Telugu Titans Team Season 7: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के पिछले सीजन में सबसे तेज 100 रेड प्वाइंटस जुटाने वाले सिद्वार्थ देसाई, सातवें सीजन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. पिछले सीजन में यू-मुम्बा के लिए खेलने वाले सिद्धार्थ को इस सीजन में तेलुगु टाइटन्स ने 1.45 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. इस नीलामी में सबसे बड़ा बदलाव भी तेलुगु टाइटन्स में ही देखने को मिला था. जहाँ पिछले लगातार 6 सीजन से तेलुगु टाइटन्स से खेलते आ रहे राहुल चौधरी को इस बार तेलुगु टाइटन्स ने अपनी टीम ने रिटेन नहीं किया था.

सीज़न 6 में इस टीम के मुख्य रेडर थे राहुल चौधरी थे. जिन्हें टीम में इस वर्ष रिटेन नहीं किया. तमिल थलाईवाज़ ने इसी बात का फायदा उठाते हुए राहुल चौधरी को 94 लाख में अपनी टीम में ले लिया. राहुल चौधरी के नाम सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स (825)44 टैकल प्वाइंट्स भी हैं. तो ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि राहुल चौधरी के बिना यह टीम मैट पर कैसा परफॉमेंस करती है.

अगर बात तेलुगु टाइटन्स टीम की करी जाएं तो, टीम ने प्रो कबड्डी सीजन 6 में कुल 22 मैच खेले थे जिसमें से उन्हें सिर्फ 8 में जीत मिली थी और 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. इस टीम के कप्तान जोकि एक ऑल-राउंडर की हैसियत से टीम में खेलते हैं उन्होंने पिछले सीज़न में टीम के लिए सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स (60) अपने नाम किए थे. उनके बाद टीम के मुख्य डिफेंडर अबोजर रहे थे जिन्होंने टीम के लिए 21 मैच खेलकर कुल 56 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किया था.

तेलुगु टाइटन्स टीम के कोच, टीम और घरेलू मैदान | Telugu Titans Team Season 7

तेलुगु टाइटन्स जिसका पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था जहाँ उसने कुल 22 मैचों में शिरकत की थी जिसमें से उसे सिर्फ 8 मैचों में ही जीत मिल पाई थीं. तेलगू टाइंटस के मुख्य कोच घोलमरेज़ा मज़ंदरानी हैं व टीम के मालिक श्रीनिवास श्रीरामनीनी हैं जोकि वीरा ग्रुप से जुड़े हुए हैं.

टीम- अरमान, कृष्णा मदने, फरहाद रहीमी मिलागर्दान, मनीष, आकाश चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, अबोजर मिघानी, विशाल भारद्वाज, युगल जेनिंग्स, सी. अरुण, अमित कुमार, मुला शिवा गणेश रेड्डी, सूरज देसाई, राकेश गौड़ा, अंकित बेनीवाल व कामेश्वर सिंह.

संभावित प्लेइंग VII-  अरमान, कृष्णा मदने, फरहाद रहीमी मिलागर्दान, मनीष, आकाश चौधरी और सिद्धार्थ देसाई.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago