मौजूदा समय में एक बल्लेबाज़ या गेंदबाज़ को टीम के लिए अपने प्रदर्शन से जरूर पूरा योगदान देना चाहिए इसके अलावा मौजूदा समय एक फील्डिर के तौर पर भी उसे चुस्त रहना चाहिए और यदि वह इसमें पिछड़ जाता है, तो टीम में शामिल होने के अवसर काफी कम हो जायेंगे।
10). कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard)
आईपीएल में साल 2014 के सीज़न में मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने वाले कायरन पोलार्ड ने लांग ऑन पर एक शानदार कैच पकड़ा था, जिसे बाद में उस कैच को सीज़न का सबसे शानदार कैच बताया गया था।
9). डेविड हसी (David Hussey)
ऑस्ट्रेलिया से आने वाले लिमिटेड ओवरो के शानदार खिलाड़ी डेविड हसी ने साल 2010 के आईपीएल सीज़न में कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच में मैच खेला जा रहा था जिसमें एक शॉट हसी की तरफ काफी हवा में काफी तेज़ी के साथ आया जो लगभग छक्का माना जा रहा था, लेकिन हसी ने मानसिक रूप से मजबूती का परिचय देते हुए पहले गेंद को हवा में उछलते हुए फील्ड के अंदर की तरफ धकेला और उसके बाद तुरंत तेजी के साथ उस गेंद को कैच कर लिया।
8). एबी डीविलयर्स (AB de Villiers)
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा भले ही कह गिया हो लेकिन क्रिकेट जगत उनकी धमाकेदार बल्लेबाज़ी के साथ अपनी अविश्वशनीय फील्डिंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध थे। आईपीएल साल 2011 में डीविलयर्स उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे और लांग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने हवा उछलते हुए एक शानदार कैच एक हाथ से जिस तरीके से पकड़ा था, उससे सभी अंचम्भित ही रह गए थे।
7). ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult)
Cricket Main Top 10 Catches: न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने ना सिर्फ अपनी बायें हाथ की तेज़ गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ो के नाक में दम नहीं किया बल्कि वह अपनी फील्डिंग के जरिए भी कारगर होते हुए दिखे हैं। बोल्ट ने वैसे तो क्रिकेट फील्ड में अभी तक काफी शानदार कैच पकड़े हैं, लेकिन साल 2017 में आरसीबी के खिलाफ मैच में विराट कोहली का बोल्ट ने बिजली की रफ्तार से भी तेज़ आ रही गेंद को एक हाथ से हवा में उछलते हुए बाउंड्री लाइन पर पकड़ा उससे कोहली भी खुद की प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए।
6). कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard)
वेस्टइंडीज़ की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रही थी, जिसमें कायरन पोलार्ड डीप मिडविकेट की तरफ फील्डिंग कर रहे थे, जिसके बाद जब एक गेंद हवा में काफी तेज़ी के साथ उनकी तरफ आयी तो अपने उंचे कद का लाभ उठाने के साथ बांउंड्री लाइन पर जिस तरीके से कैच पकड़ा था, वह आज तक कोई भी नहीं भूल सका।
5). जेम्स कर्टले (James Kirtley)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जब बल्लेबाज़ी करते थे, हर कोई मंत्र मुग्ध होकर उन्हें खेलते हुए देखता ही रहता था और ऐसे ही एक मैच में वह काफी शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे, लेकिन उसी दौरान उन्होंने एक शॉट लांग ऑन की तरफ खेला लेकिन वह मिस टाइम हो गया जिसके बाद उस तरफ फील्डिंग कर रहे जेम्स कर्टले ने शानदार तरीके से बांउंड्री की तरफ दौड़ते हुए कैच लपक लिया।
4). मनीष पांडे (Manish Pandey)
10 Best Catches in Cricket: साल 2010 में जब रणज़ी ट्राफी का सीज़न खेला जा रहा था और मैदान में मौजूद फैंस को उस मैच का एक पल हमेशा याद रहने वाला है, जब कर्नाटका से आने वाले युवा मनीष पांडे ने डीप मिडविकेट की तरफ से दौड़ते हुए गेंद को लपका था, क्योंकि उस समय सभी को लगा था, कि गेंद बाउंड्री के लिए जाने वाली है, लेकिन मनीष ने एक हाथ से हवा में उछलते हुए गेंद को अपने कब्जे में कर लिया।
3). जांटी रोड्स (Jonty Rhodes)
क्रिकेट में सबसे शानदार कैचो की बात हो और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जांटी रोड्स का नाम ना आये ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि, रोड्स का ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच के दौरान शार्ट एक्सट्रा कवर की तरफ हवा में उछलते हुए एक हाथ से कैच को लपका था।
2). जांटी रोड्स (Jonty Rhodes)
रोड्स के एक और कैच की बात करी जाए तो 1999 के विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज़ का मैच खेल रही थी, जिसमें रोड्स ने एकबार फिर से अपनी फील्डिंग का जौहर दिखाते हुए दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा था।
1). पॉल कालिंगवुड (Paul Collingwood)
Cricket Main Top 10 Catches: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में साल 2005-06 में नेटवेस्ट वनडे सीरीज़ खेली जा रही थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम एक मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरी और मैथ्यू हेडन के साथ एडम गिलक्रिस्ट ने तेज़ी के साथ रन बनाना शुरू कर दिया, लेकिन एक गेंद पर हेडन ने प्वाइंट के उपर की तरफ शॉट खेला जो सभी को लगा कि यह बाउंड्री को पार कर जाएगा लेकिन प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे पॉल कालिंगवुड ने खुद को हवा में उछालते गेंद को लपक लिया जिसके बाद मैदान में मौजूद सभी लोगों को इस बात का एहसास होने में थोड़ा समय लगा क्योंकि बिजली की तेज़ रफ्तार से अधिक गति के साथ कालिंगवुड ने इस कैच को लपका था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…