Categories: Cricket

क्रिकेट जगत के 10 सबसे अमीर खिलाड़ी

सबसे अमीर क्रिकेटर: Football के बाद यदि को खेल सबसे अधिक पसंद किया जाता है, तो वह Cricket है और यह लगातार पूरे विश्व में अपने फैंस की संख्या को बढ़ा रहा है। एशिया में तो लगभग हर देश में इस खेल को काफी जूनुन के साथ खेला जाता है, जिस कारण कई बड़ी कंपनियां यहां पर अपने कदमों  को जमाने के लिए इस खेल का सहारा लेती हैं।

लेकिन इस खेल को एक बिजनेस के रूप में उस समय से अधिक देखा जाने लगा जब भारत में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीज़न खेला गया तो उससे 2 सबसे बड़ी इंडस्ट्री बॉलीवुड औऱ Cricket  का एक साथ मेल देखने को मिला जिससा असर बड़े पैमाने पर होना ही था।

इसका फायदा जहां इस खेल को तो हुआ ही लेकिन उससे कहीं अधिक इस खेल के खेलने वाले खिलाड़ियों को इसका लाभ मिला जिन्हें आर्थिक रूप से काफी मजबूत होते हुए देखा गया।

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर | Sabse Amir Cricketer:

#10 युवराज़ सिंह ( 35 मिलयन डॉलर, लगभग 245 करोड़)

इस लिस्ट में 10 वें नंबर में भारतीय टीम के फाइटर किंग और पंजाब से आने वाले युवराज़ सिंह मौजूदा समय में सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में 10 वें नंबर पर हैं। युवराज़ ने 402 अंतरराष्ट्रीय मैचो में 11868 रन बनाये साथ ही 2007 के टी20 विश्वकप और 2011 के वनडे विश्वकप में युवी ने प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब जीता।

युवराज़ सिंह के साथ इस समय प्यूमा, एलजी, रीबॉक, एक्सबॉक्स, रिवाइटल, पेप्सी जैसे बड़े ब्रांड जुडे हुए हैं। साल 2014 और 2015 में युवी आईपीएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे, निलामी में खरीदे जाने वाले। 2015 की नीलामी में उन्हें 16 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा था।

वहीं युवराज़ जो कैंसर की बीमारी से उबरन के बाद फिर से मैदान पर वापसी की थी, उन्होंने उसके बाद कैंसर की जागरूकता को लेकर यूवी कैन नाम के चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाते हैं।

#9 शेन वाट्सन (40 मिलियन डॉलर, लगभग 275 करोड़)

सबसे अमीर क्रिकेटर: इस लिस्ट 9 वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉट्सन का नाम था, जिन्होंने अपनी 307 अंतरराष्ट्रीय मैचो में ऑस्ट्रेलिया के लिए शिरकत करते हुए, 10950 रन बनायें साथ ही गेंदबाज़ के रूप में 281 विकेट भी हासिल किए। वाट्सन की ऑलराउंड स्किल के कारण उन्हें विश्व भर में होने वाली टी20 लीग में भी उन्हें हिस्सा लेने का मौका मिला।

साल 2016 की आईपीएल नीलामी के दौरान शेन वॉट्सन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 2 साल के लिए अपनी टीम में शामिल किया जिसमें उन्हें 9.5 करोड़ रूपये हर सीज़न के लिए मिले। साल 2016 में ही वाट्सन ने अंतरराष्ट्रीय Cricket को अलविदा कहते हुए टी20 लीग्स में खेलने की तरफ अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया।

वाट्सन ऑस्ट्रेलिया में होनी वाली बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के अलावा IPL और पीकेएल, सीपीएल और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी इस समय खेल रहें हैं।

#8 वीरेंद्र सहवाग (40 मिलियन डॉलर, लगभग 277 करोड़ रूपये)

भारतीय टीम के सबसे विस्फोटक ओपनर के रूप में अपना नाम बनाने वाले और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने वाले नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने 373 अंतरराष्ट्रीय मैचो में खेलते हुए 17253 रन बनायें।

आईपीएल में सहवाग ने 8 सीज़न तक खेला जिसमें वह पहले दिल्ली डेयरडेविल्स और उसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे और प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद सहवाग ने कॉमेंटेटर का रोल चुनते हुए स्टार इंडिया के साथ जुड़ गए।

वहीं ब्रांड एम्बेसडर के रूप में वीरू हीरो हांडा के साथ काफी लम्बे वक्त तक भी जुडे रहे। वर्तमान में सहवाग हरियाणा में अपना स्कूल भी चला रहे हैं।

#7 शेन वार्न ( 50 मिलियन डॉलर, लगभग 346 करोड़ रूपये)

ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज़ लेग स्पिनर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से विकेट हासिल करने वाले शेन वार्न सबसे सफल गेंदबाज़ो की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। IPL के पहले सीज़न में राजस्थान रॉयल्स को अपनी कप्तानी में वार्न ने टीम को विजेता बनाया।

आईपीएल के 2011 के सीज़न के बाद वार्न ने संन्यास ले लिया था, जिसके बाद वह इसी टीम के प्रमुख कोच बन गए। वार्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के ब्रांड विक्टोरिया बिटर, पेप्सी, मैक्डोनाल्ड के अलावा भी और ब्रांड्स जुडे हुए हैं। वार्न ने प्रोफेशनल Cricket से संन्यास लेने के साथ कॉमेंटेटर के रूप में भी अपना समय दे रहे हैं।

#6 ब्रायन लारा (60 मिलियन डॉलर, लगभग 415 करोड़ रूपये)

सबसे अमीर क्रिकेटर: इस लिस्ट में 6 वें नंबर पर वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के दिग्गज़ बल्लेबाज़ ब्रायन चार्ल्स लारा हैं। 430 अंतरराष्ट्रीय मैचो में लारा ने 21000 से भी अधिक रन बनायें हैं। लारा के प्रदर्शन को देखने के बाद कैरेबियन आईलैंड में उनकी इकॉनमी को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान देखने को मिला। लारा के साथ इस समय टायर ब्रैंड कंपनी एमआरएफ ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद लारा ने गोल्फ को प्रोफेशनल के रूप में खेलना शुरू किया और कई गोल्फ की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी जीती हैं।

#5 रिकी पोंटिंग (65 मिलियन डॉलर, लगभग 450 करोड़ रूपये)

एक और नाम इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी का आता हैं, जो अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने वाले और सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग जिन्होंने 560 अंतरराष्ट्रीय मैचो में 27000 से अधिक रन बनायें हैं।

वेस्टइंडीज़ के क्लाइव लॉयड के बाद रिकी पोंटिंग एक कप्तान के रूप में लगातार 2 विश्वकप जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं। भले वह अपने खेल के समय काफी सारे विवादो से भी जुड़े रहे लेकिन हमेशा उन्हें दिग्गज़ खिलाड़ी के रूप में ही देखा गया।

पोंटिग के साथ इस समय वेल्वोलीन, एडीडास. प्यूरा मिल्क, रेक्सोन जैसे ब्रांड जुडे हुए हैं, साथ ही वह Cricket ब्रांड कंपनी कूकाबूरा के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। वहीं IPL के पिछले सीज़न में वह दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाते हुए दिखे थे औऱ टीम ने सीज़न का अंत तीसरी टीम के रूप में किया था।

#4 जैक कैलिस (70 मिलियन डॉलर, लगभग 500 करोड़ रूपये)

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी और दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक महान ऑलराउंडर की लिस्ट में सबसे उपर हैं। कैलिस ने 519 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25534 से अधिक रन बनायें हैं, तो वहीं 577 विकेट भी अपने नाम पर किए हैं।

साल 2012 के आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स को खिताब जिताने में कैलिस ने काफी बड़ी भूमिका अदा की थी जिसके बाद 2014 में कैलिस ने एक सीज़न के लिए बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिए खेलने का करार किया था। जिसके बाद कैलिस केकेआर ने केकेआर के बल्लेबाज़ी कोच पद को संभाला।

#3 विराट कोहली (92 मिलियन डॉलर, लगभग 638 करोड़ रूपये)

सबसे अमीर क्रिकेटर: इसमें किसी भी बात का कोई संदेह नहीं है, कि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली मौजूदा युग के सबसे शानदार बल्लेबाज़ हैं। अभी तक कोहली ने वनडे Cricket में 59.50 के शानदार औसत से 10000 से भी अधिक रन बना चुके हैं।

जिस कारण कोहली ने खुद को एक बड़े ब्रांड के रूप में भी स्थापित किया, कुछ समय पहले ही कोहली ने एमआरएफ के रूप में करार किया जिसमें उसमें उन्होंने 8 साल के लिए और इस डील को आगे बढ़ाने का काम करते हुए 15 मिलियन डॉलर का करार किया।

वहीं आईपीएल में कोहली सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं, जिसमें उन्हें साल 2018 में आरसीबी की टीम ने रिटेन करने के लिए 17 करोड़ रूपये दिए थे। कोहली एक दिन का शूट करने के लिए लगभग 1 मिलियन डॉलर की फीस लेते हैं।

कोहली के साथ इस समय पेप्सी, वेल्वोलीन, गूगल और हीरो मोटो क्राप, कोलगेट, टिस्कॉट, टू यम, मानयवर जैसे ब्रांड्स ने करार किया हुआ है, वहीं ऑडी इंडिया के साथ 2018 में उन्होंने 5 करोड़ की डील का करार किया था। Football में कोहली के पास आईएसएल की एफसी गोवा टीम के मालिक हैं और उनके नाम पर फैशन ब्रांड रोगन और वन8 भी है।

#2 महेंद्र सिंह धोनी (111 मिलियन डॉलर, 767 करोड़ रूपये)

महेंद्र सिंह धोनी 1.3 बिलियन लोगो के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं, साथ काफी लोगो के लिए क्रिकेट को पहली बार देखने पर भी मजबूर करने वाले हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी के नाम पर कप्तान के रूप में आईसीसी की तीनों ट्राफी जीतने का रिकॉर्ड हैं।

धोनी भारत में सबसे महंगे सेलीब्रिटी हैं और वह 30 मिलियन डॉलर की कमाई अपने ब्रांड से कमाते हैं, जिससे यह साफ तौर पर यह समझा जा सकता है, वह हर उस ब्रांड का प्रचार कर रहे हैं, जिनका विज्ञापन हम देख रहे हैं। धोनी के साथ गल्फ ऑयल, बूस्ट, रीबॉक, मैकडाव्लस, टीवीएस मोटर्स, रेड बस, सोनी ब्राविया, लेय्स, आम्रपाली, स्नीकर्स, गो डेडी, कोलगेट, ऑरियंट के अलावा काफी सारे ब्रांड हैं।

IPL में धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 15 करोड़ रूपये हर साल का देती हैं।

#1 सचिन तेंदुलकर (170 मिलियन डॉलर, लगभग 1090 करोड़ रूपये)

सबसे अमीर क्रिकेटर:विश्व क्रिकेट और भारत में क्रिकेट के भगवान के रूप में पूजे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महान खिलाड़ियो की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, उनके नाम पर 34000 हजार से अधिक रन होने के साथ 100 अंतरराष्ट्रीय शतक भी शामिल हैं।

तेंदुलकर को इन सब कारणों की वजह से वह Cricket के भगवान के रूप पूजे जाने लगे और उन्हीं के खेल को देखने के बाद काफी सारे बड़े ब्रांड्स भारत की तरफ 90 के दशक में इस खेल की तरफ बढ़े थे।

सचिन तेंदुलकर के साथ 100 से अधिक ब्रांड्स जुड़े हुए हैं, जिसमें बीएमडब्लू, पेप्सी, ल्यूमिनस, एडीडॉस, कैनन, फिलिप्स, ब्रिटानिया, वीसा, कैस्ट्रोल, कोका-कोला जैसे बड़े ब्रांड। सचिन पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी बने जिन्होंने 100 करोड़ की डील पर एक साथ करार किया था जब वह साल 2001 में एमआरएफ के साथ जुड़े थे।

1990 के आखिरी दशक में सचिन ने खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित कर लिया था, जिसका लाभ बीसीसीआई को भी मिला, जिसके बाद भारतीय बोर्ड विश्व का सबसे अमीर बोर्ड भी बन गया। वर्तमान में सचिन के पास 520 करोड़ की सम्पत्ती है, साथ ही IPL में मुम्बई इंडियंस के मेंटर की भी भूमिका निभा रहे हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago