FIN vs SPA Dream11 Prediction, Live Score & Playing 11: 1st & 2nd T20I 2019
स्पेन की टीम जो इस समय फिनलैंड के दौरे पर 3 मैच की टी20 सीरीज़ खेलने के लिए गयी हुई है, वह 17 और 18 अगस्त को पहले 2 मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इन दोनों मैचो के बीच में सिर्फ 2 घंटे का फर्क होगा। इस सीरीज़ का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। तीनों ही मैच केरवा नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जायेंगे। फिनलैंड टीम की कप्तानी नाथन कोलिंस कर रहे हैं, जिन्हें अपनी पहले टी20 जीत का इंतजार है।
फिनलैंड ने इससे पहले पिछले महिन 2 टी20 मैच डेनमार्क के खिलाफ खेले थे और टीम को दोनों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम को इस सीरीज़ में पहले टी20 मैच में 1 रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे टी20 मैच जो उसी दिन खेला गया था, उसमें 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरी तरफ स्पेन की ने अभी तक अपने सारे टी20 मैचो में जीत हासिल की है, इस साल मार्च में माल्टा के साथ हुई उनकी 3 मैच की टी20 सीरीज़ में स्पने ने जीत हासिल की थी।
मैच डिटेल्स | FIN vs SPA 1st & 2nd T20I Match Details
3 टी20 मैचो की सीरीज़ का पहला मैच केरवा नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच दोनों ही टीमों के बीच इसी दिन भारतीय समयानुसार शाम को 6 बज़े खेला जाएगा। इस सीरीज़ का सीधा प्रसारण फिनलैंड क्रिकेट के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
वेदर रिपोर्ट | FIN vs SPA 1st & 2nd T20I Whether Report
मौसम की बात करी जाए तो शनिवार के दिन बादलों का जमावड़ा रहने वाला है लेकिन बारिश होने के सिर्फ 10 प्रतिशत चांस जो दोपहर 1 बजे लोकल समय के अनुसार हो सकते हैं। उस समय तक मैच के 25 ओवर लगभग पूरे हो चुके होंगे, जिस कारण डीएलएस नियम के अनुसार मैच का परिणाम आ सकता है, वहीं दूसरे मैच में किसी भी तरह के बारिश की उम्मीद नहीं है।
पिच रिपोर्ट | FIN vs SPA 1st & 2nd T20I Pitch Report
इस मैदान पर अभी तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है, जिसके बाद शनिवार के दिन खेले जाने वाले पहले 2 मैचो में से जो पहला मैच खेला जाएगा उससे पिच के बारे में सही अनुमान लगाया जा सकता है। लेकिन इस मैदान को देखने के बाद यह कहा जा सकता है, कि यह हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।
संभावित प्लेइंग एलेवन | FIN vs SPA 1st & 2nd T20I Probable Playing 11
फिनलैंड (Finland):
वनराज़ सिंह पद्दाल, नाथन कॉलिंस (कप्तान), अनिकेत पुश्थे, अरविंद कुमार मोहान (विकेटकीपर), शोएब ताहिर कुरैशी, जोनाथन स्कैमस, टॉमी साहा, अमजद शेर, नुरूल हुदा शिपोन, हरिहरन डांडापानी, पीटर जलाघर।
स्पेन (Spain):
क्रिस्टीन मुनोज मिल्स (कप्तान), फरान अफजल, आवेश अहमद, यासिर अली, मोहम्मद अस्जैद, जुलकारनैन हैदर, पॉल हैन्सी, कुलदीप करन, आतिफ अली, रवि पांचाल, टॉम विने।
संभावित ड्रीम एलेवन एकादश | FIN vs SPA Dream11 Team Prediction 1st & 2nd T20I
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर्स
गेंदबाज़
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…