Categories: ओलंपिक

भारतीय शूटर खिलाड़ी मिराज अहमद खान के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारत के लिए ओलंपिक में क्वालीफाइ करने वाले पहले स्कीट शूटर खिलाड़ी मिराज अहमद खान को काफी संघर्ष करते हुए ये मुकाम मिला था। 40 साल की उम्र में मिराज ने ओलंपिक में अपना डेब्यू किया था, इस शूटर खिलाड़ी को कड़ी मेहनत का ये फल मिला जिससे उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की। ISSF वर्ल्ड कप में मिराज ने सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया था।

शुरूआती जीवन

ओलंपिक खिलाड़ी मिराज अहमद खान भारत के एक शूटर खिलाड़ी हैं, जो शॉटगन स्कीट इवेंट में एक विशेषज्ञ माने जाते हैं। साल 2015 में मिराज को ओलंपिक कोटा में शॉटगन स्कीट इवेंट में हिस्सा लेने का मौका मिला जिसके बाद वह भारत के पहले शूटर खिलाड़ी बने जो किसी व्यक्तिगत इवेंट में हिस्सा लेने जा रहे थे। साल 2016 में रियो डी जेनेरियो में हुए ISSF वर्ल्डकप सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया।

मिराज ने देश के लिए पहले खिलाड़ी भी बने जिन्होंने SK125 इवेंट में हिस्सा लिया रियो ओलंपिक गेम्स के दौरान। मिराज की वर्ल्ड में 10 वीं तो वहीं एशिया में 6 वीं रैंक हैं। 15 साल से मिराज अहमद खान एक अंतरराष्ट्रीय शूटर खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। मिराज ने कई इवेंट में हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख तौर पर एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप, नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप के अलावा साउथ एशियन फेडरेशन शामिल हैं।

निजी जीवन

मिराज अहमद खान का जन्म 2 नवंबर 1975 को बुलंदशहर डिस्ट्रिक के खुर्जा में एक सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ था। मिराज के पिता इलयास अहमद और उनकी मां फारुखा ने हमेशा उनके एथलीट बनने के सफर में लगातार साथ दिया है। साल 1998 में मिराज ने शूटिंग करना शुरू किया था जब उनके अंकल ने उन्हें इस खेल के बारे में बताया था।

जिसके बाद मिराज ने इस खेल को गंभीरता से लेते हुए एक प्रोफेशनल शूटर बनने का फैसला किया। मिराज के भाई नज़म अहमद खान भी एक शूटर हैं, लेकिन वह अपने परिवार के बिजनेस पर अधिक ध्यान देते हैं। इसके अलावा मिराज के 2 और भाई हैं, जिनका नाम फरहीन इलयास खान और सिराज अहमद खान हैं। एक एथलीट के तौर पर मिराज ने शूटिंग में अपना भविष्य बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए एमएके शूटिंग फाउंडेशन को शुरू किया वहीं ऑटोबायोग्राफी हार्ड टारगेट भी उन्हीं के उपर लिखी गयी है।

प्रोफेशनल जीवन

मिराज के पिता इलयास एक स्टेट लेवल ट्रैप शूटर खिलाड़ी थे, जिससे मिराज के लिए इस खेल में आना आसान था। 24 साल की उम्र में मिराज ने शूटिंग को करियर के तौर पर देखा। अपने शूटिंग करियर में अभी तक मिराज ने नेशनल चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं। वहीं साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्कीट टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा साल 2011 में एशियन शॉटगन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। साल 2011 में हुए ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, लेकिन वह पदक जीतने में कामयाब नहीं हो सके थे।

अचीवमेंट

नेशनल अचीवमेंट

  • साल 2012 में दिल्ली में हुए ऑल इंडिया सरदार सज्जन सिंह सेठी मास्टर्स शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2011 में रांची में हुए नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2009 में जम्मू में हुए ऑल इंडिया सरदार सज्जन सिंह सेठी मास्टर्स शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2016, 2010, 2009 और 2007 में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप कॉम्पटीशन में गोल्ड मेडल जीता।

इंटरनेशनल अचीवमेंट

  • साल 2010 में नयी दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप पेयर्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2008 में हुई सिंगापुर ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2007 में हुई सिंगापुर ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

सिल्वर मेडल टैली और इंटरनेशनल चैंपियनशिप

  • साल 2007 में गुवाहटी में हुए नेशनल गेम्स में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2015 में केरला में हुए नेशनल गेम्स में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2014 में पटियाला में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप कॉम्पटीशन में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2016 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुए ISSF वर्ल्डकप में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2012 में मलेशिया में हुए एशियन शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2010 में नयी दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत तौर पर सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2009 में बांग्लादेश के ढाका में हुए साउथ एशियन फेडरेशन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम और व्यक्तिगत तौर पर सिल्वर पदक जीता।

कांस्य पदक टैली और इंटरनेशनल चैंपियनशिप

  • साल 2011 में नयी दिल्ली में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप कॉम्पटीशन में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2008 में पटियाला में हुई ऑल इंडिया सरदार सज्जन सिंह सेठी मास्टर्स शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2016 में आबूधाबी में हुई एशियन शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2007 में हुई सिंगापुर ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – मिराज अहमद खान
  • निकनेम – मिराज अहमद खान
  • स्पोर्ट – शूटिंग
  • देश – भारत
  • इवेंट – शॉटगन स्कीट
  • पिता का नाम – इलयास अहमद
  • मां का नाम – फारुखा
  • भाई का नाम – नज़म अहमद खान
  • कोच – अंद्रेआ बेनेली
  • लम्बाई – 1.81 मीटर
  • वजन – 82 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 2 नवंबर 1975
  • उम्र – 43 साल
  • जन्म स्थान – खुर्जा, बुलंदशहर डिस्ट्रिक, उत्तर प्रदेश, भारत
  • राशी – स्कार्पिया
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – उत्तर प्रदेश
  • रिलीजन – मुस्लिम

विवाद

दोहा में वर्ल्डकप क्वालीफिकेशन के दौरान मिराज के उपर उनके घरेलू स्टेट में अवैध शिकार करने का आरोप लगा था, लेकिन जब अफने घर वापस आये उस समय तक उस केस में अधिक सबूत ना होने की वजह से खारिज कर दिया गया था। भले ही मुकदमा खारिज हो गया हो लेकर इस कारण की वजह से वह वर्ल्डकप क्वालीफिकेशन में अपना ध्यान नहीं लगा सके थे। इसके अलावा मिराज अहमद खान ने अपने प्रदर्शन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

नेटवर्थ

मिराज अहमद खान की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – https://twitter.com/khanmairajahmad
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago