भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को एशिया कप 2020 को लेकर बयान देते हुए यह साफ कर दिया कि यह इवेंट सितंबर 2020 में दुबई में खेला जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी अपने बयान में साफ कर दिया कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस इवेंट में हिस्सा लेंगी।
यह बात सभी को पता है, कि भारत और पाकिस्तान साल 2012-13 से एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं। इस बार एशिया कप को आयोजन कराने की जिम्मेदारी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन बीसीसीआई ने पहले ही यह बात साफ कर दी थी, कि वह पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगी। सौरव गांगुली 3 मार्च को दुबई में होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं।
सौरव गांगुली ने नेटवर्क 18 को दिए अपने बयान में कहा कि, एशिया कप इस बार दुबई में खेला जाएगा जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं इससे पहले बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया था, कि उसे पााकिस्तान का एशिया कप होस्ट करने से कोई आपत्ती नहीं है, लेकिन यह किसी और जगह पर आयोजित होना चाहिए। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार एक-दूसरे के खिलाफ साल 2019 के वर्ल्डकप में भिडे थे, जिसमें भारतीय टीम ने आसानी से जीत हासिल की थी।
भारतीय महिला टीम टीम की तारीफ में कही ये बात
गांगुली ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप में भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन को लेकर भी उनकी तारीफ की जिसमें टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर चुकी है। गांगुली ने तारीफ करते हुए कहा कि, टीम काफी शानदार क्रिकेट खेल रही है और कोई भी वर्ल्ड टूर्नामेंट में फेवरेट नहीं होता है।
न्यूजीलैंड में टीम वापसी करेगी
इसके अलावा न्यूज़ीलैंड के दौरे पर गयी भारतीय टीम का पहले टेस्ट मैच में हार के बाद गांगुली ने कहा कि उन्हें विश्वास है, कि कोहली की कप्तानी में टीम 29 फरवरी से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जरुर वापसी करेगी और सीरीज को बराबर करके वापस लौटेगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…