दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक तो बैंगलूरू का विजयी अभियान भी जारी रहा

Dabang Delhi vs Haryana Steelers: दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग 2019 के 14वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी है.  मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 41-21 से हराया. इस जीत के साथ ही दिल्ली 15 अंको के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. इस मुकाबले में दबंग दिल्ली के प्रमुख रेडर खिलाड़ी 17 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सईद घफ्फारी 5 टैकल में 4 अंक हासिल किए. इसके साथ ही वह टॉप डिफेंडर बने. वहीं, हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से नवीन ने 18 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि धर्मराज ने 7 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए और टॉप डिफेंडर रहे.

आपको बता दें कि इस मुकाबले में दबंग दिल्ली को 22 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 6 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले. वहीं, हरियाणा स्टीलर्स को 16 रेड प्वाइंट्स, 4 टैकल प्वाइंट्स जीते.

U Mumba vs Bengluru Bulls: दिन का दूसरा का मुकाबला यूमुंबा बनाम बेंगलूरु बुल्स के बीच खेला. मैच में बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिले. कभी बेंगलूरु की टीम आगे तो कभी यूमुंबा. मैच का निष्कर्ष मैच के अन्तिम कुछ पलों में चला जब पवन की आंधी चली और   उन्होंने टीम को समय-समय पर प्वाइंट्स दिला कर टीम को मैच में बनाए रखा. और सुपर 10 लिया. डिफेंडिग चैम्पियन की टीम से पवन कुमार ने 9 रेड व 2 बोनस के साथ कुल 11 प्वाइंट्स टीम लिए. हालांकि बेंगलुरू टीम के कप्तान इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 1 रेड प्वाइंट हासिल किया. उनके आलावा महेंद्र सिंह ने 2 टैकल समेत 3 प्वाइंट व मोहित सेहरावत ने भी टीम के लिए 3 प्वाइंट्स जीते. 

इस मैच की अन्तिम स्कोर लाइन 26-30 रही. यूमुंबा की टीम ने कुल 15 रेड व 6 टैकल प्वाइंट समेत 26 प्वाइंट्स व बेंगलुरू की टीम से 15 रेड व 8 टैकल प्वाइंट्स देखने को मिला.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

View Comments

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago