Pro Kabaddi 2019 Sponsors and Partners
ले पंगा, ये शब्द सुनकर ही मिट्टी से जुड़े होने का अनुभव होता है. सदियों से खेले जा रहे इस खेल को अब तक शायद वह कामयाबी नहीं मिल पा रही थी जो बीते कुछ वर्षों में इसकी झोली में आई है. भारत में क्रिकेट के बाद अगर कोई खेल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है या देखा जाता है तो वो फुटबॉल व टेनिस नहीं है वो है कबड्डी. जी हाँ ये हम नहीं कह रहे हैं ये कहना हैं BARC INDIA का. पहले आपको बता देते हैं कि, ये BARC INDIA क्या है. BARC INDIA का पूरा नाम है “ब्रॉडकास्ट ऑडियन्स रिसर्च काउंसिल इंडिया”, इनका काम हैं भारत में सर्वाधिक देखे जाने वाले चैनल या फिर प्रोग्राम की रेटिंग करना.
प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत
प्रो कबड्डी की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी व इसकी शुरुआत कराने का मुख्य जिम्मा मशाल स्पोर्टस प्राइवेट लिमिटेड और स्टार स्पोर्टस प्राइवेट लिमिटेड (Mashal Sports Pvt. Ltd and Star India Pvt. Ltd.) ने लिया.
मशाल स्पोर्टस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की शुरुआत 1994 में चारु शर्मा व आंनद महिंद्रा ने कबड्डी के अच्छे भविष्य के ले की थी. मगर इस कम्पनी की एक अच्छा ईवेंट कराने में 20 साल लग गए और वर्ष 2014 में अन्ततः वह प्रो कबड्डी के साथ मैदान पर उतरे.
वर्ष 2015 में बढ़ती लोकप्रियता के बाद स्टार इंडिया ने प्रो कबड्डी के मुख्य स्पॉन्सर मशाल स्पोर्टस से 74% शेयर की साझेदारी कर ली थी. जोकि यह दर्शाता है कि यह खेल कितना बड़ा बन चुका है कि स्टार जोकि एक बहुचर्चित मीडिया ग्रुप है वह सीधे तौर पर किसी स्पोर्ट्स इंवेट से जुड़ रहा है. आपको बता दे कि, स्टार इससे पहले डारेक्ट आईएसएल में जुड़ा था जोकि एक फुटबॉल इवेंट है.
कबड्डी के कौन-कौन हैं स्पॉन्सर्स व पार्टनर्स | Pro Kabaddi 2019 Sponsors and Partners
कबड्डी के मुख्य स्पॉन्सर वीवो हैं व एसोसिएट स्पॉन्सर ड्रीम इलेवन व टाटा मोटर्स देश के ट्रक हैं. व यह पूरा ईवेंट मशाल स्पोर्टस के द्वारा मैनेज किया जाता है और इस पूरे ईवेंट को कवर कर लोगों तक पहुंचाने का काम या कह लीजिए ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्टस है.
सीज़न
प्रो कबड्डी लीग के शुरु होने के बाद से अब तक कुल 6 सीज़न आ चुके हैं. ये सीज़न 2014 में, आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा देखे जाने वाला स्पोटर्स था. इस सीज़न के बाद से इस खेल के प्रति लोगों का लगाव बहुत बढ़ गया जिसके चलते 2015 में इसका एक ईवेंट आया व 2016 में इसके दो ईंवेट आए. मतलब तीन वर्षों में कुल चार सीज़न कबड्डी के आए। इसी क्रम में 2017 में इसका सीजन-5 टेलीकास्ट हुआ व 2018 में सीजन-6 दर्शकों के बीच खेला गया.
जिस वर्ष कबड्डी का आगाज हुआ यानि वर्ष 2014 में, तब कुल 8 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था. इसी को फॉलो अप करते हुए 2015 व 2016 के सीजन में भी कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया मगर लोकप्रियता को देखते हुए 2016 में कुल दो एडीशन आए व 2017 में टीमों को बढ़ाकर 8 से 12 कर दिया गया. अब जब सातंवा सीज़न आने वाला है तो तब भी आपको यह खेल 12 टीमों के बीच खेलते हुए नज़र आएगा.
अब सभी खेलप्रेमियों को तो बस इंतजार है कबड्डी के नए सीजन का जोकि 20 जुलाई से शुरु होगा.
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…