पद्म श्री अवार्ड को पाने वाले भारत के डिस्कस थ्रोवप विकास गौड़ा जिन्होंने इस खेल में देश का सम्मान काफी बढ़ाया है और इसमें साल 2019 में एशियन चैंपियनशिप में विकास ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना सफलता में एक और मुकाम लिखा, इसके अलावा विकास भारत की तरफ 4 बार ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें आखिरी बार साल 2016 के ओलंपिक में लिया था।
विकास गौड़ा का जन्म मैसूर में हुआ था, लेकिन उसके बाद उनका परिवार यूनाइटेड स्टेट्स के मैरीलैंड में जाकर बस गया। विकास साल 2006 में यूएस के एनसीएए नेशनल चैंपियन डिस्कस में रह चुके हैं।
सभी विकास को हल्क ऑफ इंडियन एथलीट के तौर पर जानते हैं। विकास ने निजी तौर पर सबसे अच्छा थ्रो 66.28 मीटर का किया है, जो डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है, विकास ने ये कारनामा साल 2012 में किया था।
शुरूआती जीवन
हल्क ऑफ इंडियन एथलीट के तौर पर पहचाने जाने वाले विकास का जन्म 5 जुलाई 1983 को कर्नाटका में हुआ था और उन्हें शुरू में अपने पिता शिव गौड़ा से ही ट्रेनिंग मिली जो साल 1998 में भारतीय ओलंपिक ट्रैक टीम के कोच भी थे। विकास जन्म तो भारत में हुआ लेकिन वह इसके बाद यूएस चले गए थे। पहले विकास ने लम्बी कूद में अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद वह डिस्कस थ्रो की तरफ बढ़ गए।
गौड़ा की सफलता हासिल करने की जर्नी साल 2005 के एशियन चैंपियनशिप से शुरू हुई जहां पर उन्होंने सिल्वर पदक किया था। इस सफलता के बाद विकास ने अपने करियर में फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। विकास को अपने शुरूआती करियर में काफी बार निराश होना पड़ा लेकिन उनके पिता लगातार विकास को प्रोत्साहित करते रहे जिससे वह आगे जाकर सफलता हासिल कर सके।
पर्सनल लाइफ
पूर्व एथलीट और नेशनल कोट शिव गौड़ा के पुत्र विकास के लिए पहले कोच के रूप में उनके पिता ही थे, सिर्फ एक कोच ना रहते हुए शिव गौड़ा अपने बेटे के लिए एक सपोर्ट सिस्टम भी थे। विकास जब 6 साल के थे, तो उस समय परिवार यूएस जाकर बस गया, जिससे विकास को इस खेल के बारे में काफी सारी तकनीक सीखने का मौका मिला। यूएस में ही विकास ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
प्रोफेशनल लाइफ
विकास गौड़ा का करियर अभी तक काफी शानदार रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स ने जब विकास ने गोल्ड मेडल जीता तो उस समय उन्होंने इतिहास रच दिया था, क्योंकि मिल्खा सिंह के बाद विकास दूसरे ऐसे भारतीय एथलीट थे जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में पदक जीता था। इस सफलता के बाद विकास ने एशियन गेम्स 2014 में भी सिल्वर पदक जीता।
विकास के पिता शिव ने अपने बेटे की स्किल्स को मजबूत करने के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी और उनकी कड़ी मेहनत का ही फल था, कि विकास ने 66.28 मीटर का थ्रो करके नेशनल रिकॉर्ड बना दिया।
इसके अलावा विकास 4 बार देश की तरफ से ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें 2004, 2008, 2012 और 2016 के ओलंपिक खेल शामिल हैं। 2008 के बिजिंग ओलंपिक में विकास फाइनल में पहुंचने से चूक गए थे और वह क्वॉलीफायर में 22 वें स्थान पर रहे थे। 2012 के लंदन ओलंपिक ने विकास ने फाइनल में जगह तो बनाई लेकिन वह अंत में 8 वें स्थान पर रहे थे।
अपना पहला गोल्ड मेडल विकास ने पूणे में हुए साल 2013 में एशियन चैंपियनशिप में 64.90 मीटर का थ्रो करके जीता था। विकास के संन्यास लेने की खबर फैंस के लिए अधिक अचम्भे वाली नहीं थी, क्योंकि एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में हिस्सा नहीं ले रहे थे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑफीशियल ट्विटर पेज के जरिए विकास के संन्यास लेने की खबर सभी को दी गयी थी।
अवार्ड
साल 2017 में विकास को भारत सरकार की तरफ से पद्म श्री अवार्ड दिया गया था।
अचीवमेंट
एशियन चैंपियनशिप
एशियन गेम्स
कॉमनवेल्थ गेम्स
निजी जानकारी
फिजिकल माप
विवाद
विकास गौड़ा अपनी सफलताओं की वजह से तो लगातार खबरो में बने रहते थे, लेकिन जब उन्होंने अचानक अपने संन्यास का फैसला लिया तब वह सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे। एक खबर के अनुसार गौड़ा ने एएफआई को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि, काफी सोचने और लोगों से सलाह लेने के बाद मैने एथलेटिक्स से संन्यास लेने का फैसला लिया है। मैं अपने शरीर को सजा नहीं देना चाहता और अब जीवन के दूसरे पड़ाव की तरफ बढ़ना चाहता हूं। विकास की इस मांग को ध्यान रखते हुए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनके संन्यास के फैसले को सार्वजनिक कर दिया था।
नेटवर्थ
विकास की नेटवर्थ के बारे में बात की जाए साल 2019 में वह 70 लाख डॉलर से 1 मिलियन डॉलर के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…