Categories: Cricket

5 ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिन्होंने अंडर 19 विश्वकप और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अलग-अलग टीमों के लिए खेला

5 Aise Khiladi jo Under 19 World cup or International Cricket Alag Alag Team se Khele
आईसीसी 2019 का वर्ल्डकप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम को देखा जाए तो उसमें 4 खिलाड़ी ऐसे थे, जिनका जन्म इंग्लैंड में नहीं हुआ था। क्रिकेट में काफी सारे ऐसे खिलाड़ी रहे हैं। क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अलग देश में जन्म लेकर दूसरे देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, जिनमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान 2 अलग-अलग देशों के क्रिकेट खेला है।

यह अब एक नया कदम देखने को मिल रहा है, जिसमें खिलाड़ी दूसरे देश के लिए खेलना अधिक पसंद कर रहे हैं। काफी सारे ऐसे कारण हैं, जिसकी वजह से क्रिकेट खिलाड़ियों को कहीं और से खेलना अधिक उचित लगता है, इनमें से एक कोल्पेक डील के अलावा अपने देश में कम अवसर मिलना भी है, लेकिन इन्हीं में से कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने अंडर 19 क्रिकेट उस देश के लिए खेला जहां पर उन्होंने जन्म लिया तो वहीं सीनियर लेवल का क्रिकेट उन्होंने दूसरे देश के लिए जाकर खेला।

यहां पर देखिए ऐसे 5 खिलाड़ी जिन्होंने अंडर 19 क्रिकेट किसी और देश के लिए तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दूसरी टीम के लिए खेलाः

#1 इमरान ताहिर (Imran Tahir)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इमरान ताहिर काफी देर से आये। लेग स्पिनर ताहिर की खासियत तेज़ गुगली डालना था साथ ही उनका रनअप भी बाकी गेंदबाज़ो से काफी अलग था। ताहिर लगभग 9 सालो तक साउथ अफ्रीका टीम के प्रमुख स्पिनर के तौर पर थे, लेकिन ताहिर का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था और उन्होंने 1998 में हुए अंडर 19 विश्वकप में पाकिस्तान के लिए खेला था, जिसमें उनके साथी खिलाड़ी शोएब मलिक और अब्दुल रज्जाक थे। उस विश्वकप में ताहिर ने 6 मैचो में 7 विकेट हासिल किए थे।

लेकिन इमरान को पाकिस्तान में इतने खेलने के अवसर नहीं मिल रहे थे, जिसके बाद वह अपनी पत्नी सुम्या ताहिर के साथ साउथ अफ्रीका चले गए। इसके बाद जैसे ही ताहिर अफ्रीका में खेलने के सभी मापदंडो को पूरा कर लिया उसके बाद उनका जल्द ही टीम में चयन भी हो गया। साल 2011 में जब ताहिर 31 साल के थे तो उन्होंने अपना पहला मैच अफ्रीका के लिए खेला इसके बाद ताहिर ने अपने करियर में 107 मैच खेले जिसमें उन्होंने 24.84 के औसत से 173 विकेट हासिल किए।

इमरान ताहिर तीनों ही फार्मेट में अफ्रीका के प्रमुख स्पिन गेंदबाज़ के रूप में खेले जिसके बाद उन्होंने आईसीसी 2019 विश्वकप के ठीक बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया।

#2 कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme)

न्यूज़ीलैंड टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी की जिम्मेदारी इस समय सही हाथो में हैं, क्योंकि टीम के पास जिम्मी नीशम और कॉलीन डी ग्रैंडहोम के रूप में 2 शानदार खिलाड़ी हैं, दोनों ही तेज़ी के साथ रन बनाने के अलावा मध्यम गति की गेंदबाज़ी भी काफी शानदार तरीके से करते हैं। कॉलिन डी ग्रैंडहोम का जन्म 1986 में जिम्बाब्वे में हुआ था और उन्होंने 2004 में हुए आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में ब्रैंडन टेलर और सीन विलियम्स के साथ जिम्बाब्वे की टीम के लिए खेला था। उस विश्वकप में डी ग्रैंडहोम ने 4 पारियों में 23 के औसत से रन बनायें थे।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला जिसके बाद कॉलिन डी ग्रैंडहोम न्यूज़ीलैंड में जाकर बस गए और साल 2012 में उन्हें न्यूज़ीलैंड की टी20 टीम में मौका मिला जिसमें उन्होंने अपना पहला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ ही खेला। कॉलिन डी ग्रैंडहोम का टी20 और वनडे में स्ट्राइक रेट 107 और 146 का हैं, वहीं उनका गेंदबाज़ी में भी वह काफी शानदार इकॉनमी रेट के साथ टीम के लिए महत्तवपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए। 33 साल के कॉलिन डी ग्रैंडहोम न्यूज़ीलैंड के लिए तीनों ही फार्मेट में एक प्रमुख खिलाड़ी बन चुके हैं।

#3 ग्रांट इलियट (Grant Elliott)

किवी टीम में हमेशा एक शानदार ऑलराउंडर हर दशक में देखा गया है, इन्हीं में से एक नाम ग्रांट इलियट का आता है। इस खिलाड़ी ने जिस देश में जन्म लिया था, उसी को साल 2015 के विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के लिए खेलते हुए अपने देश को बाहर का रास्ता दिखाया था। साल 1979 में इलियट का जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था उसके बाद उन्होंने 1998 में हुए आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में अफ्रीका टीम के लिए खेला जिसमें 5 पारियों में 32.5 के औसत से 130 रन बनायें इसके बाद इलियट साल 2012 में वेलिंगटन में जाकर बस गए।

इलियट लम्बे समय तक न्यूज़ीलैंड की टीम से अंदर और बाहर होते रहे क्योंकि उस समय टीम के पास जैकब ओरम और स्कॉट स्टाइरिस के रूप में शानदार खिलाड़ी मौजूद थे। इलियट ने अपने करियर के दौरान कुछ मैच विनिंग पारियां भी खेली लेकिन उनकी ऑकलैंड में हुए विश्वकप सेमीफाइनल में खेली गयी 84 रनों की पारी जिसमें उन्होंने छक्का मारकर टीम को जिताया था, वह आज तक सभी को याद है।

#4 टिम मुरटेग (Tim Murtagh)

इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई के महिने में हुए एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड के तेज़ गेंदबाज़ टिम मुरटेग ने अंग्रेज़ टीम की पहली पारी में 5 विकेट एक सेशन में हासिल करके हर तरफ चर्चा बटोरी थी। लंदन में जन्म लेने वाले मुरटेग ने साल 2000 में हुए आईसीसीस अंडर 19 विश्वकप में इंग्लैंड की तरफ से हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 5 मैच में 17 के औसत से 9 विकेट हासिल किए थे।

मुरटेग का साल 2008 में घरेलू सीज़न काफी शानदार बीता था और उन्होंने 100 विकेट हासिल किए थे लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी। जिसके बाद टिम ने अपने मिडिलसेक्स के साथी खिलाड़ी एड जॉयस के साथ आयरलैंज में जाकर बस गए।

आयरलैंज में जाकर बसने के बाद दोनों वहां से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया जिसके बाद साल 2012 में टिम के टी20 में पहला मैच खेलने का मौका मिला। 38 साल के टिम मुरटेग ने अब तक 58 मैच खेल 74 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें इस साल की शुरूआत में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट भी एक मैच में हासिल किए थे।

#5 क्रेग कीसवेटर (Craig Kieswetter)

दक्षिण अफ्रीका से आने वाला एक और खिलाड़ी जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इंग्लैंड टीम के लिए खेला। क्रेग कीसवेटर एक आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज़ माने जाते हैं। जोहान्सबर्ग में जन्म लेने वाले कीसवेटर ने साल 2006 में हुए आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला जिसमें उन्होंने 5 पारियों में 30 के औसत से 123 रन बनायें।

कीसवेटर ने इसके बाद अपने लिए अधिक अवसर पाने के लिए 18 साल की उम्र में इंग्लैंड जाकर बस गए जिसके 4 साल बीतने के बाद उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए अपना पहला मैच एक ओपनर के तौर पर खेला। अपने करियर के तीसरे ही मैच में कीसवेटर ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगा दिया। साल 2010 में खेले गए आईसीसी टी20 विश्वकप में कीसवेटर ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी, इस विश्वकप में कीसवेटर ने 31.71 के औसत से 222 रन बनाये थे, जिसमें उन्होंने 117 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे।

कीसवेटर को एक बाउंसर गेंद उनकी आंख में जाकर लग गयी थी, जब वह साल 2014 में समरसेट के लिए काउंटी मैच खेल रहे थे। इसके बाद वह पूरी तरह से रिकवर नहीं कर सके और कीसवेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago