Virat Kohli, MS Dhoni Pose a Big Threat;- आईसीसी वनडे विश्वकप को लेकर बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच में अभी तक 4 मुकाबले में खेले गए हैं, जिसमें अफ्रीका की टीम ने 3 में तो 1 में भारत को सफलता हासिल हुई है। 5 जून को इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे विश्वकप में इन दोनों ही टीमों की भिडंत होगी। जहां अफ्रीका की टीम को अपने पहले 2 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं भारतीय टीम इस विश्वकप में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी।
दक्षिण अफ्रीका के लिए पहले 2 मैचो में हार के बाद तीसरे मैच में भारतीय टीम का सामना करना आसान काम नहीं होने वाला है क्योंकि पिछले कुछ महिनों से विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया काफी शानदार क्रिकेट खेल रही है। अफ्रीका टीम के महत्तवपूर्ण सदस्य जेपी ड्यूमनी ने इस मैच को लेकर कहा कि टीम को भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाना होगा क्योंकि अब एक भी गलती टीम के लिए काफी भारी पड़ सकती है।
मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अफ्रीका टीम को जहां पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम ने अपनी गलतियों से मैच को गवां दिया। इन दोनों ही मैच में टीम को 300 से अधिक का लक्ष्य मिला था, जिस कारण टीम अधिक दबाव में भी दिखी।
जेपी ड्यूमनी ने इन सभी चीज़ो को लेकर कहा कि, मुझे नहीं लगता कि हम लक्ष्य से काफी दूर रह गये, हमें दूसरे मैच में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिस कारण हमें कुछ विभागो में सुधार की जरूरत है। हमें एक अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है, जिसके बाद सारी चीज़े बदल जायेंगी।
Virat Kohli, MS Dhoni Pose a Big Threat;- ड्यूमनी ने भारत के खिलाफ मैच को लेकर कहा कि, भारतीय टीम के पास काफी सारे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जिसमें उनके पास अच्छा स्पिन अटैक होने के साथ जसप्रीत बुमराह जैसा तेज़ गेंदबाज़ लेकिन इसके अलावा टीम के पास विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी तरह के दबाव में अच्छा प्रदर्शन करके आपसे मैच को कभी-भी लेकर जा सकते हैं, जिस कारण वह हमारे लिए एक बड़ा खतरा रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…