BLR vs PAT Dream11 Prediction: प्रो कबड्डी लीग सीज़न 7 के में दूसरा मैच गतविजेता बैंगलूरू बुल्स का सामना तीन बार इस खिताब को अपने नाम पर करने वाली पटना पाइरेट्स के साथ होगा। पिछले सीज़न में बैंगलूरू बुल्स का काफी शानदार फार्म रहा था जहां पर उन्होंने जोन बी में टॉप किया था और आखिर में खिताब को जीतने के साथ सीज़न का अंत किया था।

वहीं पटना पाइरेट्स के लिए पिछला सीज़न काफी खराब रहा था क्योंकि टीम लीग स्टेज़ के मैचो के बाद ही बाहर हो गयी थी, पिछली बार जब इन दोनों ही टीमों ने आपस में खेला था, तो 40 मिनट के खेल में 40-40 के अंको के साथ मैच खत्म हुआ था। इस सीज़न में दोनों ही टीमों की भिडंत काफी रोचक होने वाली हैं, क्योंकि सीज़न की शुरूआत जीत के साथ ही वह करना चाहेंगे।

मैच डिटेल्स
दोनों ही टीमों के बीच यह हैदराबाद के गचीबोली इंडोर स्टेडियम में 20 जुलाई की रात को 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा और इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर होगा।

आमना-सामना | BLR vs PAT Head To Head
बैंगलूरू बुल्स और पटना पाइरेट्स के बीच अभी तक प्रो कबड्डी में 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें 1 में ही बुल्स को जीत हासिल हुई है, जबकि 5 मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं, जबकि 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे:

बैंगलूरू बुल्स (Bengluru Bulls)

महेंद्र सिंह:
6 वें सीज़न में महेंद्र सिंह बैंगलूरू बुल्स के सबसे शानदार डिफेंडर खिलाड़ी रहे हैं और टीम को उनसे इस सीज़न भी इसी तरह के खेल की उम्मीद ताकि टीम एकबार फिर से सीज़न की शुरूआत जीत के साथ कर सके।

पवन कुमार शेहरावत:
पवन कुमार शेहरावत प्रो कबड्डी सीज़न 6 के सबसे बड़े आश्चर्यजनक खिलाड़ी रहे थे और पवन टीम के लिए एक्स फैक्टर बनकर उभरे थे, जिसने टीम को खिताब पर कब्जा करवाया था और इस सीज़न वह कुछ ऐसा ही करते हुए दिख सकते हैं।

पटना पाइरेट्स (Patna Pirates)

सुरेंद्र नाडा:
सिर्फ एक मैच पिछले सीज़न में खेलने के बाद सीज़न के बाकी मैच में चोट के कारण ना खेलने वाले इस खिलाड़ी पर पटना टीम का प्रदर्शन काफी निर्भर करता है। लेफ्ट साइड कार्नर के बेस्ट डिफेंडरो में से एक सुरेंद्र नाडा इस पूरे सीज़न में टीम के लिए योगदान देने की कोशिश करेंगे।

प्रदीप नरवाल:
अभी तक के प्रो कबड्डी लीग में यह खिलाड़ी सबसे अधिक रेड प्वाइंट स्कोर करने वाला खिलाड़ी रहा है, इसमें किसी भी तरह का संदेह नहीं है। प्रदीप को डुबकी किंग के नाम से भी जाना जाता है और वह टीम के लिए काफी बड़ी भूमिका अदा करते हैं।

संभावित शुरूआती 7 खिलाड़ी | BLR vs PAT Playing 7

पटना पाइरेट्सः
जवाहर डागर, मोहम्मद इस्माइल मघसोउधलू, नीरज कुमार, प्रदीप नरवाल, विकास जगलान, जैंग कुन ली, सुरेंद्र नाडा।

बैंगलूरू बुल्सः
विजय कुमार, सुमित सिंह, आशीष संगवान, पवन शेहरावत, महेंद्र सिंह, रोहित कुमार, अमित शेरोन।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | BLR vs PAT Dream11 Prediction

डिफेंडर्स

  • जवाहर डागर
  • अमित शेरोन
  • विजय कुमार

ऑलराउंडर्स

  • आशीष कुमार

रेडर्स

  • प्रदीप नरवाल (कप्तान)
  • मोहम्मद इस्माइल मघसोउधलू
  • पवन कुमार शेहरावत (उपकप्तान)

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago