Categories: Cricket

देवदत्त पडीकल (Devdutt Padikkal) के बारे में जानकारी

Devdutt Padikkal Biography: भारत में क्रिकेट को काफी ज्यादा फॉलो किया जाता है. हर एक भारतीय खिलाड़ी एक बार तो अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने की इच्छा रखता है, लेकिन बहुत कम खिलाड़ी इस कार्य मे सफल हो पाते हैं. आज हम एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बात करने वाले हैं जिसका भविष्य काफी ज्यादा उज्ज्वल है.

वह आने वाले समय में अपने देश के लिए खेलते हुए और IPL में नाम कमा सकता है. दरअसल, इस खिलाड़ी का नाम है देवदत्त पडिकल है. देवदत्त कर्नाटक के एक जबरदस्त ओपनर बल्लेबाज़ है.

देवदत्त पडिकल (Devdutt Padikkal) का शुरुआती करियर

देवदत्त पडिकल का जन्म 7 जुलाई सन 2000 में केरल के इदप्पल में हुआ था. कुछ सालों बाद 2011 में उनका परिवार बैंगलूरु शिफ्ट हो गया था जहां उन्होंने कर्नाटक इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिकेट में ट्रेनिंग शुरु की. खास बात तो यह है कि वह कर्नाटक के लिए अंडर 19 और अंडर 16 खेल चुके हैं. सिर्फ 17 साल की उम्र में देवदत्त को बेलरी टस्कर्स (कर्नाटक प्रीमियर लीग की एक फ़्रेंचाइज़) की टीम ने खरीद लिया था.

देवदत्त पडिकल का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े

28 नवंबर 2018 को देवदत्त ने कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया था. लगभग एक महीने बाद दिसंबर में हुए IPL ऑक्शन में इस खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स (RCB) की टीम ने खरीद लिया और फिलहाल वह इस टीम का हिस्सा है. कर्नाटक के लिए खेलते हुए विजय हज़ारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 609 रन बनाए थे. लिस्ट क्रिकेट में पडीकल ने सिर्फ 13 मैचों में 59 की औसत से 650 रन बनाए है जो काफी ज्यादा रोचक बात है.

देवदत्त पडिकल के बारे में अन्य महत्वपूर्ण बातें

Devdutt Padikkal Biography:  देवदत्त पडिकल टॉप ऑर्डर बैट्समैन है जहां वह कई मौकों पर ओपनिंग भी कर चुके हैं. उनके बैटिंग स्टाइल्स की बात की जाए तो वह लेफ्ट हैंड बैट्समैन है और थोड़ी बॉलिंग भी कर सकते हैं. RCB और बेल्लारी टस्कर्स के अलावा वह इंडिया की अंडर 19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं.

‘देवदत्त पडिकल’ चर्चा का विषय

लगभग 3 महीनों पहले इस खिलाड़ी का नाम सबके सामने आया था जब इस खिलाड़ी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में जबरदस्त काम किया था. इस वजह से वह काफी ज्यादा चर्चा में आए थे. इसके अलावा जब उन्हें बंगलोर ने अपनी IPL टीम में शामिल किया था, उस समय भी देवदत्त के बारे में काफी ज्यादा बात हुई थी. खैर, वह अंडर-19 वर्ल्ड कप ने जगह नहीं बना पाए लेकिन उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय मे वह अपने देश का नाम रोशन करें.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago