साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व टेस्ट गेंदबाज़ डेल स्टेन जो लिमिटेड ओवर्स फार्मेट में अभी भी खेलना जारी रख रहे हैं, वह ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। 36 साल के तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन अगले महिने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज़ में वापसी कर सकते हैं।
टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए डेल स्टेन ने सबसे अधिक विकेट हासिल किए और उन्होंने पिछले साल इस फार्मेट से संन्यास लेते हुए अपना पूरा ध्यान शॉर्टर फार्मेट में लगाने का फैसला किया। डेल स्टेन अभी ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलने के बाद साउथ अफ्रीका टीम को 4 फरवरी से 3 मैच की वनडे सीरीज़ भी खेलनी है, जिसके बाद टीम 12 फरवरी से तीन मैच की टी20 सीरीज़ भी खेलेगी। डेल स्टेन ने अपने एक बयान में कहा कि, वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ में वापसी कर सकते हैं।
डेल स्टेन ने अपने इस बयान में कहा कि, मुझे 2 हफ्ते का आराम मिलेगा जिसके बाद मैं वनडे खेलने के लिए भी उपलब्ध रहूंगा लेकिन ईमानदारी से कहूं तो पता नहीं वनडे में खेलने का मौका मिलेगा कि नहीं लेकिन मुझे विश्वास है कि मैं टी20 सीरीज़ जरुर खेलूंगा। डेल स्टेन ने 93 टेस्ट मैचो में जहां 439 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं 125 वनडे में 196 विकेट के साथ 44 टी20 मैच में 61 विकेट लिए हैं। स्टेन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल मार्च के महिने में खेला था, जिसके बाद वह लगातार टीम से अनफिट होने की वजह से बाहर चल रहे हैं।
इंजुरी से करना पड़ा संघर्ष
टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे डेल स्टेन इस साल जून के महिने में 37 साल के हो जायेंगे, जिस कारण उन्हें अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देना होगा। वहीं टी20 विश्वकप में अपने खेलने को लेकर स्टेन ने कहा कि, मैं टी20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए ही खेल रहा हूं और अब मैं पहले की ही तरह अपने खेल का आनंद ले रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है, कि 4 ओवर एक मैच करना मेरे लिए काफी आसान है।
साल 2016 में जब डेल स्टेन को कंधे की चोट से परेशान होना पड़ा था, तो उसके बाद से वह सिर्फ 8 टेस्ट, 9 वनडे और 2 टी20 मैच ही खेल सके, वहीं वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका का तेज़ गेंदबाज़ी अटैक काफी युवा है, जिसमें अनुभव की कमी को साफ तौर पर देखा जा सकता है, इसी को लेकर स्टेन ने कहा कि, कगिसो रबाडा काफी युवा हैं और वह सिर्फ 24 साल की उम्र में पूरी गेंदबाज़ी का नेतृत्व कर रहे हैं, जिस कारण टीम में एक अनुभवी गेंदबाज़ का होना बेहद जरुरी है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…