भारतीय पुरूष स्प्रिंटर ललित माथुर जो 2016 में हुए समर ओलंपिक में भारत की 6 सदस्य की 4X400 मीटर रिले टीम का हिस्सा थे।
शुरूआती जीवन
ललित का जन्म 18 दिसम्बर 1994 को कराला के एक गांव में हुआ था, जो नार्थ दिल्ली में स्थित हैं। ललित ने 5 साल की उम्र से ही एथलेटिक्स में जाने को लेकर अपनी रूची दिखाई थी। ललित के पिता विनोद रोज अपनी साईकिल पर बैठाकर ट्रेनिंग कराने लेकर जाते थे। उन्होंने यह काम लगातार 3 सालों तक किया और वह रोज 7 से 8 किलोमीटर साईकल चलाकर अपने बेटे को ट्रेनिंग सेंटर लेकर जाते थे।
पर्सनल लाइफ
ललित के पिता विनोद माथुर एक केबल ऑपरेटर हैं, वहीं ललित ने श्री गुरूनानक देव खालसा कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। ललित का जन्म एक लोकल केबल ऑपरेटर के घर पर हुआ था और उनका बचपन नार्थ वेस्ट दिल्ली के कराला गांव में बीता। ललित के परिवार में उनकी 2 बहने, पिता और मां हैं। ललित वेजीटेरियन हैं, जिस कारण उनके कोच ने उन्हें ट्रेंनिग के लिए रोज 5 लीटर दूध पीने की सलाह दी। जिसके बाद उनके पिता ने एक भैंस को खरीद लिया ताकि वह अपने बेटे को शुद्ध दूध दे सके।
इससे ललित को अपनी पॉवर और स्टैमिना बढ़ाने में काफी मदद मिली और उनकी मां तो मांसाहारी खाने के विरूद्ध थी उन्होंने एक अलग रसोई घर की व्यवस्था कर दी जिससे ललित हाई प्रोटीन के लिए नॉनवेज खाना बना सके। ललित के पिता अपने गांव में काफी गर्व महसूस करते हैं, क्योंकि उनके गांव से देश का नेतृत्व करने वाले कई खिलाड़ी निकले जिसमें रेसलर सुशील कुमार और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग।
प्रोफेशनल लाइफ
दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ललित एकलौते ऐसे एथलीट थे, जिनका चयन हुआ था। ललित के कोच मुकेश वत्स जो एक स्पोर्ट्स एकेडमी के साथ फीजियोथेरेपी सेंटर भी चलाते हैं, उन्होंने ललित को तैयार करने में काफी योगदान दिया है। रियो ओलंपिक में खेलने गयी 6 सदस्यों की भारतीय रिले टीम का ललित भी हिस्सा थे। इस टीम में ललित के अलावा कुनू मोहम्मद, मुहम्मद अनस, अय्यासामी धरून और अरोकिया राजीव शामिल थे।
निजी जानकारी
फिजिकल माप
नेटवर्थ
ललित माथुर की नेटवर्थ को लेकर अभी किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…