CM Punk Biography: WWE में पिछले कई सालों में एक से एक सुपरस्टार रेसलर देखने को मिले हैं, जिन्होंने WWE एरिना में फैंस का काफी मनोरंजन किया है। इसी में एक नाम है, सीएम पंक का जिन्होंने WWE के इतिहास में अपना एक अलग ही नाम दर्ज किया है और वह इसमें किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।
जहां सभी इस WWE सुपरस्टार को मिक्स मार्शल आर्ट्स का भी जानकार मानते हैं, सीएम पंक एक रेसलर होने के साथ उनका कॉमिक बुक में भी अच्छा करियर है और उन्होंने कई फेमस कॉमिक बुक भी लिखी हैं। 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहने वाले सीएम पंक के जीवन पर एक नज़र जरूर डालनी चाहिए।
सीएम पंक पर्सनल लाइफ | CM Punk Personal Life
सीएम पंक जिन्हें फिलिप्स जैक्स ब्रुक्स के नाम से भी पहचाना जाता है, उनका जन्म 26 अक्टूबर 1978 को शिकागो में हुआ था, लेकिन उसके बाद वह लोकपोर्ट जाकर बस गए। पंक के 4 और भाई-बहन थे और उनके पिता एक इंजीनियर थे, तो वहीं माता एक हाउसवाइफ। पंक ने अपनी पढ़ाई लोकपोर्ट टाउनशिप के हाईस्कूल से की है।
पंक के पिता एलकोहल और ड्रग के आदी थे और इसी कारण पंक हमेशा युवा पीढ़ी को यह सलाह देते हैं, कि वह इन सभी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहना चाहिए। पंक के जितने भी फैंस और फॉलोवर हैं, वह इसके खिलाफ हर जगह अभियान चलाकर लोगों को इससे दूर रहने की सलाह भी देते हैं। पंक की शादी एजे ली से हुई जो अपने समय की एक मशहूर WWE रेसलर रह चुकी हैं।
एजे ली के साथ पंक की लव स्टोरी | CM Punk and AJ Lee Love Story
CM Punk Biography: दोनों का पहली बार आमना-सामना Raw के मैच के दौरान हुआ था, जिसके कुछ महिनों के अंदर दोनों की नज़दीकियां काफी हो गयीं जिसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
सीएम पंक और एजे ली की लव स्टोरी ने WWE के कई फैंस का दिल जीता था और यह सबसे शानदार लव स्टोरी में से एक रही।
सीएम पंक WWE में सीएम पंक की जर्नी
WWE में अपने शुरूआती करियर में सीएम पंक ने ओहियो वैली रेसलिंग में अपना डेब्यू साल 2005 में किया था। इसके बाद पंक ने ECW की तरफ अपने कदमों को बढ़ाते हुए स्टीव रिचर्ड्स, क्रिस एंडरसन और शैनन मूरे जैसे रेसलरो को मात देते हुए 6 महिने तक एक भी मैच नहीं हारे।
साल 2008 में WWE मनी इन दी लैडर चैंपियन में पंक को खेलने के मौका मिला जिसके बाद WWE Raw टैग टीम के टाइटल को कोफी किंग्सटन के साथ जीतकर WWE ट्रिपल क्राउन के 19 वें चैंपियन बने। इसके बाद स्मैकडाउन के ड्राफ्ट में भी पंक को जगह मिली जिसमें उन्होनें जैफ हार्डी के खिलाफ जीत दर्ज करके WWE हैवीवेट चैंपियन का खिताब अपने नाम पर दर्ज किया।
CM Punk WWE में स्ट्रेच ऐज सोसायटी की स्थापना
CM Punk Biography: WWE में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पंक ने साल 2009 में स्ट्रेट एज सोसायटी की स्थापना की जिसमें उन्होंने खुद को डर्टी सेवियर ऑफ दी वर्ल्ड के तौर पर दिखाया। इसमें पंक ने खुद को जीसस क्राइस्ट के तरह ड्रेस पहनकर सभी के सामने आये थे। इसमें उनके साथ WWE के कई सुपरस्टार साथी जैसे ल्यूक गालोस, जोए मरकरी और सेरेना जैसे नाम भी शामिल हुए।
इसके बाद साल 2009 में यह ग्रुप टूट गया जिसके बाद दी नेक्सस को सभी ने ज्वाइन कर लिया। पंक के नाम पर अभी भी WWE के खिताब लम्बे समय तक अपने पास रखने का रिकॉर्ड था, जिसे बाद में ब्रॉक लैसनर ने तोड़ा।
सीएम पंक WWE के साथ विवाद
WWE मैनेजमैंट के साथ विवाद होने की वजह से सीएम पंक को WWE एरिना से 2 महिने का बैन भी झेलना पड़ा। जिसके बाद कोई जवाब ना देने की वजह उन्हें निलंबित भी कर दिया गया, जिसमें उन्हें WWE मैनेजमैंट के नोटिस का जवाब देना था।
MMA में खेलने गए
CM Punk Biography: सीएम पंक का WWE से निकलने के बाद उन्होंने अपने भाग्य को अलटीमेट फाइट चैंपियनशिप साल 2014 में जुड़े जिसके बाद उन्हें इसमें अपना डेब्यू साल 2016 में मिकी गाले के खिलाफ करने को मिला। यूएफसी 203 में पंक को गाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और MMA में उनके करियर के लिए ये अच्छी शुरूआत नहीं थी। इसके बाद साल 2018 में पंक को यूएफसी के फेमस फाइटर माइक जैक्सन के खिलाफ यूएफसी 225 में खेलने को मौका मिला लेकिन रैफरी के गलत फैसलो के कारण उन्हें इसमें भी हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद यूएफसी के प्रेसीडेट डेन व्हाइट ने पंक को लेकर बयान देते हुए कहा था, कि उनकी यूफसी में लगातार दूसरी हार के बाद वह इसमें फिर खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।
सीएम पंक के बारे में महत्तवपूर्ण बातें | CM Punk WWE Facts
सीएम पंक नेटवर्थ | CM Punk Net Worth
CM Punk Biography: सीएम पंक ने अपनी अधिकतर कमाई WWE, UFC और ECW से की है और अब वह पूरे विश्व में होने वाली प्रो रेसलिंग शो का हिस्सा हैं। इसके अलावा पंक ने कई फिल्मों में काम करने के साथ कुछ टीवी शो के लिए कॉमिक करेक्टर भी लिखे हैं। मौजूदा समय में पंक की नेटवर्थ लगभग 8.5 मिलियन डॉलर के आसपास है।
अपनी रेगुलर इनकम के अलावा पंक कई ब्रांड्स और कुछ कंपनियो के साथ जुड़े हुए हैं, जिससे उनकी काफी कमाई हुई है। पंक की आने वाले समय में नेटवर्थ और भी अधिक बढ़ने के आसार हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…