एशेज़ – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में क्या रहेगी संभावित Dream11 टीम

Eng vs Aus 1st Test Dream11 Prediction: आईसीसी विश्वकप को पहली बार जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम का अब पूरा ध्यान एशेज़ सीरीज़ को लेकर है जो उसे इस बार अपनी मेजबानी में खेलना है। क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी सीरीज़ का इस बार पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त को एजबैस्टन के मैदान पर खेला जाएगा, जहां पर उन्होंने विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करके फाइनल में पहुंची थी।

इंग्लैंड की टीम के लिए क्रिकेट के इस लम्बे प्रारूप को लेकर थोड़ी चिंता की भी बात होगी, क्योंकि टीम ने ऑयरलैंड के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट में उस स्तर का क्रिकेट नहीं खेला था, लेकिन टीम से कुछ महत्तवपूर्ण खिलाड़ी उस समय बाहर थे, जो पहले टेस्ट के लिए टीम में खेलते हुए नज़र आयेंगे।

वहीं बात की जाए कंगारू टीम की तो उनके लिए इस फार्मेट में अब डेविड वार्नर, कैमरून बैनक्रॉफ्ट और स्टीव स्मिथ के वापस आने से टीम को मजबूती जरूर मिलेगी और इस समय एशेज़ पर कब्जा भी ऑस्ट्रेलिया टीम का ही है, लेकिन कंगारू टीम ने 2001 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ नहीं जीती है।

मैच डिटेल्स | Eng vs Aus 1st Test Ashes 2019
दोनों ही टीमों के बीच में पहला टेस्ट मैच एजबैस्टन के बर्मिंघम में खेला जाएगा जो भारतीय समयानुसार शाम को 3 बज़े शुरू होगा और इसका प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी लिव पर होगा।

पिच रिपोर्ट
पिच को लेकर बात करी जाए तो वह ग्रीन टॉप रहने वाली है, जिसमें घास साफ तौर पर देखी जा सकती है और इसका सीधा मतलब तेज़ गेंदबाज़ो को इस पिच पर काफी मदद मिलने वाली है। एजबैस्टन में सोमवार के दिन तो धूप निकली थी, लेकिन अगले ही दिन यहां पर फिर से तेज़ बारिश देखने को मिली इस कारण जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाज़ी ही करना पसंद करेगी।

संभावित अंतिम एकादश | Eng vs Aus 1st Test Probable XI

इंग्लैंड-
रोरी बर्न्स, जेशन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, सैम करन, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया-
कैमरून बैनक्रॉफ्ट, डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाज़ा, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, टिम पेन (विकेटकीपर, कप्तान), पैट कमिंस, नाथन लायन, जेम्स पैटिंसन, जॉश हेजलवुड, पीटर सिडल।

संभावित ड्रीम एलेवन टीम | Eng vs Aus 1st Test Dream11 Prediction

विकेटकीपर

  • जॉनी बेयरस्टो

बल्लेबाज़ी

  • डेविड वार्नर (उपकप्तान)
  • जेशन रॉय
  • जो डेनली
  • उस्मान ख्वाज़ा

ऑलराउंडर्स

  • मोईन अली
  • बेन स्टोक्स (कप्तान)

गेंदबाज़

  • जेम्स एंडरसन
  • स्टुअर्ट ब्रॉड
  • नाथन लायन
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago