Dabang Delhi Team Season 7: दबंग दिल्ली की टीम प्रो कबड्डी लीग के शुरुआती पांचों सीज़न में नॉकआउट नहीं कर सकी थी मगर पिछले सीज़न यानि सीज़न 6 में इस टीम ये इस रिकॉर्ड को सुधारते हुए नॉक आउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली थी.

टीम को नॉकआउट स्टेज तक पहुंचाने का पूरा जिम्मा दिल्ली के कप्तान मेराज शेख के सर सजा. और दिल्ली ने इस बार के ऑक्शन में उन्हें पहले ही रिटेन कर एक बेहतरीन तोहफा दिया. तो वहीं नीलामी में रविंदर पहल, जोंगिदर नरवाल और विशाल माने जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी साइन किया है.

हालांकि, कप्तान के साथ-साथ दो अंजान चेहरे भी थे जिन्होंने कप्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सीज़न खेला और टीम की किस्मत ही बदल कर रख दी. इन दो खिलाड़ियों के नाम है नवीन और चंद्रन रंजीत. जोकि रेडर की भूमिका निभाते हैं. पिछले साल की सफलता के बाद इस सीजन के लिए दिल्ली ने जोंगिदर नरवाल, मेराज शेख और नवीन की तिकड़ी को रिटेन किया है.

नीलामी में दिल्ली की पहली प्राथमिकता पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले चंद्रन रंजीत और रविंदर पहल को वापस टीम में लाना था. रविंदर पहल कि लिए तमिल थलाइवाज़ ने 61 लाख रूपए की बोली लगाई थी, लेकिन फाइनल बिड मैच (FBM) की मदद से दिल्ली उन्हें वापस लाने में सफल रही थी.

चंद्रन रंजीत को पुनेरी पलटन, तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस ने खरीदने की कोशिश की, लेकिन FBM की मदद से दिल्ली ने उन्हें 70 लाख रूपए में अपने साथ वापस जोड़ लिया था.

दबंग दिल्ली की टीम, कोच व घरेलू मैदान | Dabang Delhi Team Season 7

दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम, दबंग दिल्ली केसी का घरेलू मैदान है. इस मैदान की दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 4500 है. इस टीम के मुख्य कोच के रूप में कृष्णा कुमार हुड्डा कार्य करेंगे व इस टीम के मालिक एक महिला हैं जिनका नाम हैं श्रीमती राधा कपूर खन्ना. 

टीम- मेराज शेख, जोगिंदर नरवाल, चंद्रन रंजीत, रविंदर पहल, विजय मलिक विशाल माने, सईद गफरी, अनिल कुमार, प्रतीक पाटिल, नीरज नरवाल, सत्यवान डी, सोमबीर, अमन कादियान, नवीन कुमार व सुमित कुमार.

संभावित प्लेइंग XII- मेराज शेख, जोगिंदर नरवाल, चंद्रन रंजीत, रविंदर पहल, विजय मलिक विशाल माने और नीरज नरवाल.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago