Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग में यदि सफल टीमों को लेकर बात करी जाए तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अभी तक खेलने वाली चेन्नई से आने वाली आईपीएल फ्रेंचाइज़ी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) हैं। साल 2008 में इस टीम की नींव रखी गयी थी और यह टीम अपने घरेलू मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेलती है।

टीम को जुलाई 2015 में फिक्सिंग के आरोपों की वजह से देश की सर्वोच्च अदालत ने 2 साल के लिए बैन कर दिया था, जिसके बाद साल 2018 के सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स ने एकबार फिर से वापसी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीसरी बार IPL खिताब को जीता।

चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011 और 2018 में IPL का खिताब अपने नाम पर किया और सभी आईपीएल टीमों में से Chennai Super Kings का जीत का प्रतिशत सबसे अधिक हैं। इसके अलावा चेन्नई की टीम ने अभी तक जितने भी IPL सीज़न में खेला हैं, उसमें वह सभी में प्लेऑफ तक पहुंचे हैं, जिसमें 8 बार फाइनल में जगह बनायी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की मौजूदा ब्रैंड वैल्यू 732 करोड़ रुपये की है, जो मुम्बई के बाद इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings): पहले सीज़न में बने उपविजेता

जब आईपीएल के पहले सीज़न को लेकर नीलामी प्रक्रिया हुई थी, तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइज़ी ने कई स्टार खिलाड़ी खरीदे थे, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, मैथ्यू हेडन, स्टीफन फ्लेमिंग, मुथैया मुरलीधरन और माइकल हसी शामिल थे। धोनी को टीम में लेने के लिए चेन्नई की फ्रेंचाइज़ी ने 1.5 मिलियन डॉलर की रकम खर्च की थी।

जिसके बाद धोनी को ही टीम का कप्तान बनाया गया और कैप्लर वेसेल्स को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। पहले सीज़न में टीम ने अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला और इसमें 33 रन से जीत हासिल करके शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद टीम ने पहले सीजन के लीग मैच खत्म होने के बाद 14 मैचो में से 8 में जीत हासिल करके 3 स्थान पर खत्म किया था।

सेमीफाइनल मैच में चेन्नई का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ था, जिसमें टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनायी जहां पर उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ था, और इस मैच में टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीज़न के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने संन्यास का फैसला लिया जिसके बाद उन्हें टीम का मुख्य मुख्य कोच बना दिया गया।

IPL का दूसरा सीज़न साल 2009 में साउथ अफ्रीका में खेला गया इस सीज़न से पहले हुई नीलामी में Chennai Super Kings ने एंड्रयू फ्लिंटाफ को 1.55 मिलियन यूएस डॉलर में खरीदा, लेकिन फ्लिंटाफ ने पूरे सीज़न में सिर्फ 3 मैच ही खेल सके। वहीं हसी ने भी एशेज़ पर ध्यान लगाने के लिए आईपीएल के दूसरे सीज़न से अपना नाम वापस ले लिया था।

दूसरे सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैचो में से 8 में जीत हासिल करने के साथ 17 अंक बटोरे और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया। सेमीफाइनल में टीम की भिडंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुई और इस मैच में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और टीम का सफर वहीं पर खत्म हो गया।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings): तीसरे सीज़न में जीता पहला खिताब

साल 2010 में IPL का तीसरा सीज़न खेला गया जिसके शुरुआती पहले दौर में टीम को काफी संघर्ष करते हुए देखा गया और शुरुआती पहले 7 मैचो में से टीम को सिर्फ 2 में ही जीत हासिल हो सकी। इसके बाद टीम ने अपने अगले 5 मैचो में से 4 में शानदार जीत दर्ज करके वापसी की जिसका प्रमुख कारण मुरली विजय और सुरेश रैना का प्रदर्शन था।

दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने दूसरे आखिरी लीग मैच में हार मिलने के बाद Chennai Super Kings को आखिरी 4 में पहुंचने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करने बेहद जरूरी हो गया, जिसमें उनका मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ था, इस मैच में चेन्नई को 193 रनों का लक्ष्य मिला और धोनी ने 29 गेंदो में 54 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को 2 गेंद पहले जीत दिलाते हुए आखिरी 4 में पहुंचा दिया था।

इसके बाद चेन्नई की सेमीफाइनल में डेक्कन चार्जर्स से भिडंत हुई और इस मैच में टीम ने 38 रनों से जीत हासिल करने के साथ फाइनल में अपनी जगह को सुनिश्चित किया। फाइनल में टीम का मुकाबला मुम्बई इंडियंस के खिलाउ उनके ही होम ग्राउंड पर था और इसमें टीम ने 22 रन से जीत हासिल करने के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब जीता।

साल 2011 से लेकर 2015 तक सफलता भी मिली और बैन भी लगा

साल 2011 के आईपीएल सीज़न में 2 नई टीमों को IPL गवर्निंग काउंसिल ने शामिल किया था, जिस कारण सभी फ्रेंचाइजियों को नीलामी से पहले 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए कहा गया जिसके बाद बाकी के खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। चेन्नई ने धोनी, सुरेश रैना, मुरली विजय और एल्बी मोर्कल को रिटेन करने का फैसला किया।

वहीं नीलामी के दौरान टीम ने माइक हसी, रविचंद्रन अश्विन, डग बोलिंजर और सुभ्रमण्यम बद्रीनाथ को फिर से टीम में खरीद लिया। इसके बाद साल 2011 के IPL सीज़न के शुरुआती 5 मैचो में से 3 में चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा जिस कारण वह 10 टीमों की प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थी। लेकिन इसके बाद टीम ने अपने अगले 8 मैचो में से 7 में जीत दर्ज करके लीग स्टेज खत्म होने पर प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

प्लेऑफ में चेन्नई का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ जिसमें सुरेश रैना की नाबाद 73 रनों की पारी की बदौलत टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं फाइनल में भी टीम का सामना चेपक के मैदान में आरसीबी से हुआ जिसमें चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना दिए और बैंगलोर को 147 रनों पर रोकते हुए अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता।

इसके बाद साल 2012 के IPL सीज़न से पहले हुए ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को 2 मिलियन यूएस डॉलर में खरीदा। इसके बाद टीम की सीज़न में थोड़ा धीमी शुरुआत हुई और पहले 12 मैचो में से टीम सिर्फ 5 ही जीत सकी जिस कारण प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर भी संदेह होने लगा।

लेकिन अपने आखिरी 4 लीग मैचो में से टीम ने 3 में जीत दर्ज करने के साथ प्लेऑफ में बेहतर रन रेट होने के साथ जगह बना ली। इसके बाद प्लेऑफ में टीम का एलिमिनेटर मैच में मुम्बई इंडियंस से सामना हुआ और चेन्नई की टीम ने इस मैच में 38 रनों से जीत दर्ज करने के साथ दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली जहां पर उनका मुकाबला उस सीज़न की टेबल टॉपर दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ था और इस मैच में भी टीम ने जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनायी।

फाइनल मैच में टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था, जिसमें चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 190 का स्कोर बनाया लेकिन कोलकाता ने मैच में 5 विकेट से जीत हासिल करके चेन्नई को लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से रोक दिया।

इसके बाद आईपीएल का 6 वां सीज़न साल 2013 में खेला गया जिसको लेकर Chennai Super Kings ने 5 विदेशी गेंदबाज़ और 5 भारतीय गेंदबाज़ो को अपनी टीम में शामिल किया था। लीग स्टेज़ के मैच खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने 16 मैचो में से 11 में जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल पर टॉप करने के साथ प्लेऑफ के लिए भी जगह पक्की कर ली थी।

इसके बाद टीम का पहले क्वालीफायर में मुम्बई इंडियंस से सामना हुआ और इस मैच में टीम ने 192 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए मुम्बई को सिर्फ 144 रनों पर रोकते हुए फाइनल में अपनी जगह बनायी। इसके बाद फाइनल में भी चेन्नई का मुकाबला मुम्बई इंडियंस के साथ कोलकाता के मैदान में हुआ जिसमें मुम्बई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट पर 148 रन बनाये, जिसके बाद चेन्नई की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब नहीं हो सकी और उसे 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

साल 2014 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी, रैना, जडेजा, अश्विन और ब्रावो को रिटेन करने का फैसला किया। वहीं नीलामी में टीम ने ब्रैंडन मैक्कुलम, ड्वेन स्मिथ, फाफ डू प्लेसी, आशीष नेहरा, मोहित शर्मा जैसे कई खिलाड़ियों को खरीदा। इस साल IPL का शुरुआती दौर आम चुनाव की वजह से यूएई में खेला गया।

जबकि दूसरा दौर भारत में खेला गया लेकिन Chennai Super Kings के घरेलू मैच चेपक से झारखंड स्टेट क्रिकेट स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिए गए। सुपर किंग्स को इस सीज़न के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने अगले 9 मैचो में से 8 में जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर आ गयी लेकिन टीम को अपने आखिरी लीग में मैचो में लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा जिस कारण लीग स्टेज के मैच खत्म होने के बाद टीम प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाइ करने के बाद टीम का एलिमिनेटर मैच में मुम्बई इंडियंस से सामना हुआ और इसमें 7 विकेट से जीत हासिल करने के साथ टीम दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गयी जहां पर उनका मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ और इस मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना दिए।

वहीं चेन्नई की टीम 20 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी और उसे 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा और टीम का यह सीज़न भी प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही खत्म हो गया।

इसके बाद साल 2015 के आईपीएल सीज़न से पहले हुई नीलामी प्रक्रिया में टीम ने बेन हिल्फेनहॉस, जॉन हेस्टिंग, विजय शंकर और डेविड हसी को खरीदा जबकि माइकल हसी  को टीम ने 1.5 करोड़ की धनराशी देने के साथ रिटेन करने का फैसला किया। इसके अलावा टीम ने नीलामी ने कायल एबॉट, इरफान पठान, एंड्र टाय, एकलव्य द्विवेदी, अंकुश बैंस, प्रत्युष सिंह और राहुल शर्मा को भी खरीदा। चेन्नई को इस सीज़न के फाइनल मैच में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings): साल 2018 के सीज़न से अभी तक का सफर

आईपीएल के 11 वें सीज़न से पहले हुए मेगा ऑक्शन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स जो 2 साल बैन के बाद एकबार फिर से वापसी कर रही थी, उसने महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा को रिटेन करने के साथ फाफ डू प्लेसी और ड्वेन ब्रावो को आरटीएम का उपयोग करते हुए भी रिटेन किया।

Chennai Super Kings की IPL में वापसी से सभी फैंस काफी खुश थे और टीम के अभ्यास सत्र को देखने के लिए चेपक के मैदान में लगभग 10000 दर्शक मौजूद थे। चेन्नई ने इस सीज़न की शुरुआत मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 1 रन की रोमांचक जीत के साथ इसके बाद टीम ने अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक करते हुए जीत दर्ज की।


लेकिन टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली के मैदान में हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद चेन्नई ने शानदार वापसी करते हुए अपने अगले तीनों मैच में जीत दर्ज की। टीम ने अपने अगले 8 मैचो में से 4 में जीत दर्ज करने के साथ लीग स्टेज के मैच खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर खत्म करने के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली।

इसके बाद टीम ने पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ फाइनल में जगह बना ली जहां पर उनका मुकाबला एकबार फिर हैदराबाद से हुआ और इस मैच में शेन वॉट्सन ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को उसका तीसरा आईपीएल खिताब जितवाने में अहम भूमिका अदा की।

साल 2019 में खेले गए IPL के 12 वें सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स ने एकबार फिर से प्लेऑफ में जगह बनाने के साथ फाइनल में पहुंची , जहां पर उनका मुकाबला मुम्बई इंडियंस के साथ हुआ और इस रोमांचक मैच में चेन्नई की टीम को 1 रन सेे हार का सामना करना पड़ा। पूरे सीजन में टीम के लिए इमरान ताहिर ने सबसे अधिक 26 विकेट अपने नाम पर किए थे।

घरेलू मैचो में चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड
मैच जीत हार नतीजा नहीं निकला जीत का प्रतिशत
आईपीएल मैच 39 26 13 0 66.67%

IPL के हर सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन

साल कुल मैच जीत हार नतीजा नहीं निकला टाई जीत का प्रतिशत पोजीशन समरी
2008 16 9 7 0 0 56.25% दूसरे स्थान पर खत्म किया उप विजेता रहे
2009 15 8 6 1 0 53.33% चौथे स्थान पर खत्म किया सेमीफाइनल में पहुंचे
2010 16 9 7 0 0 56.25% पहले स्थान पर खत्म किया विजेता
2011 16 11 5 0 0 68.75% पहले स्थान पर खत्म किया विजेता
2012 19 10 8 1 0 55.55% दूसरे स्थान पर खत्म किया उप विजेता रहे
2013 18 12 6 0 0 61.11% दूसरे स्थान पर खत्म किया उप विजेता रहे
2014 16 10 6 0 0 62.50% तीसरे स्थान पर खत्म किया प्लेऑफ तक पहुंचे
2015 17 10 7 0 0 58.8% दूसरे स्थान पर खत्म किया उप विजेता रहे
2016 टीम बैन थी
2017 टीम बैन थी
2018 16 11 5 0 0 68.75% पहले स्थान पर खत्म किया विजेता बने
2019 17 10 7 0 0 58.82% दूसरे स्थान पर खत्म किया उपविजेता रहे
कुल 165 100 64 1 0 61.28%

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago