जैफ ने अपने भाई मैट के साथ एक अलग ब्रांड ऑर्गनाइजेश ऑफ मॉडर्न ब्रांड्स अराउंड से की जिसमें वह काफी सफल भी रहे।

हार्डी के माता-पिता का नाम गिलबर्ट और रूबी मूरे है, जिसमें उनके परिवार में उनका भाई मैट भी है। परिवार को उस समय काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा जब जैफ की मां का ब्रेन कैंसर के कारण निधन हो गया था और उस समय हार्डी सिर्फ 9 साल के थे। हार्डी को मोटरक्रास काफी पसंद था, जिसके बाद 12 साल की उम्र में उन्हें पहली बार मिली औऱ 13 साल की उम्र में हार्डी के पास बाइक थी।

जब हार्डी 9 वीं क्लास में थे तो उन्हें पहली बार इस रेस में हिस्सा लेने का मौका मिला था, इसके अलावा हार्डी को बेसबॉल खेलना भी बेहद पसंद था लेकिन मोटोक्रॉस रेस में चोट लगने के कारण उन्हें इसे भी खेलना छोड़ना पड़ा। हार्डी ने फुटबॉल भी खेला है, जिसमें वह अपनी टीम के लिए फुलबैक और लाइनबेकर की भूमिका एक ही समय पर निभाते थे। इसके बाद स्कूल में जब रेसलिंग की ट्रेनिंग शुरू की तो उसके बाद हार्डी को फुटबॉल और रेसलिंग में से किसी एक चुन्ना था।

जैफ हार्डी  WWE में जर्नी | Jeff Hardy WWE

WWE में जैफ हार्डी की जर्नी को लेकर बात करी जाए तो जैफ ने अपने स्कूल के दिनों से इसकी ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी थी, जिसके बाद WWE में उन्हें पहला मौका जब मिला उसमें उन्हें रेजर रोमन और रैंडी के खिलाफ सेवेज में खेलना था।

हार्डी बॉयज को लेकर आये

हार्डी बॉयज अभी तक WWE की टैग टीम में सबसे अधिक पॉपुलर टीम रही है, जिसने लगातार शानदार खेल दिखाया है। साल 1998 में जैफ हार्डी ने इस टीम को अपने भाई मैट हार्डी के साथ मिलकर बनाया था। हार्डी बॉयज ने WWF में अपनी पहली चैंपियनशिप एकोलिट्स के खिलाफ दर्ज की थी, जिसके बाद उन्होंने माइकल हेस को अपनी टीम का नया मैनेजर बनाया था। इसके कुछ महिने के बाद उन्होंने अपने मैनेजर को जरनल में बदल दिया था।

इस टीम की जो सबसे फेमस बैटल थी वह ट्रिपल थ्रेट मैच जिसमें ऐज, क्रिस्टीन और डूडली बॉयज शामिल थे और यह इस टैग टीम के लिए ट्रिपल थ्रेट लैडर मैच टाइटल था। यह वही मैच था, जिसमें हार्डी ने स्वाटन बॉम्ब का इस्तेमाल बुबा रे डूडली पर किया जिसमें क्राउड ने उनकी हाई फ्लाइंग जम्प को लेकर काफी सराहा था।

लीटा बनी नयी मैनेजर

लीटा और हार्डी बॉयज की WWE में स्टोरी काफी फेमस हैं, जिसमें लीटा ने इस टीम के मैनेजर के तौर पर शुरूआत करते हुए बाद में टीम की एक मेम्बर भी बन गयी थी। इसके अलावा उनका अफेयर मैट हार्डी के साथ भी था। इस टीम का नया नाम टीम एक्सट्रीम था और उन्होंने अगली टाउन चैंपियनशिप में ऐज और क्रिस्टीन को हराया।

इसके बाद समरस्लैम में एकबार फिर से हार्डी बॉयज को डूडली बॉयज, ऐज और क्रिस्टीन के खिलाफ खेलना जिसमें वह जीत नहीं हासिल कर सके। जैफ हार्डी को सबसे अधिक प्रसिद्धी उनकी हाई रिस्क फ्लाइंग के लिए मिली।

अचानक छोड़ दिया WWE

जहां एकतरफ हार्डी टैग टीम के साथ और अकेले दम पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, तो उसी दौरान उनके जीवन में अचानक से परेशानियों ने घेर लिया जिसमें उनके उपर ड्रग्स लेने का आरोप लगा जिसके कारण WWE के अनुबंध के कारण उन्हें रिहैब के लिए जाना पड़ा। यही कारण था, जिसकी वजह से 22 अप्रैल 2013 को हार्डी चले गए थे।

WWE एरीना में वापसी | Jeff Hardy WWE Comeback

साल 2006 में हार्डी ने WWE के साथ फिर से जुड़े जहां पर उन्हें WWE के सुपरस्टार निट्रो से इंटरकांटिनेंटल के फर्स्ट गो में हार का सामना करना पड़ा। इसके कुछ महिनो के बाद हार्डी को फिर से ऐज और निट्रो के खिलाफ WWE PPV इवेंट में खेलने का मौका मिला, लेकिन गर्दन में तकलीफ होने की वजह से हार्डी को फिर से 1 साल के लिए बाहर बैठना पड़ा।

रेसलमीनिया 33 के इवेंट्स में हार्डी ने अपने भाई मैट के साथ सभी को चौंकाते हुए वापसी की और पहली बार में ही WWE टैग टीम चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम पर कर लिया। WWE में यह उनका जहां 7 वां खिताब था, तो रेसलमीनिया इवेंट में पहला। इसके बाद जैफ ने अकेले लड़ना शुरू किया और यूनाइटेड स्टेट्स में होने वाले इंटरकांटीनेंटल कप को खेलने के लिए अगले 2 सालों के लिए चले गए। मौजूदा समय में जैफ स्मैकडाउन ब्रांड का हिस्सा है और उनकी टैग टीम में साथी भाई मैट हैं।

जैफ हार्डी के बारे में रोचक बातें | Jeff Hardy Interesting Facts

  • WWE में जैफ हार्डी ने अपना डेब्यू 16 साल की उम्र में ही कर लिया था, जिसमें उन्होंने के जॉबर के तौर पर शुरू किया था और हर एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
  • WWE में जैफ हार्डी की WWE सुपरस्टार सीएम पंक के साथ हुआ मैच आज तक WWE इतिहास का सबसे शानदार राइवलरी में से एक है।
  • जैफ और उनके भाई को बचपन में काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ा जिसमें जैफ जब सिर्फ 9 साल के थे, तो उनकी मां का देहांत ब्रेन कैंसर के कारण हो गया था।
  • जैफ को पेटिंग करना, गाने लिखने के शौकीन के अलावा फुटबॉल खेलना भी काफी पसंद हैं, जब वह रिंग से दूर से रहते हैं।

जैफ हार्डी  नेटवर्थ | Jeff Hardy Net Worth

रेसलिंग के अलावा जैफ टीवी शो और फिल्मों में काम करके भी कमाई करते हैं, इसके अलावा उन्होंने गाने भी लिखने के लिए म्यूजिशन का काम भी किया है। यदि मौजूदा समय में उनकी नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह 12 मिलियन डॉलर के करीब हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago