Categories: Cricket

इंगलैंड टीम के 5 सबसे सफल तेज गेंदबाज

हम सभी इस बात को जानते है की क्रिकेट अंग्रेजो का देन है और अंग्रेज इस खेल को अरसो से खेलते आ रहे है। किसी समय पर इस खेल के कुछ ही प्रतिभागी थे लेकिन जैसे-जैसे समय बढता गया, इस खेल मे प्रतिभागी भी जुडते गये। आज के समय मे लगभग सभी देशो मे क्रिकेट खेला जाता है और हुनर कहीं से भी उठकर आता और कहीं भी पहुंच जाता है।

इस आर्टिकल हम आपको इंगलैंड टीम के 5 सबसे सफल तेज गेंजबाज के बारे मे बतायेगे। जिन्होने इंगलैंड टीम के जीत मे अहम योगदान दिया है और इंग्लैंड टीम को एक बेहतर टीम बनाने मे मदद की है।

5.स्टुअर्ट ब्रॉड(2006-अभी तक)

इस गेंदबाज का नाम हर भारतीय प्रशंसक तबतक नही भुलेंगे जबतक उनकी यदादाश्त कमजोर नही हो जाती है लेकिन युवराज के 6 छक्को को हटा दें तो इस गेंदबाज ने भारतीय टीम को और दुनिया भर के बल्लेबाजो को बहुत तंग किया है। स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है, स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 138 टेस्ट मैच मे करीब 28.51 के औसत से 485 विकेट हासिल किये है, 121 वनडे मैच मे करीब 30.13 के औसत से 178 विकेट हासिल किये है और 56 टी-20 मैच मे करीब 22.94 के औसत से 65 विकेट हासिल किया है।

4.सर इयान बॉथम(1977-92)

सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है, जिसने कभी भी खेल खेला था, इंग्लैंड के पूर्व स्टार सर इयान बॉथम अकेले गेंदबाज के रूप में खेल सकते थे। वह एक स्विंग और सीम गेंदबाज थे। सर इयान बॉथम इंग्लैंड टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है, सर इयान बॉथम ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 102 टेस्ट मैच मे करीब 28.4 के औसत से 383 विकेट हासिल किये है, 116 वनडे मैच मे करीब 28.54 के औसत से 145 विकेट हासिल किये है।

3.बॉब विलीस(1971-84)

लंबे कद के इस गेंदबाज ने क्रिकेट के शुरुआती दौर मे अपने आपको स्थापित किया था, लंबा कद और लंबी दौड के बाद गेंजबाजी करना बल्लेबाजो के मन मे खौफ पैदा करने के लिए काफी था। बॉब विलीस इंग्लैंड टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है, बॉब विलीस ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 90 टेस्ट मैच मे करीब 25.2 के औसत से 325 विकेट हासिल किये है, 64 वनडे मैच मे करीब 24.6 के औसत से 80 विकेट हासिल किये है।

2.जेम्स एंडरसन(2002-20)

इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने भारतीय टीम को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2011-12 के दौरा पर बहुत ही तंग किया था। अपनी स्विंग गेंदबाजी से दुनिया भर बल्लेबाजो को अपने सामने झुकने पर मजबुर कर दिया है, जेम्स एंडरसन इंग्लैंड टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है। जेम्स एंडरसन ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 151 टेस्ट मैच मे करीब 26.83 के औसत से 584 विकेट हासिल किये है, 194 वनडे मैच मे करीब 29.22 के औसत से 269 विकेट हासिल किये है और 19 टी-20 मैच मे करीब 30.67 के औसत से 18 विकेट हासिल किया है।

1.फ्रेड ट्रूमैन(1952-65)

Sport, Cricket, Circa 1955, Fred Trueman, Yorkshire and England (Photo by Bob Thomas/Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

भले ही उनके पहले और बाद में कई लोग आए हैं, फ्रेड ट्रूमैन इंग्लैंड द्वारा निर्मित सबसे महान तेज गेंदबाज हैं। क्रीज पर रूढ़िवादी दृष्टिकोण के साथ सशस्त्र, वह आंख पर आसान था और तेजी से गेंदबाजी कर सकता था। फ्रेड ट्रूमैन इंग्लैंड टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है, फ्रेड ट्रूमैन ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 67 टेस्ट मैच मे करीब 21.58 के औसत से 307 विकेट हासिल किया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago