क्रिकेट का खेल हम सभी को पसंद है, हम सभी क्रिकेट खेलते है देखते है और अनुसरण भी करते है। क्रिकेट एक जमाने से से ही लोगो कि जिंदगी मे बदलाव एक जरीया भी बना है। किसी समय मे लोग क्रिकेट मैच रेडियो पर कमेंटरी सुना करते थे लेकिन जैसे-जैसे समय बढता गया क्रिकेट रेडियो से उठकर टि.वि पर आ गयी। क्रिकेट ने खिलाडीयो के जिंदगी पर असर डाला है, आज के समय मे क्रिकेटर बनना और अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना लोगो का सपना होता है। क्रिकेट खेल आज भारत देश के लिए और क्रिकेट प्रशंसको के लिए धर्म कि तरह हो गया है।
क्रिकेट के खेल मे मैदान का अहम रोल रहता है, कई खिलाडीयो के लिए कुछ ऐसे मैदान जो उनके लिए यादगार बन जाता है। कुछ खिलाडीयो के लिए मैदान उनके प्रदर्शन के हिसाब से उनका पसंदीदा मैदान बन जाता है, जैसे भारत देश के लिए मुंबई का वानखेडे स्टेडियम जिसपर भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिता था, इसके अलावा हम सभी इस बोत को जानते है कि कोलकाता का इडन गार्डन रोहित शर्मा का पसंदीदा मैदान है। जब बात मैदान कि हो रही हो तो ऐसे मे दुनिया के कुछ क्रिकेट ग्राउंड का नाम आना जरुरी है, जैसे इंगलैंड का मैदान लॉड्स, ऑस्ट्रेलिया का एमसीजी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, साउथ अफ्रिका का सेंचुरियन और भारत का ईडन गार्डन।
हरेक क्रिकेट टीम अपने घर पर मतलब अपने घरेलु मैदान बेहतर खेलती है और कारण है उनके लोगो को सपोर्ट उस टीम के प्रशंसक। भारत एक मात्र ऐसा देश है जो घर पर खेले तबतो प्रशंसक रहते है ही लेकिन अगर विदेशी जमीन पर भी खेले तो भारतीय टीम के प्रशंसको कि कमी नही होती है और ये बात कई क्रिकेटरो ने कहा भी है।
आज इस आर्टिकल मे हम जानेंगे क्रिकेट मैदान के बारे मे कि ICC के के अनुसार क्या है क्रिकेट ग्रांउड को तैयार करने का या बनाने का नियम।
लेख को शुरु करने से पहले आपको बता दें कि भारत मे दुनिया सबसे बडी क्रिकेट ग्राउंड बनकर तैयार हुयी है जिसका नाम है मोटेरा स्टेडियम जो कि गुजरात राज्य मे स्थित है, हांलाकी अभी तक इस मैदान पर एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नही खेला गया है वो भी कोरोना के कारण से।
क्रिकेट मैदान कि बात करें तो इसका कोई परिमाप तो नही है लेकिन मैदान कि परीधी करीब 450 फिट यानि की 137 मिटर से लेकर 500 फिट यानि की 150 मिटर तक की होनी चाहिए। ICC कि माने तो एक क्रिकेट का मैदान ICC के नियमो के अनुसार पिच से कोई भी बाउंड्री 90 यार्ड यानि की 82.29 मिटर से ज्यादा नही होनी चाहिए और 65 यार्ड यानि की 59.43 मिटर से कम नही होनी चाहिए।
क्रिकेट वनडे प्रारुप मे मैदान दो भागो मे बांटा जाता है, मैच के पहले 10 ओवर के लिए 30 यार्ड का एक मैदान होता है जो पावरप्ले के लिए होता है और मैदान दूसरा भाग जो बाउंड्री तक का होता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…