Categories: ओलंपिक

भारतीय आर्चरी खिलाड़ी बोम्बायला देवी लैशराम के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय महिला आर्चरी खिलाड़ी बोम्बायला देवी लैशराम देश के लिए कई बार तीरंदाज़ी के खेल में हिस्सा ले चुकी हैं। साल 2007 से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोम्बायला देवी खेल रही हैं और साल 2009 में शानदार प्रदर्शन की वजह से अंतरराष्ट्रीय आर्चरी रैकिंग में उन्हें 14 वां स्थान मिला था।

शुरूआती जीवन

बोम्बायला देवी लैशराम का जन्म 22 फरवरी 1985 को एक ऐसे परिवार में हुआ था, जिसका भारतीय खेलों से एक पुराना नाता रहा है। 11 साल की उम्र में बोम्बायला ने इम्फाल में स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया जाकर अभ्यास करना शुरू कर दिया था।

पर्सनल लाइफ

बोम्बायला देवी की माता-पिता का स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से आते हैं। मां एम. जामिनी देवी पहले एक आर्चरी खिलाड़ी थी और वह इंडियन नेशनल टीम का हिस्सा थी, जिसके बाद उन्होंने टीम को कोचिंग भी दी। वहीं पिता मंगलेम सिंह मणिपुर में हैंडबॉल टीम के कोच के तौर पर कार्यरत हैं।

अपने नाम को लेकर बोम्बायला ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था, कि मुझे पूरी तरह से नहीं पता इसे कैसे बोलते हैं, लेकिन हां मैं बॉम्बे में पैदा नहीं हुई थी। मेरा जन्म इम्फाल में हुआ था और मेरे पिता को बोम्बायला नाम काफी पसंद था, जिस कारण उन्होंने मुझे ये नाम दिया।

बोम्बायला ने अपने शुरूआती जीवन में काफी मेहनत की जिस कारण वह आर्चरी में इस मुकाम पर पहुंच सकी और इसको लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि, मैं एक समय इस खेल को छोड़ने का विचार कर चुकी थी, क्योंकि ये मेरे लिए काफी व्यस्त करने वाला हो रहा था। उस समय जब मेरा मन ट्रेनिंग करने का नहीं होता था, तो मैं स्कूल से सीधे घर चली जाती थी, लेकिन मेरी मां मुझे वापस ग्राउंड छोड़कर आती थी, जिससे मैं ट्रेनिंग का एक सेशन भी मिस ना करूं और आज मैं उसके लिए अपनी मां का आभार व्यक्त करना चाहती हूं।

प्रोफेशनल लाइफ

साल 2006 में बोम्बायला देवी को पहली बार भारतीय आर्चरी टीम में शामिल किया गया जिसमें उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच बांग्लादेश के ढ़ाका में होने वाली पहली आर्चरी चैंपियनशिप में था।

इसको लेकर बोम्बायला ने कहा था, कि, मैं काफी दबाव में थी, क्योंकि इससे पहले मैं देश के बाहर नहीं गयी थी और मैं टीम सबसे नयी सदस्य भी थी। इसके बाद साल 2007 में इरान में हुए एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स में बोम्बायला देवी ने रिकुर्व इवेंट में अकेले गोल्ड मेडल जीता जिसके बाद उन्होंने इसको लेकर कहा था, कि, यह मेरा सबसे फेवरेट मेडल है, क्योंकि यह मैने खुद जीता था और आज भी जब मेरा आत्मविश्वास नीचे होता है, तो मैं इसी समय को याद करके खुद को उपर उठाने की कोशिश करती हूं।

साल 2007 में जब एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में टीम इवेंट में बोम्बायला ने कांस्य पदक जीता था, तो सभी की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद 2008 में हुए बिजिंग ओलंपिक में बोम्बायला को खेलने का मौका मिला लेकिन वहां पर उन्हें टीम इवेंट में चाइना की टीम और एकल इवेंट में पोलेंड की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता और 2011 में शंघाई में हुए वर्ल्डकप में इटली की खिलाड़ी को हराकर बोम्बायला ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद लंदन ओलंपिक और रियो ओलंपिक में बोम्बायला को हार का सामना करना पड़ा था।

बोम्बायला ने एक इंटरव्यू में अपनी सफल होने के तरीके को लेकर बात करते हुए कहा था, कि, मुझे लगता है, कि सफल होने के लिए आपको अपनी टीम के बारे सही तरीके से पता होना चाहिए। ये मतलब नहीं रखता कि कौन किस उम्र का खिलाड़ी टीम में हैं, क्योंकि मैं डोला जो 38 साल की थी उनके साथ काफी सहज थी और साथ ही दीपिका कुमारी जो सिर्फ 24 साल की थी उन्हें साथ भी, जो सबसे महत्तवपूर्ण बात है, वह आप किस तरह से सहज रहते हुए अपना प्रदर्शन करते हैं।

इसके अलावा किसी भी टूर्नामेंट से पहले बोम्बायला किस तरह से तैयारी करती हैं, उसको लेकर भी बोम्बायला ने कहा कि, किसी भी प्रतियोगिता के पहले मैं अपनी मां से बात करती हूं जो मुझे कुछ जरूरी चीज़े बताती हैं और यह कभी पुरानी नहीं होती हैं।

सम्मान

  • साल 2012 में बोम्बायला को अर्जुन अवार्ड दिया गया था।
  • साल 2019 में बोम्बायला को पद्म श्री अवार्ड दिया गया।

अचीवमेंट

  • साल 2011 में टोरिनो में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
  • साल 2007 में डोवप में खेले गए वर्ल्डकप में कांस्य पदक जीता।
  • अंटालया में खेले गए साल 2009 में वर्ल्डकप में कांस्य पदक जीता।
  • ओगडेन में हुए साल 2010 के वर्ल्डकप में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2011 में अंटालया में हुए वर्ल्डकप में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2011 में ओगडेन में हुए वर्ल्डकप में सिल्वर पदक जीता।
  • शंघाई में हुए साल 2011 के वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2012 में हुए शंघाई वर्ल्डकप में सिल्वर मेडल जीता।
  • मेडेलिन में हुए साल 2013 के वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीता।
  • व्रोक्ला में हुए साल 2013 के वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीता।
  • मेडेलिन में हुए साल 2014 के वर्ल्डकप में सिल्वर मेडल जीता।
  • अंटायला में हुए साल 2014 के वर्ल्डकप में सिल्वर मेडल जीता।
  • व्रोक्ला में हुए साल 2015 के वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीता।
  • शंघाई में हुए साल 2016 के वर्ल्डकप में सिल्वर मेडल जीता।
  • साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
  • ग्वांझू में हुए साल 2010 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।

फिजिकल माप

  • लम्बाई – 1.64 मीटर
  • वजन – 60 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बांलो का रंग – ब्लैक

निजी जानकारी

  • पूरा नाम – बोम्बायला देवी लैशराम
  • उम्र – 34 साल
  • जन्म – 22 फरवरी 1985
  • होमटाउन – इम्फाल
  • राशी – मीन
  • रिलीजन –
  • हॉबी – गाने सुनना, ट्रेवलिंग और कुकिंग करना

नेटवर्थ

बोम्बायला देवी की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह लगभग 19 मिलियन डॉलर के आसपास होने की उम्मीद की जा रही है।

विवाद

अभी तक अपने आर्चरी के करियर में बोम्बायला देवी को विवादो से दूर ही देखा गया है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक- https://www.facebook.com/Bombayla-Devi-Laishram-1712895565626300/
  • ट्विटर – इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं हैं।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago