Categories: Cricket

क्रिकेट इतिहास में अब तक के 5 सबसे शानदार अम्पायर

Cricket Itihas Me Ab Tak Ke 5 Sabse Shandar Umpire
पिछले कुछ सालों में Cricket के खेल में काफी सुधार देखने को मिला है, जिसमें कई प्रतिभावान खिलाड़ी देखने को मिले हैं और इसके अलावा ब्रॉडकास्टिंग की फैसिलिटी में भी काफी सुधार देखने को मिला है, लेकिन इन सबसे उपर Cricket को प्रोफेशनल बनाए रखने का काम मैच ऑफीशियल का रहा है, जिस कारण खेल का स्तर लगातार उपर उठता रहा है।

मैच ऑफीशियल की वजह से Cricket अपने जैंटलमैन गेम के टैग को बनाए रखने में सबसे आगे रहा है, जिसमें सबसे अधिक दबाव फील्ड में मौजूद 2 अम्पायरो पर रहता है, जिनके लिए अपने फैसले को हमेशा सही तरीके से लेना होता है और इसी कारण कई बार इन अम्पायर के एक फैसले से काफी कुछ बदल जाता है।

यहां पर देखिए Cricket इतिहास में अभी तक के 5 सबसे शानदार Umpire:

#1 साइमन टॉफल (Simon Taufel)

Cricket के गेम में काफी कुछ चीज़े अचानक होती हैं, जिस कारण अम्पायर को हमेशा सतर्क रहना पड़ता है और ऐसा ही साइमन टॉफल के पूरे करियर के दौरान देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया से आने वाले साइमन पहले क्लब Cricket में एक मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ थे लेकिन इंजरी के काऱण 19 साल की उम्र में उनका Cricket में आगे बढने का सपना टूट गया था।

जिसके एक साल के बाद साइमन टॉफेल में अम्पायरिंग में करियर बनाने का फैसला किया और अम्पायरिंग कोर्स किया जिसके बाद उन्होंने पहले ग्रेड Cricket से अपने अम्पायरिंग करियर की शुरूआत की। 27 साल की उम्र में साइमन को पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में अम्पायर की भूमिका निभाने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुडकर नहीं और लगातार 4 साल 2004 से 2008 तक आईसीसी अम्पायर ऑफ दी इयर का खिताब अपने नाम पर किया।

अपने फैसले को लेकर साइमन के मन में कभी संदेह की स्थिती देखने को नहीं मिलती थी और उनका खिलाड़ियों के साथ भी काफी अच्छा व्यवहार रहता था। साल 2011 के विश्वकप में जब भारत चैंपियन बना था, तो उस समय साइमन ने ही धोनी के छक्के में अपना फैसला दिया था। साल 2012 के आईसीसी टी20 विश्वकप के बाद साइमन ने 281 अंतरराष्ट्रीय मैचो में अम्पारिंग करने के बाद इससे विदा लेने का फैसला लिया और 2015 तक उन्होंने आईसीसी के साथ अम्पारिंग स्तर में और अधिक सुधार को लेकर काम किया।

#2 डिक्की बर्ड (Dicky Bird)

एक ऐसा नाम जिसे क्रिकेटिंग वर्ल्ड कभी भूल नहीं सकता है, क्योंकि डिक्की बर्ड का व्यक्तिव ही कुछ ऐसा था। एक फुटबॉल खेलने वाला खिलाड़ी जिसने घुटने की चोट के बाद Cricket में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। यार्कशायर के लिए खेलने वाले डिक्की को एक अच्छा बल्लेबाज़ माना जाता था, जिसके बाद चोटों से अधिक जूझने की वजह से बर्ड ने अम्पायरिंग में करियर बनाने का फैसला लिया।

लगभग 2 दशक लम्बे अपने अम्पायरिंग करियर में डिक्की बर्ड ने 66 टेस्ट और 69 वनडे में अम्पारिंग की इसके अलावा उन्होंने तीन विश्वकप के फाइनल में भी फील्ड अम्पायर की भूमिका को अदा किया। डिक्की के लिए सभी का मानना था, कि वह फील्ड में अपने काम को लेकर काफी संजीदा थे और हमेशा पूरा ध्यान उसी पर होता है।

Cricketिंग जगत में कुछ लोग बर्ड को बल्लेबाज़ो का Umpire मानते थे क्योंकि वह अक्सर गेंदबाज़ की एलबीडब्लू अपील को नकार देते थे लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों के अंदर उनके फैसले के प्रति सम्मान देखने को मिलता था। भारतीय फैंस उन्हें हमेशा इसलिए याद रखेंगे क्योंकि 1983 के विश्वकप फाइनल में जब मोहिंदर अमरनाथ की गेंद पर अपील हुई थी तो बर्ड ने ही फैसला सुनाते हुए भारत के विश्वविजेता बनने पर मुहर लगा दी थी।

#3 बिली बाउडन (Billy Bowden)

आखिरी कब Cricket फैंस ने किसी मैच ऑफीशियल के तरीके को लेकर आनंद उठाया था, जिसमें सभी का जवाब बिली बाउडन होगा। न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी को आर्थराइटिस की समस्या होने की वजह से Cricket को छोड़ना पड़ा था, जिसके बाद बिली ने अम्पारिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। 1995 में अपने अम्पायरिंग करियर की शुरूआत करने वाले बाउडन ने 308 अंतरराष्ट्रीय मैचो में अम्पारिंग की है।

बाउडन का किसी खिलाड़ी को ऑउट देने के तरीके से लेकर छक्के और चौके का इशारा करना फैंस को हमेशा याद रहने वाला हैं, क्योंकि उनसे पहले किसी भी Umpire को इस तरीके से फैसला देते हुए नहीं देखा गया था, लेकिन काफी कम लोग ही जानते हैं, कि बीमारी की वजह से वह इस तरह से अपने फैसले देते थे। बिली वह पहले अम्पायर हैं, जिन्होंने एक मैच के दौरान Cricket का पहला रेड कार्ड किसी खिलाड़ी को दिखाया था।

बिली बाउडन के करियर की सबसे शानदार सीरीज़ साल 2005 की एशेज़ सीरीज़ थी जो Cricket इतिहास की एक महान सीरीज़ के रूप में भी मानी जाती है। इस सीरीज़ के 5 में से 3 मैचो में बिली ने फील्ड अम्पायर की भूमिका अदा की थी।

#4 डेविड शेफर्ड (David Shepherd)

शानदार अम्पायरो की लिस्ट बनायी जाये और उसमें दिवंगत डेविड शेफर्ड का नाम ना हो ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो सकता था, एक ऐसे अम्पायर जिन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान विवादो से दूर रहते हुए शानदार फैसले दिए। अम्पायर बनने से पहले डेविड ने ग्लोशटरशायर के लिये 450 से भी अधिक मैचे खेले हुए थे।

अपने अम्पायरिंग करियर की शुरूआत डेविड शेफर्ड ने विश्वकप के मैच से की थी और अगले 20 साल में उन्होंने 264 मैचो में इस भूमिका को अदा किया। एक बात जो शेफर्ड को लेकर सभी ध्यान में रखेंगे कि वह अंधविश्वास काफी मानते थे और जब भी किसी टीम का स्कोर नेल्शन 111 या 222 इस तरह का होता था, तो वह एक टांग पर खड़े हुए दिखाई देते थे।

अपनी फ्लैट कैप के कारण भी शेफर्ड ने काफी सुर्खियां बटोरी और उनका कैरेक्टर ऐसा था, जो सभी को काफी सहज महसूस करवाता था, जिस कारण उनकी तारीफ हर जगह देखने को मिलती थी। साल 1999 के विश्वकप में जब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच में ऐतिहासिक सेमीफाइनल मैच खेला गया था, तो उसमें शेफर्ड मैदानी Umpire की भूमिका को अदा कर रहे थे।

#5 अलीम डार (Aleem Dar)

एक और शानदार जैंटलमैन Umpire जो मौजूदा आईसीसी एलीट पैनल अम्पायर की लिस्ट में शामिल हैं। अलीम डार अम्पायरिंग के करियर में आने से पहले लाहौर की घरेलू टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज़ थे, लेकिन इसमें वह अधिक अच्छा नहीं कर सके और इसके बाद उन्होंने अम्पायर बनने का फैसला लिया और 32 साल की उम्र में अलीम ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में अम्पायरिंग की।

इसके बाद अलीम डार ने अपने करियर में पीछे मुडकर नहीं देखा और अब तक 3 बार आईसीसी Umpire ऑफ दी इयर का खिताब अपने नाम पर कर चुके हैं। अभी तक अलीम ने 374 मैचो में अम्पायर की भूमिका को अदा किया है। अलीम हमेशा सही फैसले के लिए जाने जाते हैं और साल 2011 में जब उनके फैसले के खिलाफ 15 बार टीमों ने डीआरएस लेने का निर्णय लिया तो उन टीमों को गलत साबित होना पड़ा था।

खेल के प्रति उनके प्यार को साफ तौर पर समझा जा सकता है और जब साल 2003 के विश्वकप में वह अम्पायरिंग कर रहे थे, तो उस दौरान उनकी बेटी की मृत्यु हो गयी थी और इस खबर का पता उन्होंने किसी को भी नहीं दिया था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago