मिलिए 87 साल की चारूलता पटेल से जिनको लेकर कोहली ने भी ट्विट करके लिखी ये बात

87-Year-Old Indian Fan in India-Bangladesh Match

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए आईसीसी वनडे मैच में 28 रनों से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। पिछले मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ इस विश्वकप में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा था, जिसको लेकर टीम की काफी आलोचना भी हुई थी, लेकिन इसके बाद टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए ना सिर्फ जीत हासिल की बल्कि सेमीफाइनल में भी अपनी जगह को भी पक्का कर लिया।

रोहित शर्मा ने इस विश्वकप में अपना चौथा शतक लगाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शानदार शतकीय पारी खेलते हुए लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की जिस कारण भारतीय टीम ने 50 ओवरो के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 314 रनों का बड़ा लक्ष्य बांग्लादेश टीम के सामने रखा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाज़ी के साथ भारतीय टीम ने जीत दर्ज की और स्टेडियम में मौजूद फैंस इस जीत के बाद काफी जोश में दिखाई दिए और इसी दौरान सभी की नज़रे टीम के लिए चियर कर रही सबसे बुजुर्ग महिला पर पड़ी जिनको देखकर सभी हैरानी में पड़ा गए क्योंकि वह जिस तरह से टीम का समर्थन कर रही थी वह काबीलेतारीफ था।

मैं पूरी टीम से प्यार करती हूं सभी मेरे बच्चे की तरह हैं | 87-Year-Old Indian Fan in India-Bangladesh Match

जब इस बुजुर्ग फैन की तरफ सभी की नज़रे गयीं तो इनके बारे में सभी को जानने की उत्सुक्ता हुई और इसके बाद पता चला कि 87 साल की चारूलता पटेल भारतीय क्रिकेट टीम की बहुत बड़ी फैन हैं, वह काफी लम्बे समय से क्रिकेट को देख रही हैं और मैच के बाद चारूलता ने इसको लेकर कहा कि, मैं पिछले काफी समय से क्रिकेट को देख रही हूं जब मैं अफ्रीका में रहती थी उस समय मैं टीवी पर मैच देखा करती थी, लेकिन अब मैं रिटायर हो चुकी हूं जिसके बाद मैं इसे अब स्टेडियम में आकर देख रही हूं।

जब भी स्टेडियम में चारूलता को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया तो फैंस ने और अधिक जोश के साथ टीम को चियर करते दिखाई दिये और इसके बाद सभी उनके साथ सेल्फी लेने लगे और बाद में उन्होंने ब्रॉडकास्टर को अपना इंटरव्यू देते हुए कहा कि मैं भारतीय टीम से काफी प्यार करती हूं और सभी खिलाड़ी मेरे बच्चे की तरह हैं।

मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और इस मैच में शतकीय पारी खेलने वाले उपकप्तान रोहित शर्मा ने जाकर चारूलता से बात की और वह काफी खुश भी दिखाई दिये वहीं सोशल मीडिया पर भी चारूलता को लेकर काफी चर्चा देखी गयी जिसमें आनंद महिंद्रा ने ट्विट करते हुए लिए वह विश्वकप के आगे सभी मैचो के लिए उनका खर्चा उठाना चाहते हैं।

यहां पर देखिए सारे ट्विट:

 

 

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago