Categories: CricketNews

शमी और बुमराह वर्तमान में विश्व की सबसे घातक गेंदबाज़ी जोड़ी हैं – जेशन गिलेस्पी

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले दशक में यदि कोई सबसे बड़ी उपलब्धी रही तो यह कि टीम को शानदार तेज़ गेंदबाज़ो का एक ग्रुप मिला जिसमें सभी के पास अलग-अलग विविधतायें होने के साथ वह किसी भी हालात में विपक्षी बल्लेबाज़ो के लिए नाक में दम कर सकते हैं और इसी कारण टीम को विदेशी जमीन पर सफल भी होते हुए देखा गया है।

पहले भारतीय टीम 70 और 80 के दशक में वेस्टइंडीज़ टीम का तेज़ गेंदबाज़ी अटैक देखते थे, वहीं उसके बाद 1990 और 2000 शुरुआत में फैंस को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ो का जलवा देखने को मिला। लेकिन इन सभी में साल 2010 के बाद से बदलाव देखने को मिला जब भारतीय टीम से इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव जैसे तेज़ गेंदबाज़ मिले जिन्होंने एक ग्रुप में मिलकर शानदार गेंदबाज़ी की।

लेकिन भारतीय टीम को इतने अच्छे तेज़ गेंदबाज़ मिलना दुनियां के बाकी फैंस को जरुर हैरान कर सकता है, लेकिन ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ जेशन गिलेस्पी को इसमें बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई और उन्होंने इसको लेकर कहा कि, मैं भारतीय तेज गेंदबाज़ो को देखकर बिल्कुल भी आश्चर्य में नहीं हूं, क्योंकि उनके पास हमेशा काफी प्रतिभाशाली तेज़ गेंदबाज़ मौजूद रहे थे।

बुमराह और शमी को एक साथ देखने में काफी मज़ा आता है

जेशन गिलेस्पी जिन्होंने इशांत शर्मा को उनके संघर्ष के समय में मदद करके एक शानदार गेंदबाज़ बनाने में अहम भूमिका निभाई जहां काउंटी क्रिकेट में गिलेस्पी ने इशांत की गेंदबाज़ी को लेकर काफी सुधार किया तो वहीं उन्हें इस समय ऑस्ट्रेलिया और भारत का गेंदबाज़ी अटैक देखने में काफी मजा आता है।

गिलेस्पी ने आगे अपने बयान में कहा कि, भारत के पास शानदार तेज़ गेंदबाज़ी अटैक मौजूद है और मुझे लगता है, कि वर्तमान में किसी भी दूसरे देश के पास ऐसा नहीं ग्रुप नहीं है। मुझे भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज़ी देखना काफी पसंद है, जिसमें मिचल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस का सामना करना किसी के लिए आसान नहीं होगा तो वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी वर्तमान में सबसे घातक दिखती है।

वहीं जसप्रीत बुमराह को लेकर बात करी जाए तो वह लम्बे समय के बाद चोट से पूरी तरह ठीक होकर श्रीलंका के खिलाफ 5 जनवरी से शुरु होने वाली 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में वापसी करेंगे जिसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर सही तौर पर आकलन किया जा सकेगा। इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के 3 मैच की वनडे सीरीज़ खेलनी है, जिसमें सभी को शमी और बुमराह की जोड़ी साथ में दिखेगी, क्योंकि शमी को श्रीलंका के टी20 सीरीज़ के लिए आराम दिया गया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago