Haryana Steelers Team Season 7: प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीज़न में 4 नई टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें से एक टीम थी हरियाणा स्टीलर्स. हरियाणा स्टीलर्स का सीज़न 5 यानि उनका पहला सीज़न ठीक रहा था जहाँ उन्होंने पहली बार में ही प्लेऑफ में टिकट कटा लिया था. उनकी टीम अपने ज़ोन में तीसरे पायदान पर रही थी. जहाँ उन्होंने 22 में से 13 मैच अपने नाम किए थे.

लेकिंन उनका पिछला सीज़न यानि सीज़न 6 बेहद ही निराशापूर्ण रहा जहाँ वह प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सके थे. इस सीज़न में खेले गए 22 मुकाबलों में से वह सिर्फ 6 मुकाबलों में ही जीत दर्ज कर सके थे. जिसमें से शुरुआती 10 में से उन्हें 7 में हार का सामना करना पड़ा था. अगर इस टीम के खिलाड़ियों की बात की जाए तो टीम के मुख्य रेडर हैं विकास खंडोला. इन्होंने पिछले सीज़न में कुल 177 प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.

रेडर की बात की जाए तो यह एक रेडर की ठीक-ठाक सी परफॉमेंन्स कही जाएगी मगर इस टीम की पिछले सीज़न की मुख्य कमी था उनका डिफेंस. डिफेंस में उनके लिए टीम के ऑल-राउंडर ने मुख्य डिफेंडर की मुख्य भुमिका निभाई थी. कुलदीप सिंह जोकि एक ऑल राउंडर हैं उन्होंने अपने पिछले सीज़न में कुल 49 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे जोकि हरियाणा स्टीलर्स के लिए सर्वाधिक थे.

हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच, टीम और घरेलू मैदान | Haryana Steelers Team Season 7

इस टीम के घरेलू मैदान का नाम मोतीलाल नेहरु स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स है. जोकि सोनीपत, हरियाणा में ही स्थित है. इस टीम की कोचिंग की कमान राकेश कुमार ने अपने कंधों पर ली है. इस टीम के स्वामित्व जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के पास है. गौरतलब है कि राकेश कुमार ने हरियाणा के नए कोच के पद के रुप में कार्यभार संभाला हैं उन्होंने रामबीर सिंह खोखर का स्थान लिया है. जो दो साल पहले लीग में टीम के आने से लेकर पिछले सत्र तक मुख्य कोच रहे थे. आपको बता दे कि, लीग में हरियाणा स्टीलर्स का यह तीसरा सत्र है.

राकेश कुमार ने भारत के लिए 2003 में पदार्पण किया था. निजामपुर निवासी 36 साल के राकेश कुमार ने अपने करियर में देश के लिए विश्व कप 2 स्वर्ण और एशियाई खेलों में 3 स्वर्ण पदक जीते हैं. राकेश लीग के पहले सत्र में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे. उन्हें तब राकेश कुमार को पटना पाइरेट्स टीम ने अपने साथ जोड़ा था और वह टीम के कप्तान भी थे. कुमार ने पीकेएल में 55 मैच खेलते हुए 260 अंक हासिल किए हैं.

टीम- कुलदीप सिंह, विकाश खंडोला, विनय, प्रशांत कुमार राय, धर्मराज चेरलाथन, रवि कुमार, अमीर मोहम्मद मालेकी, टिम फोन्चू, विकास काले, सेल्वमनी के, नवीन, सुभाष नरवाल, विक्रम, खंडोला, परवीन, सुनील व अरुण कुमार एचएन

संभावित प्लेइंग VII- कुलदीप सिंह, विकाश खंडोला, विनय, प्रशांत कुमार राय, धर्मराज चेरलाथन, रवि कुमार, अमीर मोहम्मद मालेकी

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago