ISL और I-League में अन्तर | Difference between I-League and ISL
एक देश एक फुटबॉल लीग. जहां एक तरफ पूरा विश्व इस बात को फॉलो कर रहा तो वहीं दूसरी तरफ भारत की गाड़ी किसी और ही पटरी में चल रही है. भारत में मुख्य रुप से 2 लीग खेली जाती हैं, I-League और ISL (Indian Super League).
इस लेख में आपको सिलसिलेवार तरीके से आपको बताएंगे की कब और क्या किया गया फुलबॉल की लीग को सुधारने के लिए.
9 दिसम्बर 2010 यह तारीख फुटबॉल इतिहास में बदलाव की शुरुआत करने वाली तारीख है. इस दिन AIFF (All India Football Fedreation) और IMG-R (Relince) ने 700 करोड़ की डील साइन की जिसमें फुटबॉल फेडरेशन ने राइट, ब्रॉडकास्ट, वीडियो स्टीमिंग आदि शामिल थे. और यह डील तब साइन की गई जब आईलीग की शुरुआत हो चुकी थी. आपको बता दे कि आईलीग का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था.
इस डील को साइन होने के तीन वर्ष बाद 21 अक्टूबर 2013 में आईएफएफ, आईएमजी-आर और स्टार स्पोर्ट्स ने मिलकर एक और लीग शुरु करने का ऐलान किया आईएसएल. यह लीग फ्रेंचाइजी पर आधारित लीग थी. जिसे आईएफएफ अध्यक्ष ने इंडियन फुटबॉल में “बूस्टर डोज़” बताया.
17 मई 2016 को इंडियन फुटबॉल लीग में कई बदलाव किए गए. एआईएफएफ और आईएमजी-आर ने मिलकर नया फॉर्मेट तैयार किया. जिसमें 3-टायर-डिवीज़न बनाया गया. इसमें आईसीएल को प्रीमियर लीग, आईलीग का नाम बदलकर लीग-1 और ऑफीशियली एक लीग-2 भी शुरु किया गया.
अब तक ऐसा होता था कि, जो टीम आईलीग जीतती थी उसे सीधे AFC Champion League में प्रवेश मिलता था, और जो फेडरेशन कप जीतता था उसे सीधे AFC Cup में प्रवेश मिलता था. मगर यहां पर भी नियमों में थोड़ा बदलाव किया गया अब AFC Cup में प्रवेश आईएसएल जीतने वाली टीम को दे दिया गया. व फेडरेशन कप वाले जीतने वाली टीम को कॉन्टीनेंट कॉम्पटीशन में प्रवेश नहीं मिलता.
12 जून 2017 को आईलीग टीम बेंगलूरू एफसी और जमशेदपुर एफसी ने आईएसएल ज्वाइन किया. जिसके बाद आईएसएल में कुल टीमों की संख्या 8 से 10 हो गईं.
17 मार्च 2018 चैन्नईयन एफसी की टीम ने आईएसएल फाइनल में बीएफसी की टीम को 2-1 से मात दी. और आईएसएल फाइनल जीतते ही वह कॉन्टीनेंट कॉम्पटीशन, एफसी कप में प्रवेश कर गईं. आपको बता दे कि, एफसी कप का पहले प्रवेश फेडरेशन कप जीतने वाली टीम को मिलता था जिसका नाम बाद में बदलकर सुपरकप रख दिया गया. जहां आईएसएल और आईलीग की टीम आपस में खेलती हैं.
पहली बार सुपर कप 2018 में खेला गया जिसे बीएफसी ने जीता. मगर बदलाव के कारण अब फेडरेशन कप (अब सुपरकप) जीतने वाली टीम को किसी भी कॉन्टीनेंट कॉम्पटीशन में प्रवेश नहीं मिलता व आईलीग जीतने वाली टीम मिनेरवा पंजाब को AFC Champions League 2019 में प्रवेश मिल गया.
15 मार्च 2019, सुपरकप का दूसरा संस्करण भुवनेश्वर में खेला गया. मगर आईलीग में लगातार किए जा रहे बदलावों और उनकी बातों को न सुनने पर कुछ आईलीग टीमों ने सुपरकप का बॉव्यकॉट किया और प्रफुल पटेल से मिलने की मांग की. सुपर लीग का बॉव्यकॉट करने वाली टीमों में पहले संस्करण जीतने वाली टीम मिनरवा पंजाब, गोकुलम केरला और आईज्वल एफसी थी. जिन्हें बाद में बॉव्यकॉट करने की कीमत चुकानी पड़ी हालंकि उनकी शर्त प्रफुल पटेल ने मानी और 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच उनसे मीटिंग की. जिसे उन्हें 6 अप्रैल को ही रद्द कर दिया.
अब हाल ही में ये खबर आ रही है कि 15 अक्टूबर को AIFF, AFC,ISL और I-League के ऑफीशियलस कुआलालाम्पुर में मिलेंगे और इंडियन फुटबॉल का रोड मैप तैयार करेंगे.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…