भारतीय फुटबॉल लीग में आईएसएल का फाउंडेशन कैसे और कब हुआ?

ISL Foundation: फुटबॉल. विश्व में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्पोर्ट्स. भारत में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल. मुख्य तौर पर भारत के कुछ हिस्सों में ईस्ट और साउथ में स्थित राज्यों में खेला जाता है. इस खेल को भारत के और राज्यों में बढ़ावा देने के लिए भारत ने प्रीमियर लीग के तर्ज पर एक लीग शुरू की आईएसएल. 

आईएसएल (ISL), भारत के मुख्य लीग्स में से एक है. इसका पूरा नाम इंडियन सुपर लीग है. इसके बारे में बताने के पहले इसके इतिहास के बारे में थोड़ा सा आपको बताते हैं. आईएसएल की शुरुआत से आपको थोड़ा सा पीछे लेकर चलते हैं जहां से इसकी नीव पड़ी. 

ISL Foundation: आईएसएल एशियन फुटबॉल कॉनफेडरेशन द्वारा संघित की जाती है मतलब हर लीग चाहे वो प्रीमियर लीग हो या लालीगा लीग हो सारी लीग किसी न किसी गवर्निंग बॉडी द्वारा देखी जाती हैं. आसान भाषा में बताएं तो, फुटबॉल को कॉन्टीनेंट के रुप में डिवाइड किया गया है जैसे एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका. और जो आईएसएल है वो भारत में खेला जाता है मतलब वो एशिया कॉन्टीनेंट में आता है तो इसकी देख-रेख एशियन फुटबॉल कॉनफेडरेशन द्वारा की जाती है. 

21 अक्टूबर 2013, आईएसएल की फाउंडेशन की गई. व इसकी बिडिग मार्च 2014 में की गई व इसका पहला मैच 12 अक्टूबर 2014 को खेला गया. आईएसएल के पहले सीजन में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, जॉन अब्राहिम जैसे नाम चीन हस्तियों की टीमों ने हिस्सा लिया.

आईएसएल का पहला मैच सॉल्ट लेक स्टेडियम कोलकाता में खेला गया था. कोलकाता की घरेलू टीम एटलैटिको डी कोलकाता बनाम मुंबई सिटी. यह मैच एटलैटिको डी कोलकाता ने 3-0 के अन्तर से जीता. इस सीज़न का फाइनल मैच 20 दिसंबर 2014 को खेला गया जहां केरला ब्लास्टर्स का मुकाबला एटलैटिको डी कोलकाता के बीच खेला गया. यह मुकाबला कोलकाता की टीम ने 1-0 से जीत, पहली बार खेला गया आईसीएल का खिताब अपने नाम किया.

आईएसएल को पहले सीज़न में मिली सफलता के बाद दूसरा सीज़न अगले साल ही यानि 2015 में आयोजित किया गया. इस सीज़न का फाइनल मुकाबला चेन्नईयन बनाम गोवा खेला गया. यह फाइनल मैच गोवा के ही घरेलू मैदान पर खेला गया. मैच का अन्तिम फैसला चेन्नईयन के पक्ष में रहा. जहां मैच की अंतिम स्कोरलाइन 3-2 रही. 

ISL Foundation: आईएसएल का तीसरा सीज़न 2016 में खेला गया. इस सीज़न के फाइनल में एक बार फिर एटलैटिको दि कोलकाता की टीम थी. और इस बार उनके सामने एक बार फिर थी केरला ब्लास्टर्स. जोकि 2014 के पहले सीज़न के फाइनल में भी आमने-सामने थीं. मैच के 90 मिनट पूरे होने के बाद भी दोनों में से कोई टीम दूसरी टीम से आगे नहीं निकल सकी. और मैच गया, पेनाल्टी शूट आउट में. शूट आउट हुआ और यहां एक बार फिर एटलैटिको दि कोलकाता की टीम ने बाजी मारी और तीसरा सीजन अपने नाम किया. मैच की अन्तिम स्कोरलाइन 1-1 के बराबर होने के बाद 4-3 के फाइनल शूटआउट पर समाप्त हुई.

2016 आते-आते 3 सीज़न आ चुके थे. जिसमें जीत का सेहरा 2 बार कोलकाता व 1 बार चेन्नईयन की टीम के हिस्सें सज चुका था. हर सीज़न को मिल रही सफलता के बाद एक के बाद एक हर वर्ष नया सीज़न खेला गया. इसका अगला सीज़न 2016 में खेला गया जहां इस वर्ष का फाइनल मुकाबला चेन्नईयन बनाम बेंगलुरू खेला गया. और इस बार 2015 की चैम्पियन टीम ने एक बार फिर खिताब पर अपना कब्जा जमाया. और बीते 4 सीज़नों में 2 बार अपना नाम दर्ज करवाया. 

पिछला सीज़न यानि 2018-19, 29 सितम्बर 2018 से 17 मार्च 2019 तक खेला गया. जिसमें कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था. इस सीज़न में बेंगलूरु की टीम ने 18 मैच खेलकर सर्वाधिक 10 मैचों में जीत हासिल की. और अपने इसी प्रदर्शन के दम पर फाइनल में प्रवेश किया. जहां उनका मुकाबला गोवा से हुआ. गोवा को फाइनल में 1-0 से हराकर पहली बार कोलकाता या चेन्नईयन के अलावा किसी टीम ने जीत खिताब हासिल किया था. आपको बता दे कि इस वर्ष खेला जाने वाला आईसीएल, 20 अक्टूबर से खेला जाएगा.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago