क्या भारतीय टीम इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तोड पायेगी

England vs India Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को अपना अगला मैच मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान में खेलना है, जहां इंग्लैंड के सेमीफानइल में पहुंचने के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है, तो वहीं भारतीय टीम को अपने अगले 3 मैचो में से 1 में जीत दर्ज करनी होगी जिससे वह सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर सके।

इंग्लैंड की टीम को अपने पिछले दोनों ही मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा जिसमें श्रीलंका के हाथो मिली हार ने उसका खेल प्वाइंट्स टेबल में काफी खराब कर दिया। अब अगले दोनों ही मुकाबलों में जीत मिलने के बाद ही इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर पायेगी।

जब यह विश्वकप शुरू हुआ था, तो उस समय इंग्लैंड को इस बार विश्वकप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट आगे बढ़ा उसके बाद मोर्गन की कप्तानी में टीम ने अभी तक बड़ी टीमों के खिलाफ उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम को अभी तक इस विश्वकप में एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा जिस कारण न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रद्द हुए मैच के बाद भी प्वाइंट्स टेबल पर टीम इंडिया 6 में से 5 मैच में जीत हासिल करके 11 अंको के साथ दूसरे स्थान पर काबिज़ है और इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने की तरफ होगी।

यह इंग्लैंड टीम के लिए एक ऐसा मैच होगा जो उनके विश्वकप में आगे के राह को तय करेगा जिस कारण चोटिल ओपनिंग बल्लेबाज़ जेशन रॉय की टीम में जहां वापसी होगी तो वहीं बल्लेबाज़ी में टीम को थोड़ा मजबूती मिलेगी क्योंकि पिछले दोनों ही मैच में टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए हारी है।

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मैच से पहले जॉनी बेयरस्टो ने टीम की हो रही आलोचना को लेकर दिया बड़ा बयान

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रें

विराट कोहली

रन मशीन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस विश्वकप में अपनी पिछली चार पारियों में 67, 82, 77 और 72 रनों की पारीयां जरूर खेली हैं, लेकिन उनके बल्ले से अभी तक शतक नहीं निकला जिसकी उम्मीद टीम को इस मैच में होगी क्योंकि धवन के बाहर होने के बाद टीम की बल्लेबाज़ी अब रोहित और विराट के उपर काफी कुछ निर्भर कर रही है।

जो रूट

अभी तक इस विश्वकप में इंग्लैंड के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतर रहे जो रूट ने इस विश्वकप में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। रूट ने 7 मैचो में 72 के औसत से 432 रन बनायें हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 92.70 का रहा है, लेकिन पिछले 2 मुकाबलों से उनका बल्ला खामोश ही रहा जिस कारण इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज़ो पर अधिक दबाव देखने को मिल रहा है।

कुलदीप यादव

एजबेस्टन के मैदान में स्पिन गेंदबाज़ो को भी थोड़ी मदद मिलती हैं, जिसके बाद भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी जिसने अभी तक विश्वकप में टीम के लिए बीच के ओवरों में विकेट निकालने का काम किया वह भी मैच में काफी अंतर डाल सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाज़ी को लेकर काफी आलोचना देखने को मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने विंडीज़ के खिलाफ अगले ही मैच में सभी को अपनी 56 रनों की महत्तवपूर्ण पारी के जरिए जवाब देने का काम किया। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धोनी को एकबार फिर से निचले क्रम में टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी।

बेन स्टोक्स

पिछले 2 मुकाबलों में भले ही इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बल्ले से शानदार पारियां देखने को मिली जिसमें श्रीलंका के खिलाफ स्टोक्स ने जहां 82 रनों की पारी खेली तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 रनों की लेकिन इन दोनों ही मैचो में वह टीम को जीत की दहलीज़ तक लेकर जाने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन कप्तान मोर्गन को स्टोक्स से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद भारत के खिलाफ मैच में भी होगी।

टीम स्कॉवड

भारत

लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रिषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार।

इंग्लैंड

जेशन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, ऑयन मार्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स, जेम्स विंसे, मार्क वुड, लियम डॉसन, लियम प्लंकेट, टॉम करन।

संभावित ड्रीम 11 | England vs India Dream11 Prediction

  1. विराट कोहली (कप्तान)
  2. जो रूट (उपकप्तान)
  3. लोकेश राहुल
  4. महेंद्र सिंह धोनी
  5. जॉस बटलर
  6. हार्दिस्टोक्स
  7. युज़वेंद्र चहल
  8. मोहम्मद शमी
  9. कुलदीप यादव
  10. आदिल रशीद

यह भी पढ़ें: CWC 2019: विराट कोहली और मोहम्मद शमी ने एक ही मैच में बना दिए अनोखे रिकॉर्ड

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago