क्रिकेट के खेल मे ऑस्ट्रेलिया टीम किस जगह पर है, मुझे नही लगता है कि ये बात किसी को बताने कि जरुरत है। अगर मै ये कहुं कि ऑस्ट्रेलिया टीम को इस जगह पर पहुंचाने मे उनके हरेक खिलाडी का हाथ है तो शायद ये गलत नही होगा क्योकि ऑस्ट्रेलिया टीम का हरेक खिलाडी ऑस्ट्रेलिया टीम खेलने मतलब समझता है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने दुनिया के सामने एक से बढकर एक खिलाडी दिये है, इस फेहरिस्त मे कुछ ऐसे भी गेंदबाज है जिनके रहते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को हराना लगभग नामुमकिन सा था।
इस आर्टिकल हम आपको ऑस्ट्रेलिया टीम के 5 सबसे सफल तेज गेंदबाजो के बारे मे बतायेगे। जिन्होने ऑस्ट्रेलिया टीम के जीत मे अपना पुरा योगदान दिया है और ऑस्ट्रेलिया टीम के क्रिकेट के दुनिया का सरताज बनाने मे मदद कि है।
5.जेसन गिलेसपी(1996-2006)
हम मे से बहुत कम ही क्रिकेट प्रशंसक इस खिलाडी के बे मे जानते होगे, हालांकी इस खिलाडी ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए जो किया वो किसी करिश्मा से कम नही है, जेसन गिलेसपी ऑस्ट्रेलिया टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है। जेसन गिलेसपी ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 71 टेस्ट मैच मे करीब 26.14 के औसत से 259 विकेट हासिल किये है, 97 वनडे मैच मे करीब 25.43 के औसत से 142 विकेट हासिल किये है और 1 टी-20 मैच मे करीब 12.25 के औसत से 1 विकेट हासिल किया है।
4.मिशेल जॉनसन(2005-15)
इस गेंदबाज को हरेक भारतीय प्रशंसक अच्छे से जानता है, मिशेल जॉनसन उस खिलाडी का नाम जो अपने अंतिम वक्त मे भी आक्रमक खिलाडी माना जाता था। बायें हात इस गेंजबाज ने दुनिया भर के बल्लेबाजो का बहुत ही तंग किया था, मिशेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है। मिशेल जॉनसन ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 73 टेस्ट मैच मे करीब 28.41 के औसत से 313 विकेट हासिल किये है, 153 वनडे मैच मे करीब 25.26 के औसत से 239 विकेट हासिल किये है और 30 टी-20 मैच मे करीब 17.26 के औसत से 38 विकेट हासिल किया है।
3.ब्रेट ली(1999-2012)
ऑस्ट्रेलिया टीम के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंजबाजो मे से एक इस गेंदबाज के नाम और कारनामे दोनो ही चर्चित है, रफ्तार से कहर ढाहना कोई इस गेंदबाज से सिखे। साल 2011 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच खेला जा रहा था, इस मैच मे ब्रेट ली को फिल्डींग करते हुए चोट लग गयी और खुन निकलने लगा था लेकिन ब्रेट ली ने मैदान नही छोडा था और गेंदबाजी करने वापस से मैदान पर आये थे। हांलाकी इस मैच मे ऑस्ट्रेलिया टीम को हार का मुंह देखना पडा था लेकिन ब्रेट ली के ज्जबे को दुनिया ने सराहा था। ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है, ब्रेट ली ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 76 टेस्ट मैच मे करीब 30.82 के औसत से 310 विकेट हासिल किये है, 221 वनडे मैच मे करीब 23.36 के औसत से 380 विकेट हासिल किये है और 25 टी-20 मैच मे करीब 25.5 के औसत से 28 विकेट हासिल किया है।
2.डेनिस लिली(1971-84)
डेनिस लिली में बल्लेबाजों को धमकाने की क्षमता थी, घोड़े की तरह गेंदबाजी करने के लिए सहनशक्ति, विपक्ष पर हावी होने का रवैया और भीड़ को खींचने के लिए करिश्मा वाले इस खिलाडी, कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने अपने समय के अग्रणी विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त किया। डेनिस लिली ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 70 टेस्ट मैच मे करीब 23.92 के औसत से 355 विकेट हासिल किये है, 63 वनडे मैच मे करीब 20.83 के औसत से 103 विकेट हासिल किया है।
1.ग्लैन मैग्राथ(1993-2007)
ग्लेन मैकग्राथ ने क्रिकेट में सटीकता और धैर्य की प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया। बिना स्टीम खोए एक ही चैनल में गेंदबाजी करने की उनकी आदत ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को खुब परेशान किया है। ग्लैन मैग्राथ ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 124 टेस्ट मैच मे करीब 21.64 के औसत से 563 विकेट हासिल किये है, 250 वनडे मैच मे करीब 22.02 के औसत से 381 विकेट हासिल किये है और 2 टी-20 मैच मे करीब 15.8 के औसत से 5 विकेट हासिल किया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…