क्रिकेट के खेल मे हरेक दशक मे कई ऐसे खिलाडी होते है, जिन्हे खेलते हुए देखना हर किसी को पसंद है। बात करें 80 के दशक कि तो कपिल देव, विवियन रिचड्स, सुनिल गवास्कर जैसे खिलाडी, 90 के दशक की तो सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाडी और बात करें आज के जमाने कि तो कई ऐसे खिलाडी है जिन्हे खेलते हुए देखना हर कोई चाहता है और उन मे से एक खिलाडी है रोहित शर्मा। रोहित शर्मा आज के समय मे व्हाइट बॉल के बादशाह है। रोहित अगर छक्का लगाते भी तो ऐसे मानो गेंद को चोट ना पहुंचे और गेंद सीधे बाउंड्री के बाहर गिरे। आज के समय मे रोहित छक्का जडने के मामले सर्वश्रेष्ठ पायदान पर है, इस स्थान को पाने के लिए रोहित ने धोनी को पिछे छोडा है।
बात करें वनडे मैचो कि या फिर टी-20 प्रारुप की दिन ब दिन रोहित इस केल मे विकराल रुप धारण करते आये है। भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित एक खिलाडी के साथ-साथ एक कप्तान के तौर पर सुपरहिट है। भारतीय टीम कि कप्तानी हो या फिर IPL मे मुंबई इंडियंस कप्तानी करना हर जगह पर रोहित ने खुद को साबित किया है। IPL मे मंबई इंडियंस कि कप्तानी करते हुए रोहित ने चार बार IPL चैंपियन बनाया है।
साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप मे रोहित ने डेब्यु किया था, अपने अंतरराष्ट्रीय करीयर के दूसरे मैच मे ही रोहित ने अपनी काबिलीयत सबको बता दिया था। इस मैच मे रोहित ने नाबाद 50 रनो कि पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जिता था। अब तक रोहित शर्मा ने 108 टी-20 मैच खेला है, जिसमे करीब 32.6 के औसत से 2773 रन बनाये है।
आज इस आर्टिकल मे आप रोहित शर्मा के द्वारा टी-20 प्रारुप मे खेले गये 5 सर्वश्रेष्ठ पारीयो के बारे मे जानेंगे। जिनमे से 4 टी-20, शतक जो की एक रिकॉर्ड है और इनमे से दो शतक रोहित ने अपनी कप्तानी मे जडा है।
वर्ल्ड कप मे साउथ अप्रिका के खिलाफ 40 गेंदो पर नाबाद 50 रन कि पारी
साल 2007 के वर्ल्ड कप का 24वां मैच, मैच साउथ अफ्रिका के जमीन पर खेला जा रहा था। मैच साउथ अफ्रिका और भारते के बिच खेला जा रहा था, भारत ने टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के विकेटो के पतझड से उबारते हुए 40 गेंदो पर नाबाद 50 रन कि पारी खेली थी। रोहित ने अपना अर्धशतक पारी अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर पुरा किया था और साथ मे इस पारी से रोहित ने सभी को अपना मुरीद बना लिया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 37 रनो से जित या था और रोहित के इस अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
साल 2015 मे 106 रन कि पारी साउथ अफ्रिका के खिलाफ
मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा था, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना पहला टी-20 शतक जडा था। इस मैच मे रोहित शर्मा ने 66 गेंदो मे 106 रनो कि पारी खेली थी, जिसमे 12 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इस मैच मे रोहित के शतक के बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर मे 199 रन बनाया, हांलाकी भारतीय टीम इस मैच को हार गयी थी।
साल 2018 मे वेस्टइंडिज के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारी
साल 2018 मैदान लखनउ का था, पहली बार मैदान पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा था। वेस्टइंडिज टीम ने टॉस जितकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला लिया, जो कि उनपर ही भारी पड गया। ओपनिंग करने आये रोहित शर्मा ने 61 गेंदो पर नाबाद 111 रनो कि कप्तानी पारी खेली, जिसमे 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इस मैच मे रोहित के शतक के बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर मे 195 रन बनाया और भारतीय टीम ने इस मैच को 71 रनो से जित लिया था। इस मैच मे रोहित शर्मा खुद कप्तानी कर रहे थे और रोहित के शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
2017 मे श्रीलंका के खिलाफ 118 रनो कि पारी
रोहित के एक और टी-20 शतक का गवाह बना इंदौर का स्टेडियम, मैच भारत और श्रीलंका के बिच खेला जा रहा था। इस मैच मे श्रीलंका टीम ने टॉस जितकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला लिया, जो कि उनपर ही भारी पड गया। ओपनिंग करने आये रोहित शर्मा ने 43 गेंदो पर 274.41 के स्ट्राइक रेट से 118 रनो कि कप्तानी पारी खेली, जिसमे 12 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इस मैच मे रोहित के शतक के बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर मे 260 रन बनाया, जो कि भारतीय टीम कि टी-20 मे बनाया गया सबसे बडा स्कोर है। इस मैच को भारतीय टीम ने इस मैच को 88 रनो से जित लिया था। इस मैच मे रोहित शर्मा खुद कप्तानी कर रहे थे और रोहित के शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
2018 मे इंगलैंड के खिलाफ नाबाद100 रनो की पारी
साल 2018 मैदान इंगलैंड की थी, लगान मुवी मे जो लगान आमिर खान अंग्रजो से नही ले पाये थे, वो रोहित शर्मा ने श्रृखंला के निर्णायक मैच मे वसुल लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुऐ इंगलैंड टीम ने 20 ओवर मे 199 रन का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने नाबाद शतक से लक्ष्य को बौना बना दिया और भारतीय टीम को 7 विकेटो से जित दिलाकर ही वापस लौटे थे। इस मैच ने रोहित शर्मा ने 56 गेंदो पर 178.57 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन कि पारी खाली थी, इस पारी के दौरान रोहित ने 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्का जडा था। इस मैच को भारतीय टीम ने 18.4 ओवर मे 7 विकेट से जिता था और रोहित शर्मा को शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…