महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय खेलते हुए लगभग 15 साल पूरे हो चुके हैं, अपने करियर के शुरूआती दिनों में ही धोनी ने टीम में एक विकेटकीपर और बल्लेबाज़ के तौर पर अपनी जगह को पक्का कर लिया था। सभी फार्मेट में धोनी ने शानदार खेल दिखाया है, भारतीय टीम के मध्यक्रम को मजबूत करने में धोनी ने अहम योगदान अपने करियर के दौरान किया है। काफी सारे नये खिलाड़ियों को उन्हीं की कप्तानी में खेलने को मिला और धोनी ने टीम के लिए फिनिशर की भूमिका को अदा करने के साथ जीत दिलाकर वापस लौटे।
लेकिन पिछले कुछ सालों से धोनी का खेल उस तरह का नहीं दिख रहा जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। रांची में जन्मां यह खिलाड़ी लगातार पिछले कुछ समय से लगातार संघर्ष करते हुए दिख रहा है, लेकिन विकेटकीपर के तौर पर वह अभी भी बाकियों से कहीं अधिक शानदार काम कर रहे हैं। काफी सारे युवा खिलाड़ी लगातार धोनी की जगह लेने के लिए टीम में अपनी दस्तक दे रहे हैं और इस कारण आज हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें धोनी के संन्यास लेने का सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।
यहां पर देखिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे | 5 Cricketers who might benefit from MS Dhoni’s retirement:
#1 रिषभ पंत (Rishabh Pant)
रिषभ पंत के नाम को लेकर पिछले 2 सालों से लगातार चर्चा काफी तेज़ी के साथ चल रही है और 1 साल पहले ही इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका इंग्लैंड में मिला था, जिसके बाद पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाकर खुद को बल्लेबाज़ के तौर पर तो लम्बे फार्मेट में अभी तक साबित किया है, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं।
पंत को लिमिटेड ओवरो के फार्मेट में लगातार मौका मिलता रहा है, साल 2017 में टी20 क्रिकेट से भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले पंत अभी तक पूरी तरह से टीम में अपनी जगह एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर जगह नहीं बना सके।
धोनी के संन्यास लेने का सीधा मतलब होगा कि पंत को खुद को साबित करने के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट में और अधिक मौके मिलेंगे। पंत को लगातार उनके प्रदर्शन के लिए आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है।
#2 ईशान किशन (Ishan Kishan)
ईशान किशन भी एक ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्हें किसी भी नंबर पर हालात के अनुसार खिलाया जा सकता है। बायें हाथ के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने एकदम सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करके खुद को दौड़ में शामिल किया है। झारखंड से आने वाले ईशान साल 2016 में हुए अंडर19 विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर खेला था।
शुरू में इस खिलाड़ी ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन झारखंड टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में ईशान किशन लगातार रन बनायें हैं। आईपीएल में भी ईशान के बल्ले का दम देखने को मिला है जिसमें किशन ने कुछ मैच विनिंग पारियां भी खेली हैं।
21 साल के ईशान किशन लगातार इंडिया ए टीम का हिस्सा पिछले कुछ समय हैं, लेकिन अच्छी शुरूआत मिलने के बाद वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन ने खुद को सही साबित किया है और वह अपनी तरफ आते हुए हर मौके को अभी तक लपकने में कामयाब रहे हैं।
#3 संजू सैमसन (Sanju Samson)
संजू सैमसन का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जिन्होंने अंडर19 क्रिकेट में ही काफी सुर्खियां बटोरकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा। केरला से आने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू 17 साल की उम्र में ही कर दिया था और उसके 8 साल होने के बाद सैमसन अपने खेल में एक निरंतरता नहीं ला सके।
साल 2014 में जूनियर क्रिकेट में भी सैमसन ने काफी लोगो को अपने खेले से प्रभावित किया है, इसके बाद से वह लगातार आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन ना करने की वजह से सैमसन को आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था, त्रिवेंद्रम से आने वाला यह दायें हाथ का बल्लेबाज़ भी घरेलू क्रिकेट में अभी तक काफी उतार-चढाव देख चुका है।
तकनीकि रूप से संजू सैमसन काफी सक्षम खिलाड़ी हैं, सैमसन को कई बार खुद को साबित करने का मौका मिला लेकिन वह इसे पूरी तरह से नहीं भुना सके लेकिन धोनी के संन्यास लेने के बाद सैमसन के लिए भी भारतीय टीम में एक जगह बनाने का अच्छा मौका होगा।
#4 दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)
लगभग पिछले 15 सालों से दिनेश कार्तिक लगातार महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर दिखे हैं। तमिलनाडू से आने वाले कार्तिक ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू धोनी से पहले किया था, लेकिन धोनी के पूरी तरह से जगह पक्का करने के बाद कार्तिक को काफी कम मौके मिले।
कार्तिक ने इसके बावजूद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की आशा को नहीं छोड़ा और लिमिटेड ओवरो के फार्मेट में कार्तिक ने एक बल्लेबाज़ के तौर पर टीम में खुद को शामिल किया। अभी तक अपने 15 साल के करियर में कार्तिक ने 132 वनडे मैच खेले हैं। कार्तिक टी20 क्रिकेट में एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और आईपीएल में भी उन्होंने काफी अच्छा किया है।
दिनेश कार्तिक को भले ही अभी तक धोनी की वजह से कम मौके मिले हों लेकिन उनके संन्यास लेने के बाद कार्तिक को भारतीय टी20 टीम में एक फिनिशर के तौर पर शामिल किया जा सकता है, भले ही वह 34 साल के हो गए हों लेकिन अभी भी उनमें कुछ सालों का क्रिकेट बचा हुआ है।
#5 हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
यह नाम आप सभी तो चौंका सकता है, लेकिन धोनी के संन्यास लेने के बाद हार्दिक पांड्या को भी लाभ मिल सकता है। पांड्या को अभी बल्लेबाज़ी क्रम में एक फ्लोटर के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है, लेकिन इसके बावजूद नंबर 7 पर पांड्या ने अपना स्थान पक्का किया हुआ है।
धोनी बल्लेबाज़ी क्रम में पांड्या से उपर खेलते हुए दिखे हैं, जिस कारण उनके संन्यास लेने के बाद पांड्या को उपर खेलने का मौका मिलेगा और इससे उन्हें अधिक लाभ तो होगा ही साथ ही टीम को भी फायदा पहुंचेगा।
25 साल के गेंदबाज़ी ऑलराउंडर हार्दिक को बल्लेबाज़ी में सही तरीके से मारने के गेंद को मारने के लिए पहचाना जाता हैं। हार्दिक ने अभी तक अपने खेल से इस बात को दर्शाया है, कि वह हालात के अनुसार खुद के खेल को ढाल सकते हैं और इसमें भी किसी बात का कोई संदेह नहीं है, कि पांड्या तीनों ही फार्मेट में आने वाले भविष्य में भारतीय टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा होने वाले हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…