दिलीप सिंह राणा जिनको WWE के रिंग में सभी दी ग्रेट खली के नाम से जानते हैं, वह एक भारतीय रेसलर हैं और उन्होंने साल 2006 में WWE में कदम रखा था और इसके बाद उनके दबदबे को साफ तौर पर महसूस भी किया गया।
अभी तक अपने रेसलिंग करियर में खली ने कई प्रोफेशनल रेसलिंग प्लेटफार्म में परफार्म किया है, जिसमें ऑल प्रो रेसलिंग, वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग, न्यू जापान प्रो रेसलिंग और वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट शामिल हैं।
दी ग्रेट खली पहले ऐसे भारतीय रेसलर बने जिन्होंने WWE के इतिहास में पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट को जीता। रेसलिंग के प्रोफेशन के अलावा खली ने 4 हॉलीवुड फिल्मों और 2 बॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया है।
खली ने अपने रेसलिंग के करियर में कई बड़े नामों से रिंग के अंदर भिडे हैं, जिसमें दी अंडरटेकर, जॉन सीना, ट्रिपल एच, केन, बिग शो जैसे नाम शामिल हैं। अपनी लम्बी कद काढ़ी के कारण खली ने साल 2007 में WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने जिसमें उन्होंने केन और बतिस्ता को पछाड़ते हुए इसे हासिल किया।
द ग्रेट खली का शुरूआती जीवन | Great Khali Early Life
दिलीप सिंह राणा का जन्म 27 अगस्च 1972 को हिमांचल प्रदेश के धीरेना में हुआ था। राणा का परिवार आर्थिक रूप से अधिक मजबूत नहीं था, जिस कारण बचपन में ही दिलीप को जीवन यापन करने के लिए कई तरह के काम करने पड़े। खली ने एक मजदूर के तौर पर भी काम किया जिसके बाद वह शिमला में एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी करने लगे। लेकिन जल्द ही उनके बुरे दिन खत्म हुए जब पंजाब पुलिस में खली को नौकरी करने का मौका मिला जिसके बाद खली ने रेसलिंग की दुनियां जाने का सोचा और उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स की स्पेशलाइज़ रेसलिंग के लिए चुन लिया गया।
खली पर्सनल जीवन | Great Khali Personal Life
दी ग्रेट खली इस समय यूनाइटेड स्टेट्स के टेक्सेस ह्यूस्टन में रह रहे हैं। साल 2002 में खली ने हरमिंदर कौर से शादी की थी। खली की एक बेटी अवलीन है, जिसका जन्म 26 फरवरी 2014 को हुआ था। दिलीप सिंह राणा के 6 और भाई-बहन हैं। दिलीप की मां का नाम तांदी देवी और पिता का नाम जवला राम है। राणा को 20 फरवरी 2014 को यूएस की नागरिकता मिल गयी थी।
द ग्रेट खली प्रोफेशनल जीवन | Great Khali Professioal Life
Great Khali Biography: दिलीप सिंह राणा या दी ग्रेट खली ने अपने रेसलिंग करियर की शुरूआत साल 1999 में की थी, जब उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स की ऑल प्रो रेसलिंग को ज्वाइन किया था। साल 2000 में खली ने अपना रेसलिंग डेब्यू टोनी जोंस के साथ किया था। इसके बाद खली वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग के साथ अगले 8 महिने तक जुड़े रहे।
WCW में 8 महिने बिताने के बाद खली को न्यू जापान प्रो रेसलिंग के साथ काम करने का मौका मिला जहां पर वह मशहीरो चोनो के मार्गदर्शक के तौर पर काम कर रहे थे। इसके बाद ज्याइंट सिल्वा के साथ क्लब 7 का गठन करते रेसलिंग के इतिहास में खली ने लम्बे रेसलरो की एक टीम बनाई।
साल 2006 में राणा WWE के साथ जुड़ने के बाद इस इंडस्ट्री में जाने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गए। जिसके बाद डीप साउथ रेसलिंग के डेवलपमेंट फेडरेशन में खली ने अपनी ट्रेनिंग को शुरू किया। खली ने WWE में अपना डेब्यू स्मैकडाउन के साथ किया जिसमें उनका डेब्यू मैच दी अंडरटेकर के साथ हुआ और इसमें उन्होंने जीत दर्ज की।
खली का इसके बाद सामना रे मिस्टीरियो से हुआ अपनी लम्बाई की वजह से उन्होंने इस मैच को काफी आसानी से जीता। राणा को अपनी पहली हार का सामना दी अंडरटेकर के खिलाफ मैच में मिली। साल 2007 में हुए 20 पर्सन रॉयल मैच में बतिस्ता और केन को एलिमिनेट करने के बाद खली ने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया। इसके बाद बतिस्ता के खिलाफ अनफर्गिवन ट्रिपल थ्रेट में हार मिलने की वजह से उन्हें इस खिताब को गवाना पड़ा।
साल 2015 में खली ने जालंधर में अपनी प्रमोशन और ट्रेनिंग एकेडमी कांटिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट को खोला। साल 2017 में खली ने WWE ने फिर से वापसी करते हुए बैटलग्राउंड में WWE चैंपियन जिंदर महल को सलाहाकार के तौर पर शामिल हुए थे। खली ने आखिरी बार रिंग के अंदर साल 2018 के रॉयल रम्बल मैच में कदम रखा था।
खली ने अपना भाग्य कुछ हॉलीवुड और बॉलिवुड फिल्मों में भी आजमाया जिसमें दी लौंगेस्ट यार्ड, गेट स्मार्ट और मैकग्रुबर शामिल हैं, इसके अलावा बॉलीवुड में कुश्ती और रामा जैसी फिल्मे शामिल हैं। इसके अलावा बिग बॉस शो का हिस्सा भी खली रह चुके हैं, जिसमें वह फर्स्ट रनर अप तौर पर खत्म किया था।
सम्मान
उपलब्धियां
फिजिकल मापदंड
खली निजी जानकारी | Great Khali Personal Information
एजुकेशन
आर्थिक कारणों की वजह से अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर सके
पसंदीदा सेलेब्रिटी
खली नेटवर्थ | Khali Net Worth
खली की मौजूदा नेटवर्थ लगभग 6 मिलीयन डॉलर के आसपास है।
विवाद
Great Khali Biography: दी ग्रेट खली की शादीशुदा जिंदगी में उस समय भूचाल आ गया था, जब उन्होंने एक महिला रेसलर को सभी के सामने किस कर लिया था। साल 2009 में खली ने मिक्की जेम्स को किस किया था, जिसके बाद इसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला था।
पश्चिम बंगाल में चुनाव के समय तृणमूल कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के पास इस बात की शिकायत लेकर पहुंच गयी थी, कि दी ग्रेट खली एक अमेरिकन रेसलर हैं और वह बीजेपी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, कोलकाता में। टीएमसी ने भाजपा पर इस बात का आरोप लगाया था, कि वह वोटरो को लुभाने के लिए खली से चुनाव प्रचार करवा रही है जिनके पास यूएस की नागरिकता है।
खली सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…