Categories: CricketNews

धोनी के करीबी ने बताया कि कब वह संन्यास ले सकते हैं

MS Dhoni Retirement Plans: भारतीय टीम का इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्वकप में सेमीफाइनल तक का ही सफर रहा जहां पर उन्हें न्यूज़ीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद जहां टीम को लेकर काफी आलोचना हुई तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी के उपर लगातार संन्यास लेने का भी दबाव बनाया जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही धोनी के बचपन के दोस्त अरूण पांडे ने इन सारे मुद्दों को लेकर बयान देते हुए कहा कि धोनी का अभी आने वाले भविष्य में संन्यास लेने का किसी भी तरह का इरादा नहीं है, जिससे इस बात का इशारा साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि अभी धोनी खेलना जारी रखेंगे।

अरूण पांडे ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि, धोनी का अभी अचानक से संन्यास लेने का कोई प्लान नहीं है और जिस तरह से उनके जैसे महान खिलाड़ी को लेकर ये सब बातें चल रही है, वह बेहद खराब है।

पांडे के इस बयान से यह बात बिलकुल साफ हो गयी कि धोनी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, लेकिन विंडीज़ के खिलाफ होने वाली सीरीज़ को लेकर धोनी पहले ही अपनी अनुपस्थिती को जाहिर कर चुके हैं, जिससे टीम को दूसरे विकेटकीपर को तैयार करने का समय मिल सके।

धोनी फिलहाल अगले 2 महिने तक भारतीय सेना के साथ जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग करने वाले हैं और इसको लेकर वह काफी गंभीर भी जिसके बाद धोनी के आलोचक भी उनके इस कदम को लेकर काफी सरहाना कर रहे हैं। आईपीएल के 12 वें सीज़न और उसके बाद विश्वकप के बाद धोनी को लम्बे सीज़न के अब आराम करने का मौका मिला है।

ऐसी उम्मीद की जा रही है, कि धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं क्योंकि वह टी20 में अभी भी एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago