प्रो कबड्डी: कबड्डी के चमकते सितारे ‘दीपक निवास हुड्डा’ की आत्मकथा

Deepak Niwas Hooda:- वो कहते हैं न, ‘कर्म किए जा फल की चिंता मत कर’. यह लाइन बिल्कुल इस खिलाड़ी पर खरी बैठती है. अगर आपने कबड्डी के बारे में सुना या देखा है तो, आपने ये नाम बहुत बार सुना होगा. “दीपक निवास हुड्डा”. यह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने कबड्डी को बहुत करीब से देखा व जिया है. 25 वर्ष की उम्र में इस खिलाड़ी ने कबड्डी की मैट पर वह मुकाम हासिल कर लिया है जिसे पाने के लिए लोगों की उम्र गुज़र जाती है.

दीपका जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था. जब दीपक 4 वर्ष के थे, तब उनकी माँ का देहान्त हो गया था. ऐसे में दीपक की सारी जिम्मेदारी उनके पापा व उनकी बड़ी बहन के कंधों पर आ गई थी. उनका घर भी ज्यादा इतना पैसों से मजबूत नहीं था कि वह एक अच्छे स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर सके.

image source

Deepak Niwas Hooda:- ऐसी हालात में पले बढ़े दीपक ने किसी तरह बाहरवीं की शिक्षा प्राप्त की और अपनी बारहवीं की शिक्षा पूरी करते-करते गांव में अध्यापक की नौकरी की और 2 साल नौकरी करने के बाद ये दूसरे गांव में रहकर कबड्डी की प्रैक्टिस करने लगे. जिसने इन्हे इनकी कबड्डी के लिए सहायता की. फिर इन्होंने कबड्डी की प्रैक्टिस के साथ ही ग्रेजुएशन भी करना शुरू कर लिया. और जब इन्होने आल-इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट खेला और स्वर्ण पदक जीता उसके बाद इन्होंने कबड्डी को ही अपना पूरा समय दिया.

हुड्डा हरियाणा टीम के खिलाडी भी रह चुके हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 में पटना में वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी शुरुआत की, जहां उनकी टीम को स्वर्ण पदक से नबाजा गया.

आप को बता दे की 2014 प्रो कबड्डी लीग में यह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे जिन्हें तेलुगु टाइटंस ने ₹12.6 लाख में ख़रीदा था. पहला, दूसरा व तीसरा सीजन उनके लिए खेलने के बाद इन्होंने अपना चौथा व पांचवा सीजन ‘पुनेरी पल्टन’ के लिए खेला व अब छंटा व सांतवे सीजन के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेले.

दीपक निवास हुड्डा की पर्सनल लाइफ-

नाम दीपक निवास हुड्डा
उपनाम डुपकी किंग
खेल कबड्डी (ऑल-राउंडर)
जन्मतिथि 10-जून-1994
शहर रोहतक, हरियाणा
लम्बाई 190 सेमी.
वजन 80 किलो
टीमें भारतीय नेशनल टीम, तेलगू टाइटंस, पटना पाइरेट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स

 

उपलब्धियाँ-

टूर्नामेंट स्थान टीम मेडल
2016 कबड्डी विश्वकप अहमदाबाद, भारत स्वर्ण
2016 साउथ एशियन गेम्स गुवाहाटी, भारत स्वर्ण
2017 एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप गोरगन, ईरान स्वर्ण
2018 एशियन गेम्स जकार्ता, इंडोनेशिया कांस्य
2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स दुबई, यूएई स्वर्ण

 प्रो कबड्डी लीग में दीपक निवास हुड्डा का अब तक का प्रदर्शन-

सीज़न टीम मैच रेड प्वाइंट्स सुपर रेड टैकल प्वाइंट्स सुपर टैकल टोटल प्वाइंट्स
1 तेलगू टाइटंस 14 87 3 2 0 89
2 तेलगू टाइटंस 15 60 1 36 4 96
3 पुनेरी पलटन 12 69 1 7 0 76
4 पुनेरी पलटन 16 126 2 4 0 130
5 पुनेरी पलटन 24 172 8 14 1 186
6 जयपुर पिंक पैंथर्स 22 196 4 12 1 208
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago