Glenn McGrath on Hardik Pandya
इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में इस बार मेजबान टीम के अलावा भारतीय टीम भी कप को जीतने की प्रबल दावेदारो में शामिल हैं और टीम अपने अभियान की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून से करेगी।
जहां दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए शुरूआत अच्छी नहीं हुई है और उन्हें अपने पहले दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 13 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में खेला था, जिसके बाद उन्हें विश्वकप से पहले सिर्फ 2 अभ्यास मैच में खेलने का मौका मिला था।
लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम में कोहली, रोहित के साथ जसप्रीत बुमराह और महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन काफी कुछ निर्भर करने वाला है, कि टीम विश्वकप में कैसा प्रदर्शन करेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व तेज़ गेदबाज़ ग्लैन मैक्ग्राथ को ऐसा लगता है, कि कोहली, बुमराह और धोनी नहीं बल्कि कोई और खिलाड़ी टीम के इस विश्वकप में शानदार खेलेगा।
49 साल के ग्लैन मैक्ग्राथ ने अपने बयान में कहा कि, इस विश्वकप में हार्दिक पांड्या टीम के लिए भूमिका को अदा कर सकते हैं, जो 2011 के विश्वकप में युवराज सिंह ने टीम के लिए निभाई थी, जिस कारण भारतीय टीम विश्व विजेता बनी थी और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जिसमें इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने अभी तक किया है, जिसके बाद अब सभी की नज़रे हार्दिक पर टिकी हुई हैं, जिनका आईपीएल के इस सीज़न में शानदार फार्म देखने को मिला है।
बुमराह के होने से टीम और भी खतरनाक हो जाती है | Glenn McGrath on Bumrah
मैक्ग्राथ जो साल 2007 के विश्वकप में सबसे अधिक 26 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ दी सीरीज़ का खिताब जीता था, उन्होंने बुमराह को लेकर कहा कि, भारतीय टीम की गेंदबाज़ी को देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह जो वर्तमान में वनडे के सबसे घातक गेंदबाज़ हैं, क्योंकि वह यार्कर गेंदो को काफी बेहतर तरीके से डालते हैं और इस कारण टीम का गेंदबाज़ी क्रम काफी खतरनाक दिख रहा है और इसी कारण भारत इस विश्वकप को जीतने की प्रबल दावेदारो में से एक है।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…