जॉनी बेयरस्टो ने टीम को लेकर दिया बड़ा बयान | Bairstow says Pundits wants England to fail in World Cup 2019
आईसीसी वनडे विश्वकप की मेजबानी कर रही इंग्लैंड इस बार कप जीतने की प्रबल दावेदार थी,क्योंकि टीम ने पिछले 2 सालों में शानदार क्रिकेट खेला था और इसी कारण आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर के पायदान पर काबिज़ थी। टीम ने विश्वकप अभियान की शुरूआत भी शानदार तरीके से करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी।
लेकिन इसके बाद टीम को अगले ही मैच में पाकिस्तान के हाथों एक करीबी हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने अगले कुछ मैचो में शानदार खेल दिखाते हुए वापसी की और लगातार प्वाइंस टेबल में टॉप 4 पर बने रहे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मिली हार और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ने टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन कर दिया है, क्योंकि इंग्लैंड को अगले भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अगले दोनों ही मैचो में जीत दर्ज करनी होगी जिसके बाद ही वह टॉप 4 में अपनी जगह को सुनिश्चित कर सकते हैं।
भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड को अपना अगला मैच 30 जून को एजबेस्टन के मैदान में खेलना है, जिसने कुछ दिन पहले ही आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर 1 के पायदान पर अपना कब्ज़ा किया है, जिस कारण यह मैच और भी अधिक रोमांचक होने वाला है और इसी बीच इंग्लैंड टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो ने टीम के प्रदर्शन को लेकर हो रही हर तरफ आलोचना को लेकर काफी बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़ें: CWC 2019: आईसीसी ने भारतीय टीम की जर्सी के कलर को लेकर उठ रहे विवाद पर दी सफाई
जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हो रही आलोचना को लेकर कहा कि, लोग हमारे खराब प्रदर्शन का इंतज़ार करते हैं और वह हमें जीतते हुए नहीं देखना चाहते हैं, क्योंकि जैसे ही हम हारते हैं उन्हें बोलने का मौका मिल जाता है, जिसके लिए वह बेसब्री से इंतज़ार करते है और इससे उन्हें पैसा कमाने का मौका मिल जाता है।
सभी इस समय ऐसे बात कर रहे हैं जैसे हम प्वाइंट्स टेबल पर इस समय 8 वें या 9 वें स्थान पर हों लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि जिन चीज़ो को लेकर अधिक बात की जा रही है, वह उतनी बड़ी नहीं है।
वहीं पिछले साल इंग्लैंड की टीम ने अपनी जमीन पर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ जीती थी, जिसके बाद बेयरस्टो ने विश्वकप में होने वाले इस मुकाबले को लेकर कहा कि, भारत के खिलाफ होने वाला मैच काफी रोमांचक होगा क्योंकि वह काफी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन पिछले साल हमने उनके खिलाफ सीरीज़ जीती थी और हम उसी तरह इस बार भी उनके खिलाफ खेलने उतरेंगे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…