BP vs BT Dream11 Prediction, Playing 11 and Live Score: KPL 2019
कर्नाटका प्रीमियर लीग के इस सीज़न में पहला क्वॉलीफायर मैच लीग स्टेज़ में टॉप 2 पर रहने वाली टीमों के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने इस सीज़न की शुरूआत एक-दूसरे के खिलाफ ही की थी और बेल्लारी टस्कर्स ने उस मैच में बेलाग्वी पैंथर्स को 5 रन से हराया था, जिस कारण वह प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर रहे। बेल्लारी की टीम ने इस सीज़न अपना दबदबा बनाकर रखते हुए 6 मैचो में से 4 में जीत दर्ज की और टीम को जिन 2 मैचो में हार का सामना करना पड़ा उसमें भी कम अंतर से ही टीम हारी।

बेल्लारी टस्कर्स को बैंगलूरू ब्लास्टर्स के खिलाफ वीजेडी नियम के अनुसार 1 रन से मैच में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं टीम को आखिरी लीग मैच में मैसूर वारियर्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बात की जाए बेलाग्वी पैंथर्स की तो टीम ने अपने आखिरी 3 लीग मैच में लगातार जीत दर्ज करके दूसरे स्थान पर खत्म किया जिसका प्रमुख कारण मनीष पांडे का फार्म था, लेकिन अब वह टीम के साथ नहीं है, जो एक बड़ा झटका भी साबित हो सकता है।

मैच डिटेल्स | BP vs BT Match Details
केपीएल के इस सीज़न का पहला क्वॉलीफायर मैच बेल्लारी टस्कर्स और बेलाग्वी पैंथर्स के बीच में मैसूर के श्रीकांतदत्ता नरसिम्हा राजा वादियार ग्राउंड में शाम को 7 बज़े खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

वेदर कंडीशन | BP vs BT Weather Report
बारिश का मौसम ऐसा लग रहा है, कि अब खत्म हो चुका है और इस कारण प्लेऑफ में किसी तरह का व्यवधान देखने को नहीं मिल सकता है। बुधवार के मौसम की बात करी जाए तो बादलो का जमावड़ा रहेगा लेकिन उससे किसी तरह का कोई खलल नहीं पड़ने वाला है।

पिच रिपोर्ट | BP vs BT Pitch Report
अभी तक इस सीज़न मैसूर के इस मैदान में 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने मंगलवार को हुए मैच में 17 रन से जीत हासिल की थी, जब उन्होंने 195 रनों का बचाव किया था। इससे साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लेगी, जिससे बाद में आसानी से लक्ष्य को हासिल किया जा सके क्योंकि बाउंड्री भी छोटी है, जिसका पूरी तरह लाभ बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को मिलते हुए देखा गया है।

संभावित प्लेइंग इलेवन | BP vs BT Probable Playing 11

बेल्लारी टस्कर्स:
अभिषेक रेड्डी, सीएम गौतम (कप्तान), देवदत्त पद्दिकल, सीए. कार्तिक, कृष्णप्पा गौतम, शरत श्रीनिवास, अबरार काजी, केपी. अपन्ना, भावेश गुलेचा, प्रसिद्ध कृष्णा, जीशान ए. सयैद

बेलाग्वी पैंथर्स:
अर्शदीप सिंह बरार, स्टालिन हूवर, रविकांत समर्थ, दिकांशु नेगी, अभिनव मनोहर, मीर कुन्ने अब्बास (कप्तान), शुभांग हेगडे, रितेश भटकल, अविनाश डी., दर्शन एमबी., जहरूर फारूखी।

टॉप पिक्स | BP vs BT Top Picks
देवदत्त पद्दिकल ने अभी तक जिस तरीके के बदलते हालातों के अनुसार खुद को ढाला है, वह इस खिलाड़ी की प्रतिभा को साफ तौर पर दर्शाता है, नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए पद्दिकल ने इस सीज़न अभी तक 5 मैचो में 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। रविकुमार समर्थ ने भी आखिरकार अपना फार्म वापस पा लिया है और इस खिलाड़ी को अपनी टीम का उपकप्तान बनाने में कोई रिस्क नहीं है।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | BP vs BT Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर

  • मीर कुन्ने अब्बास

बल्लेबाज़

  • अभिषेक रेड्डी
  • अभिनव मनोहर
  • देवदत्त पद्दिकल (कप्तान)
  • अर्शदीप सिंह बरार

ऑलराउंडर्स

  • सीए. कार्तिक
  • दिकांशु नेगी
  • कृष्णप्पा गौतम (उपकप्तान)

गेंदबाज़

  • शुभांग हेगडे
  • अविनाश डी.
  • अबरार काज़ी
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago