Categories: Cricket

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इन 10 खिलाड़ियों ने अपना करियर दूसरी फील्ड में आगे बढ़ाया

Cricket ko alavida kahane ke baad in 10 khilaadiyon ne apana Career Dusri Feild me aage badhaaya
किसी एक Cricket खिलाड़ी का यदि औसत करियर देखा जाए तो वह लगभग 8 से 10 साल का होता है, जिससे इस बात को समझा जा सकता है, कि कोई भी खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद किसी दूसरी फील्ड में भी अपने करियर की नयी शुरूआत कर सकता है। संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों के पास कई सारे विकल्प भी मौजूद होते हैं, जिसके जरिए वह इस खेल से जुड़े रह सकते हैं, जिसमें वही Cricket एडमिन्सट्रेशन, कोचिंग, कॉमेंट्री के जरिए एक नये करियर की शुरूआत कर सकते हैं और कई क्रिकेटर ऐसा करते हुए भी दिखते हैं।

लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे Cricket खिलाड़ी भी होते हैं, जो एक अलग राह में आगे बढ़ने की तरफ अपने कदम बढाते हैं। यह खिलाड़ी अपने Cricket करियर के दौरान काफी सफल रहते हैं, लेकिन संन्यास लेने बाद वह किसी दूसरी फील्ड में अपने नये करियर की तलाश में आगे बढ़ते हैं, जिसके बाद आज हम आपको ऐसे 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने संन्यास लेने के बाद दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाया।

#10 सलिल अंकोला (Salil Ankola)

सलिल अंकोला एक प्रतिभाली तेज़ गेंदबाज़ थे और 1989 में उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया था और अंकोला को अपना पहला मैच सचिन तेंडुलकर के साथ डेब्यू करने का मौका मिला था।

अंकोला का करियर उतना शानदार नहीं रहा और वह सिर्फ 1 टेस्ट और 20 वनडे मैच ही अपने पूरे करियर में खेल सके अपने प्रदर्शन से अंकोला टीम में अपनी जगह को पक्का नहीं कर सके जिस कारण उन्हें लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहना पड़ा, जिसके बाद अंकोला ने एक्टिंग में अपने नये करियर को शुरू करने का फैसला लिया औऱ साल 2000 में उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला। अंकोला ने सिर्फ 7 फिल्मों ही काम किया लेकिन वह डेली शो में काफी पॉपुलर एक्टर बने।

#9 क्रिस हैरिस (Chris Harris)

क्रिस हैरिस आधे-अधूरे खिलाड़ी का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। हैरिस ने न्यूज़ीलैंड के लिए 250 वनडे मैच खेले जिसमें इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 29 के औसत से 4000 से अधिक रन बनायें साथ वनडे में 203 विकेट भी हासिल किए इसके अलावा हैरिस ने किवी टीम के लिए 23 टेस्ट मैच भी खेले।

अंतरराष्ट्रीय Cricket को अलविदा कहने के बाद हैरिस ने ऑर्थोपेडिक डिवाइस को बेचने का बिजनेस शुरू किया जिसमें आर्टिफिसियल घुटने आदि बेचने का काम हॉस्पिटल्स को करते हैं और हैरिस अपने इस नये काम से बेहद खुश भी हैं।

#8 नाथन एस्टल (Nathan Astle)

नाथन एस्टल न्यूज़ीलैंड टीम के लिए 90 के दशक में सभी फार्मेट में एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी थे। एस्टल ने किवी टीम के लिए 81 टेस्ट और 223 वनडे मैच खेले जिसके बाद साल 2003 में एस्टल ने अंतरराष्ट्रीय Cricket को अलविदा कह दिया।

एस्टल जो पहले क्राइस्चर्च की रेंजर्स ए.एफ.सी. फुटबॉल क्लब के लिए भी खेलते थे, उन्होंने संन्यास लेने के बाद ऑटो रेसिंग में अपने नये करियर की शुरूआत करने का फैसला लिया और उसमें अभी तक काफी सफल भी रहे हैं। साल 2010 में हुई साउथ आईसलैंड स्पिरिंट कार चैंपियनशिप में एस्टल ने तीसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया था। एस्टल को हमेशा कार रेसिंग पसंद थी, लेकिन Cricket की वजह से वह इसमें आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।

#7 हेनरी ओलंगा (Henry Olonga)

भारतीय फैंस कभी भी जिम्बाब्वे के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ हेनरी ओलंगा को नहीं भूल पायेंगे। साल 1999 के ग्रुप मैच में जब भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी था तो ओलंगा की गेंदबाज़ी के कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ओलंगा का Cricket करियर अधिक लम्बा नहीं रहा और उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 30 टेस्ट और 50 वनडे ही खेले।

साल 2003 में Cricket को अलविदा कहने के बाद ओलंगा ने साल 2006 में एक एल्बम ऑरिलिया रिलीज़ किया। ऑस्ट्रेलियन रियलिटी शो में ओलंगा ने अपने गाने के जरिए सभी जज को काफी प्रभावित भी किया था।

#6 ब्रायन स्ट्रैंग (Henry Olonga)

जिम्बाब्वे से आने वाले एक और खिलाड़ी ब्रायन स्ट्रैंग जिन्होंने Cricket को अलविदा कहने के बाद दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाया। 90 के दशक में स्ट्रेंग टीम के एक महत्तवपूर्ण सदस्य थे और अपनी सटीक लाइन लेंथ की गेंदबाज़ी के लिए उन्होंने अपनी पहचान बनायी थी। देश में राजनीतिक उठापटक के कारण स्ट्रेंग ने साल 2002 में देश को छोड़ने का फैसला लिया।

इसके बाद साल 2005 में स्ट्रेंग को जिम्बाब्वे Cricket यूनियन ने बैन कर दिया था और उस समय वह काफी अवसाद से गुजर रहे थे जिसके बाद योगा के जरिए वह इससे निकलने में कामयाब हो सके। स्ट्रेंग का मानना था, कि योगा की वजह से वह अपने जीवन में आगे बढ़ पाये जिसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ पूरे विश्व में इसके प्रचार-प्रसार में खुद को आगे बढ़ाया।

#5 ब्रैट स्कुल्ट्ज़ (Brett Schultz)

9 टेस्ट में 37 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रैट स्कुल्ट्ज़ को Cricket जगत में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरते हुए देखा जा रहा था, लेकिन इंजरी की वजह से इस खिलाड़ी का करियर जल्द ही खत्म हो गया।

संन्यास लेने के बाद स्कल्टज़ ने कई बिजनेस में हाथ आजमाया जिसके बाद वह इकोनोरिक्स में एक इंश्योरेंस डॉयरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

#4 नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu)

नवजोत सिंह सिद्धू को Cricket जगत में हर एक व्यक्ति अच्छी तरह से जानता है और वह किसी स्पिनर गेंदबाज़ के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। सिद्धू ने भारत के लिए 51 टेस्ट और 136 वनडे मैच खेले लेकिन वह अपना करियर और अधिक लम्बा कर सकते थे, लेकिन विवादों की वजह से उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सिद्धू ने Cricket को अलविदा कहने के बाद कॉमेंट्री में कुछ समय के लिए हाथ आजमाया लेकिन इसके बाद उन्होंने कॉमेडी शो में जज की भूमिका में अधिक सराहा गया। साल 2004 में सिद्धू ने बीजेपी की तरफ से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और मौजूदा समय में वह इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के एक एक्टिव सदस्य हैं।

#3 कर्टली एम्ब्रोस (Curtly Ambrose)

विपक्षी बल्लेबाज़ो को अपनी तेज़ गेंदो में नचाने वाले कैरिबियन आईलैंड के कर्टली एम्ब्रोस ने Cricket को अलविदा कहने के बाद अपने हाथों में गिटार थाम लिया। कर्टली एम्ब्रोस के नाम पर टेस्ट में 400 से अधिक विकेट दर्ज हैं।

एम्ब्रोस अब एक बैंड के गिटार बजाते हैं, जिसका नाम बिग बैड ड्रेड हैं, इंटरनेट पर उनके काफी सारे विडीयो गिटार बजाते हुए मौजूद हैं और कुछ दिन पहले कर्टली ने एक डांसर की स्किल्स की भी बखूबी निभाई थी।

#2 इमरान खान (Imran Khan)

Cricket इतिहास के एक महान ऑलराउंडर के रूप में गिने जाने वाले इमरान खान ने पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करते हुए साल 1992 के विश्वकप में टीम को जीत दिलाई थी और इसके अलावा उनकी गिनती पाकिस्तान के सफल कप्तानों में गिनी जाती हैं।

लगभग 20 सालो तक देश के लिए Cricket खेलने के बाद इमरान ने राजनीति में अपने करियर को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और राजनीति में लगातार संघर्ष करने के बाद साल 2018 में इमरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए।

#1 एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff)

एंड्रयू फ्लिंटॉफ एक ऐसा ऑलराउंडर खिलाड़ी जिसकी मौजूदगी भर से टीम का आत्मविश्वास खुद बढ़ जाता है। फ्लिंटॉफ लम्बे समय तक इंग्लैंड टीम के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी की भूमिका को अदा करते रहें हैं, लेकिन Cricket को अलविदा कहने के बाद इस खिलाड़ी प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपना करियर आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

साल 2012 में फ्लिंटॉफ ने रिर्चड डॉसन के खिलाफ हुए बॉक्सिंग मैच में जीत हासिल की थी, इस मैच को लेकर पहले काफी चर्चा भी हुई थी, साल 2014-15 में फ्लिंटॉफ ने एक बार फिर से बॉक्सिंग को अलविदा कहकर टी20 Cricket में छोटे अंतराल के लिए वापसी करते हुए बिग बैश लीग हिस्सा लिया। मौजूदा समय में फ्लिंटॉफ रियल एस्टेट बिजनेस कर रहे हैं। 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago