क्रिकेट के खेल में गेंद और बल्ले के बीच में होने वाली जंग को देखने को लिए हर क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित होता है, जहां पर एक से एक दिग्गज बल्लेबाज तो देखने को मिले ही हैं, वहीं कई दिग्गज गेंदबाज भी हुए हैं, जिनकी गेंदो के आगे बल्लेबाज नतमस्तक होते हुए दिखाई दिए हैं।
इन गेंदबाजो को पिच और हालात से अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है और वह हर जगह पर उतना ही प्रभावी साबित होते हैं, जितना अपनी होम कंडीशन में इन्हीं में कुछ ऐसे भी गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिनकी गति को देखने के बाद सभी अचम्भे में पड़ गए थे, जिसके बाद हम आपको वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप 5 सबसे तेज गेंदो के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – मिचल स्टार्क (160.4 किलोमीटर प्रति घंटा या 99.7 माइल्स प्रति घंटा)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचल स्टार्क जो अपनी सटीक लाइन लेंथ के अलावा तेज गति के साथ गेंदे डालने के लिए पहचाने जाते थे, उन्होंने पर्थ के वाका ग्राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 160.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक गेंद डाली जो इस लिस्ट में 5 वें पायदान पर आती है। स्टार्क ने अपने पूरे करियर में लगातार 146.4 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ गेंदबाजी की है।
4 – जैफ थॉमसन (160.6 किलोमीटर प्रति घंटा या 99.8 माइल्स प्रति घंटा)
एक और ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व दायें हाथ के तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन जो अपनी तेज गति के लिए पहचाने जाते हैं, उन्होंने साल 1975 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 160.6 किलोमीटर की गति से एक गेंद डाली थी, जो इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है। जैफ थॉमसन ने टेस्ट करियर में 200 विकेट हासिल किए तो वहीं वनडे में उन्होंने 55 विकेट हासिल किए।
3 – शॉन टेट (161.1 किलोमीटर प्रति घंटा या 100.1 माइल्स प्रति घंटा)
दायें हाथ के तेज गेंदबाज शॉन टेट जो ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज थे, वह सबसे तेज गेंद डालने वाली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। शॉन टेट ने इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद डाली थी। टेट साल 2005 से 2016 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा रहे जिसमें उन्होंने वनडे में 62 विकेट हासिल किए।
2 – ब्रेट ली (161.1 किलोमीटर प्रति घंटा या 100.1 माइल्स प्रति घंटा)
पूर्व ऑस्ट्रेलियन दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली जो लम्बे समय तक अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका अदा करते रहे वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। ब्रेट ली ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में हुए एक मैच में 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक गेंद डाली थी। ब्रेट ली ने टेस्ट क्रिकेट में जहां 310 विकेट हासिल किए तो वहीं वनडे में 280 विकेट हासिल किए।
1 – शोएब अख्तर (161.3 किलोमीटर प्रति घंटा या 100.2 माइल्स प्रति घंटा)
पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जो अपनी तेज गति के लिए ही पहचाने जाते थे, उनके नाम पर अभी भी वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड कायम हैं। अख्तर ने साल 2003 के आईसीसी वनडे विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में एक गेंंद 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से डाली थी। शोएब अख्तर ने टेस्ट में जहां 178 विकेट हासिल किए तो वहीं वनडे में उन्होंने 247 विकेट अपने नाम पर किए।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…