Categories: CricketNews

मुख्य कोच को लेकर कप्तान विराट कोहली की नहीं बल्कि इस पूर्व कप्तान का फैसला माना जाएगा

No Say to Kohli in Selection: विश्वकप के सेमीफाइनल से भारतीय टीम के बाहर हो जाने के बाद अब टीम के मैनेजमैंट में अगले 1 महिने के अंदर काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 7 पदों के लिए आवेदन मांदे हैं, जिसमें मुख्य कोच को लेकर भी आवेदन मांगे गए हैं, और इन सभी पदो के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई रखी गयी है।

भारतीय टीम के लिए मुख्य कोच का चयन क्रिकेच सहलाकारो की समिति करेगी जिसमें इस बार पूर्व खिलाड़ियों में कपिल देव के साथ शनाथ रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड को शामिक किया गया है। इसके अलावा जो खबरे मिल रही हैं, उसके अनुसार मुख्य कोच पद के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली का किसी भी तरह कोई भी हस्तक्षेप नहीं रहेगा क्योंकि इससे पहले अनिल कुंबले के कार्यकाल में समस्या का सामना करना पड़ा था।

बीसीसीआई के एक ऑफीशियल ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए इस मामले को लेकर बयान दिया कि, पिछली बार कप्तान कोहली या फिर टीम को कुंबले के मुख्य कोच पद पर नियुक्त करने से समस्या हुई थी, अब नयी चयन प्रक्रिया में कोहली से किसी भी तरह का सलाह मशविरा नहीं लिया जाएगा मुख्य कोच को लेकर। इस बार हमारी सीएसी के सदस्यों में कपिल देव हैं और उनकी कमेटी ही तय करेगी कि किसे टीम का मुख्य कोच बनाया जाए।

सीएसी ही मुख्य कोच और सपोर्ट स्टॉफ का चयन करेगी | No Say to Kohli in Selection

वहीं बीसीसीआई जो विश्वक्रिकेट में सबसे अमीर बोर्ड हैं वह मुख्य कोच के अलावा सपोर्ट स्टॉफ को लेकर भी चयन करेगी क्योंकि इससे पहले सपोर्ट स्टॉफ को लेकर मुख्य कोच को आजादी थी, कि वह किसे चुनना चाहते हैं।

ऑफीशियल ने अपने बयान इसी बात को लेकर आगे कहा कि, सपोर्ट स्टॉफ का चयन भी चयन समिति करेगी, सामान्य तौर पर हम मुख्य कोच को इस बात की इजाजत देते हैं, कि वह अपना सहयोगी स्टॉफ चुन सके लेकिन इस बार मुख्य कोच के पास ऐसे कोई भी अधिकार नहीं होंगे।

रवि शास्त्री और उनके सहयोगी स्टॉफ का कार्यकाल विश्वकप तक ही था, लेकिन वेस्टइंडीज़ दौरे को देखते हुए इसे 45 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया साथ इन सभी को फिर से टीम के साथ जुडने के लिए दुबारा से आवेदन करना होगा। इससे पहले शंकर बासू और पैट्रिक फरहाट अपने-अपने पद को विश्वकप के बाद छोड़ चुके हैं। नये कोच के लेकर बीसीसीआई 15 सितम्बर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज़ से पहले फैसला ले लेगी।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago