भारतीय डिस्कस थ्रोवर और शॉट पुट खिलाड़ी हरवंत कौर जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीते हैं। इसके अलावा हरवंत ने साल 2004 के समर ओलंपिक और साल 2008 के बिजिंग ओलंपिक में भी हिस्सा लिया है।
शुरूआती जीवन
5 जुलाई 1980 को पंजाब के मोंगा में हरवंत कौर का जन्म हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद हरवंत पंजाब पुलिस में भर्ती हो गयी थी, जहां पर पंजाब पुलिस की तरफ से डिस्कस थ्रो और शॉट पुट के इवेंट में भी हिस्सा लेती थी।
निजी जीवन
कौर इस समय अपने पति और 2 बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहीं हैं। साल 2007 में हरवंत अपनी आंटी के यहां बिजिंग ओलंपिक की ट्रेनिंग करने के लिए गयी थी, जिसके बाद से वह वहां पर ही अपने पति के साथ बस गयी।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2002 में हुई एशियन चैंपियनशिप में हरवंत ने शॉट पुट इवेंट में 15.75 मीटर का थ्रो किया था। इसके बाद यूक्रेन में साल 2004 में डिस्कस थ्रो इवेंट में 63.05 मीटर का थ्रो किया था। अपने करियर में हरवंत कौर ने कई स्पोर्टिंग इवेंट में हिस्सा लिया है। साल 2002 में हुई एशियन चैंपियनशिप में हरवंत ने डिस्कस थ्रो इवेंट में सिल्वर पदक जीता जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर उनकी एक अलग पहचान बन गयी थी।
इसके बाद साल 2003 में हुई एशियन चैंपियनशिप में हरवंत ने चौथे पायदान पर खत्म करते हुए साल 2004 के समर ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर लिया लेकिन ओलंपिक में वह डिस्कस थ्रो इवेंट में 13 वें स्थान पर खत्म कर सकी। वहीं साल 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हरवंत 7 वें स्थान पर रही थी। हरवंत ने साल 2010 में नई दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो इवेंट में सिल्वर पदक जीता था।
वहीं साल 2007 में हरवंत ने नेशनल एथलेटिक कोचिंग कैंंप को बीच में ही छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया में अपनी आंटी के यहां चली गयी उस समय कौर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच परवीर सिंह के अंडर में एनआईएस में ट्रेनिंग कर रही थी। हरवंत मेलबर्न में जाकर ट्रेनिंग करने लगी जिससे वह बिजिंग ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर सके लेकिन क्वालीफायर में वह डिस्कस थ्रो इवेंट में 56.42 मीटर का थ्रो करते हुए 17 वें स्थान पर खत्म कर सकी।
यूक्रेन में हरवंत कौर ने अपने करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो इवेंट में 63.05 मीटर का थ्रो किया जिसके बाद उन्होंने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया था।
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
अपने शानदार प्रदर्शन और अचीवमेंट के अलावा हरवंत कौर उस समय विवाद में घिरती हुई नजर आयी जब वह अर्जुन अवार्ड पाने के लिए एप्लिकेशन को जमा किया था, लेकिन साल 2011 में उनके इस अनुरोध को अर्जुन अवार्ड कमेटी ने नकार दिया था, जिसके बाद हरवंत ने अपनी निराशा को व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीता लेकिन उसके बावजूद उनके साथ ऐसा किया गया।
नेटवर्थ
हरवंत कौर की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…