Categories: Cricket

क्रिकेट अंपायर बनने को लेकर जानिए पूरी जानकारी

Cricket Umpire कैसे बने: Cricket एक ऐसा खेल है, जिसमें सिर्फ 2 टीमों के 11-11 खिलाड़ी ही शामिल नहीं होते हैं, बल्कि उसमें कई और भी लोग प्रत्यक्ष रूप से शामिल होते हैं। इसमें प्रमुख रूप से शामिल होने वाले Umpire हैं, जिनके फैसले पर मैच का परिणाम काफी कुछ निर्भर करता है।

हाल ही में खत्म हुए आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 के फाइनल मैच में जब मैदानी Umpire कुमार धर्मसेना ने एक महत्तपूर्ण समय पर इंग्लैंड की टीम को थ्रो के 6 रन दिए तो उस फैसले का असर ये हुआ कि, इंग्लैंड पहली बार विश्वविजेता बन गया जिसके बाद धर्मसेना के फैसले पर काफी सारे सवाल खड़े हुए थे कि वह नियमों के अनुसार गलती कर गए जिससे ये साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि खिलाड़ियों के साथ मैदान में मौजूद Umpire भी दबाव का एहसास साफ तौर पर करते हैं।

भारत में Cricket को एक धर्म के तौर पर देखा जाता है और समय-समय पर इसे महसूस भी किया जा चुका है, जिस कारण देश भर में काफी सारी Cricket एकेडमी हैं, जिनमें काफी सारे युवा इस खेल में अपना करियर बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन Cricket में युवा सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर ही अपना करियर नहीं बना सकते बल्कि एक अंम्पायर के तौर पर इस खेल के जरिए जुड़ सकते हैं, जिसमें आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

काफी कम ही लोगों को इस बारे में पता होगा कि नयें अम्पायरों को इस खेल से जोड़ने के लिए BCCI कई कोर्स भी चलाती है, जिनको कोई भी युवा पूरा करते हुए निचले स्तर से शुरूआत करते हुए उपर तक पहुंच सकता है।

कोई भी खेल Umpire और रैफरी के बिना अधूरा माना जाता है, क्योंकि वह उस खेल की आत्मा के रूप में होता है, जिसके बाद हम आपको ये बताने जा रहे हैं, कि आखिर BCCI के साथ Umpire के तौर पर जुड़ने के लिए क्या एलिजबिलटी होनी चाहिए।

1). किसी भी कैंडीडेट को Cricket के 42 नियमों के बारे में सही तौर पर पता हो।

2). उस कैंडीडेट को काफी धैर्यवान होना चाहिए।

3). कैंडिडेट को अपने फैसले लेने में बिलकुल भी संहेद की स्थिती में नहीं होना चाहिए।

4). गेम को लेकर हर समय पूरी तरह से सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़े : टेस्ट क्रिकेट के नियम

Cricket Umpire कैसे बने? इन चार बातों को ध्यान में रखना होगा

1).अपने लोकल Cricket Association का पता करे-

आजकल ऑनलाईन ही आपको काफी मिल जाता है, जिसके बाद यदि आपको अपना लोकल Cricket Association पता करना है, तो उसके लिए आप ऑनलाइन जाकर ही इसका पता लगा सकते हैं, क्योंकि BCCI ने अपने से जुड़े सभी Association की जानकारी अपने पोर्टल पर डाल रखी है, जिसके बाद कोई भी कैंडीडेट उसके साथ Association के साथ जुड़कर अपने कोर्स को शुरू कर सकता है।

2). एसोशियेश से खुद को कोर्स के लिए रजिस्टर करवा ले-

अपने एसोशियेश की वेबसाईट पर जाकर ये पता लगाए कि वह कौन-कौन से कोर्स ऑफर कर रही हैं। काफी Association Umpire का पूरा कोर्स ऑफर करती हैं, जिसके बाद कोई कैंडिडेट पूरी तरह से सीखकर वहां से अपने करियर की शुरूआत कर सकता है।

3). टेस्ट में पास होना जरूरी-

काफी Association जो Umpire के कोर्स की पूरी ट्रेनिंग करने के बाद टेस्ट लेती है, जिसे पास करना जरूरी होता है और जब कोई कैंडिडेट इस टेस्ट को पास कर लेता है, तो उसके बाद वह क्लब और लोकल लेवल पर होने वाले मैचो में Umpire के लिए खुद को क्वॉलीफाई कर लेता है।

4). Cricket के नियमों की समझ होनी चाहिए-

किसी भी Umpire को इस खेल के सारे नियमों की समझ पूरी तरह से होनी चाहिए और यदि कोई पहले से ही खेल के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर जुड़ा रहा हो वह तो उसके लिए चीज़े थोड़ा आसान हो जाती हैं। इसके लिए कोई भी कैंडिडेट ऑनलाइन इन सारी बातों की समझ ले सकता है और इसके अलावा क्रिकेट के क्विज़ को खेलकर अपनी समझ को और भी परख सकता है।

5).लोकल गेम में जाकर उसके Umpire को देखकर समझ लेना-

यदि आप जाकर किसी गेम को देखकर अपनी समझ को नहीं परख सकते तो आप ऑनलाइन भी गेम देख सकते हैं, लेकिन यदि आप लाइव मैच देखते हैं, या लोकल मैचो को तो आपको यह देखना होगा कि Umpire किस तरह से खेल में अपने फैसले ले रहा हैं और उसके एक्शन को देखकर कोई भी उससे काफी समझ सकता है।

6). Umpire के सिग्नल को समझना-

Cricket Umpire खेल के दौरान अपने हाथों के इशारो के जरिए ही सारे फैसले देता है, जिस कारण किसी को भी एक सफल Umpire बनने के लिए इन सारे इशारो की समझ सही तौर पर होनी चाहिए।

7). दूसरे Umpire के साथ पूरा तालमेल-

Cricket के खेल में एक समय पर चार Umpire अपने काम को निभा रहे होते हैं, जिसमें 2 मैदानी Umpire, 1 तीसरा Umpire और 1 रिजर्व Umpire होता है। जिसके बाद जो 2 मैदानी Umpire होते हैं, उनके उपर काफी जिम्मेदारी होती हैं, जिस कारण एक Umpire को दूसरे के साथ एक ही स्तर पर होना चाहिए जिससे दूसरा Umpire क्या फैसले दे रहा है उसकी भी पूरी जानकारी उस Umpire को होनी चाहिए।

8). मैदान पर धैर्यवान रहना-

किसी भी Umpire के लिए मैदान में धैर्यवान होना सबसे जरूरी बात है, क्योंकि इससे तनाव भरे खेल में भी वह अपने फैसले को आसानी के साथ ले सकता है, साथ ही खिलाड़ियों के साथ भी एक दोस्ताना व्यवहार होने से Umpire मैच में कुछ बुरा होने से उसे आसानी से रोक सकता है।

BCCI के पूर्व Cricket Umpire के. हरिहरन ने Umpiring में अपना करियर बनाने वाले युवावों को लेकर अपने बयान में कुछ समय पहले कहा था, कि उन्हें कई लेवल से होकर गुजरना होगा जिसके बाद ही वह एक सफल Umpire बन सकते हैं। जिसके लिए किसी Umpire के तौर पर उसे स्टेट Association के साथ खुद को रजिस्टर करना होगा।

जैसे ही कोई भी कैंडिडेट खुद को इसके लिए रजिस्टर करता है, तो उसके बाद उसे Cricket के नियमों को समझना होगा और इसके लिए वह मार्केट में मौजूद किताब को भी खरीद सकता है और इस तरह खुद की तैयारी करते हुए कोई भी कैंडिडेट अपने को तैयार कर सकता है।

जैसे ही आप लोकल मैचो में अम्पारिंग करना शुरू करते हैं, तो स्टेट Association आपके नाम को BCCI लेवल 1 के लिए होने वाली एक्जाम के लिए आगे बढ़ा सकता है जो BCCI हर 2 साल में एकबार कराती है।

BCCI की तरफ से अपनी तरफ से हर साल तीन दिन के लिए कोचिंग क्लास लगाती है, जिसमें क्वॉलीफाइड Umpire आकर महत्तवपूर्ण टिप्स देते हैं, जिसके बाद उस क्लास के चौथे दिन सभी का एक्जाम लिया जाता है और सफल कैंडिडेट्स को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

इसके बाद लेवल 2 का एक्जाम होता है, जिसमें प्रैक्टिकल के साथ वाइवा भी होता हैं और जो उस टेस्ट को क्लियर कर लेता है, उसे मेडिकल टेस्ट भी देना होता है औऱ जब ये भी टेस्ट सफल रहता है, तो उसके बाद कोई भी कैंडिडेट BCCI का ऑफीशियल Umpire बन जाता हैं।

BCCI का Umpire बनने के बाद उसे प्रथम श्रेणी, तीन दिनी मैच और वनडे में मैच की Umpire के तौर पर एक दिन का 40000 रूपये मिलता है, वहीं टी20 मैच में Umpire के तौर पर उसे 20000 रूपये मिलते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago